मनोरंजन

Amitabh Bachchan की आवाज अब फोन पर नहीं सुनाई देगी, जानें क्यों

Amitabh Bachchan की आवाज को कॉलर ट्यून में सरकार ने साइबर क्राइम के खिलाफ लोगों को जागरुक करने का प्रयास किया था। अमिताभ बच्चन की आवाज अब कॉलर ट्यून पर नहीं सुनाई देगी।

हिंदी सिनेमा के महानायक Amitabh Bachchan की एक्टिंग और आवाज लोगों को बहुत पसंद है। हालाँकि, पिछले कुछ समय से अमिताभ बच्चन के पोस्टों के कमेंट सेक्शन में उनकी आवाज को साइबर फ्रॉड में इस्तेमाल करने के लिए ट्रोल किया जा रहा था। दरअसल, अमिताभ बच्चन की आवाज में साइबर क्राइम के खिलाफ एक संदेश सुनाई देता है। हालांकि, आज यानी 26 जून से आपको ये आवाज नहीं सुनाई देगी। सरकार ने ये जागरुकता अभियान खत्म कर दिया है।

अब नहीं सुनाई देगी Amitabh Bachchan की आवाज

सरकार ने आज से जागरुकता अभियान को समाप्त कर दिया है. अब लोग अमिताभ बच्चन को फोन करने पर नहीं सुनेंगे। प्री-रिकॉर्डेड मैसेज के जरिए अमिताभ बच्चन ने देशवासियों को जागरुक किया कि वे ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचें।

लोग अमिताभ की आवाज पर एक्टर को करते थे ट्रोल

अमिताभ बच्चन को उनके इस संदेश के लिए सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोल किया जाता है। इमरजेंसी स्थिति में कॉल कनेक्ट होने में समय लगता है और ये मैसेज बेकार लगते हैं। अमिताभ बच्चन ने भी कुछ दिन पहले इस ट्रोलिंग का जवाब दिया था।

कुछ दिन पहले अमिताभ ने उत्तर दिया था

सोमवार को अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट किया था। अमिताभ बच्चन ने लिखा था- “जी हां हिजूर, मैं भी एक प्रशंसक हूं, तो!!!? अमिताभ के इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया- तो फोन पर बोलना बंद करो भाई। इस कमेंट के जवाब में अमिताभ बच्चन ने लिखा- सरकार को बोलो भाई, उन्होंने हमसे कहा सो किया।”

Related Articles

Back to top button