कोलकाता से मुंबई जा रहे एयर इंडिया की फ्लाइट में मिला हाईजैक का धमकी भरा नोट विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया

बुधवार सुबह उड़ान भरने से पहले मुंबई जाने वाले एयर इंडिया के एक विमान के वॉशरूम में एक अपहरण की धमकी भरा नोट मिलने के बाद सुरक्षा अधिकारियों ने विमान को यहां हवाई अड्डे के पृथक स्थान पर खड़ा कर दिया।
विमान को सुबह 10.20 बजे उड़ान भरनी थी।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि विमान को सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर अपहरण करने की धमकी देने वाला नोट उड़ान भरने से ठीक पहले शौचालय में मिला।
उन्होंने बताया कि विमान में सवार सभी 105 यात्रियों को विमान से उतार दिया गया और उसे पृथक स्थान पर ले जाया गया।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, एयर इंडिया की उड़ान एआई 2772 के शौचालय के अंदर केबिन क्रू को सुबह 10 बजकर 37 मिनट पर अपहरण नोट मिला। अधिकारी ने कहा, ‘जब नोट का पता चला तब विमान में 105 यात्री सवार थे। संबंधित एजेंसियों द्वारा आवश्यक जांच की जा रही है।
एयर इंडिया ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है।



