उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर चल रहा विवाद अब एक बार फिर चर्चा में है. भगवान राम और श्रीकृष्ण की तुलना करने वाले उनके बयान पर पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नाराजगी जताई थी. अब योग गुरु बाबा रामदेव ने भी कथावाचकों पर तीखी टिप्पणी की है. उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन भगवान कृष्ण को ‘टेढ़ा-मेढ़ा’ बताने और बाद में माफी मांगने वाले व्यक्ति पर जिस अंदाज में निशाना साधा, उससे उनकी टिप्पणी को धीरेंद्र शास्त्री से जोड़कर देखा जा रहा है.
रामदेव ने कहा कि भगवान राम और श्रीकृष्ण की तुलना करके किसी एक को महान और दूसरे को टेढ़ा बताना गलत है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब कोई व्यक्ति माफी मांगकर बांके बिहारी के दर्शन करता है, तो उसके बाद दोबारा श्रीकृष्ण को टेढ़ा क्यों बताता है? रामदेव ने ऐसे लोगों को पाखंडी तक कह दिया. उनका बयान 22 नवंबर को झारखंड के जमशेदपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आया.
रामदेव बोले- माफी मांगकर फिर वही बात क्यों कही?
महिला पतंजलि योग समिति, पूर्वी सिंहभूम की ओर से जमशेदपुर में प्रांतीय महिला महासम्मेलन आयोजित किया गया था. इसी कार्यक्रम में बाबा रामदेव ने कुछ कथावाचकों की भाषा और उनके धार्मिक ज्ञान पर सवाल उठाए.
उन्होंने कहा, ‘जिन्होंने देवी-देवताओं की तुलना की कि राम महान हैं और कृष्ण तो टेढ़े-मेढ़े हैं. फिर माफी मांग ली और माफी मांगकर बांके बिहारी का माथा टेक दिया. उसके बाद भी क्या बोल रहे हैं कि कृष्ण तो टेढ़े ही हैं. अरे, तेरी मति मारी गई. पाखंडी!’
रामदेव ने आगे कहा कि जानबूझकर ऐसी बातें नहीं बोलनी चाहिए. समाज में किसी को भी हल्की बातें कहने का अधिकार नहीं है. हर चीज की एक मर्यादा और अनुशासन होता है. उन्होंने ऐसे लोगों को भी निशाने पर लिया जो सनातन धर्म की रक्षा की बात करते हैं, लेकिन खुद धर्म और शास्त्रों की सही जानकारी नहीं रखते.
रामदेव ने सफाई भी दी, बोले- किसी को टारगेट नहीं किया
रामदेव के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद चर्चा शुरू हो गई कि उनका इशारा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर है. हालांकि, रामदेव ने अपने संबोधन में उनका नाम नहीं लिया.
बाद में उन्होंने अपनी बात स्पष्ट करते हुए कहा कि उनका मकसद किसी व्यक्ति विशेष को निशाना बनाना नहीं था. वह उन कथाकारों की बात कर रहे थे, जो अधूरे ज्ञान और अनुभव के आधार पर सनातन धर्म की व्याख्या करते हैं.
उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को जितना खतरा बाहर से है, उतना ही भीतर से भी है. धर्म के नाम पर आधी-अधूरी जानकारी फैलाने वालों को भी इससे बचना चाहिए. हालांकि, सफाई देते समय रामदेव ने एक और बात कही. उन्होंने कहा, ‘हम किसी को टारगेट नहीं किए. जिसको टारगेट किया, उसको पता लग गया होगा.’
यूपी के प्रतापगढ़ में एक ही मंच पर आए थे रामदेव और धीरेंद्र शास्त्री
17 से 20 नवंबर तक प्रतापगढ़ के कुंडा में राजा भैया यानी रघुराज प्रताप सिंह की ओर से श्रीराम कथा का आयोजन किया गया था. कथा का वाचन बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया था. इस कार्यक्रम में बाबा रामदेव भी शामिल हुए थे. यहां दोनों आपस में गले भी लगे थे.
इस आयोजन से पहले धीरेंद्र शास्त्री के भगवान राम और कृष्ण को लेकर दिए गए बयान पर विवाद हो चुका था. उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह भगवान राम को सीधा और श्रीकृष्ण को टेढ़ा बताते सुनाई दिए थे. उन्होंने श्रीकृष्ण की तीन जगह से मुड़ी हुई मुद्रा का जिक्र करते हुए दोनों की तुलना की थी.
विवाद बढ़ने पर धीरेंद्र शास्त्री ने सफाई दी थी. उन्होंने कहा था कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया. उनका राम और कृष्ण में कोई भेद करने का इरादा नहीं था. अगर उनकी बात से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह माफी मांगते हैं. माफी मांगने के बाद उन्होंने फिर से श्रीकृष्ण को टेढ़ा बताते हुए कहा था कि उन्होंने जी भी कहां ठीक कहा था.
अखिलेश यादव भी कर चुके हैं धीरेंद्र शास्त्री का विरोध
धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा था कि इस बयान से यदुवंशियों और रघुवंशियों, दोनों की भावनाएं आहत हुई हैं. अखिलेश ने धीरेंद्र शास्त्री के ब्रज और अवध में प्रवेश पर रोक लगाने तक की बात कही थी.
उन्होंने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा पर नाकाबंदी का बोर्ड लगाने का सुझाव भी दिया था. अखिलेश का कहना था कि धार्मिक मंचों से इस तरह की टिप्पणियां सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचा सकती हैं. उन्होंने आयोजकों से ऐसे कथावाचकों के कार्यक्रम नहीं कराने की अपील भी की थी.
प्रतापगढ़ में राजा भैया के आयोजन को लेकर भी सपा की ओर से विरोध सामने आया था. पार्टी के नेताओं ने धीरेंद्र शास्त्री को बुलाने पर सवाल उठाए थे. इसके बावजूद 17 से 20 नवंबर तक कथा का आयोजन हुआ.

‘मुकदमा आगे बढ़ना चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश बघेल की चुनाव याचिका पर हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ याचिका खारिज की
हिसार पुलिस ने संशोधित बाइकिलों पर कड़ी कार्रवाई की, कई ट्रैफिक उल्लंघनों के आरोप में कार जब्त की
गन्ना मूल्य विवाद शाहाबाद मिल के पेराई सीजन पर छाया डाल रहा है
तीन महिलाओं ने 38 करोड़ रुपये के भूमि घोटाले के पैसे को सफेद करने में मदद की, ईडी ने अदालत को बताया
हरियाणा के धान क्षेत्र में पराली जलाना जारी है, कैथल में 84 मामले सामने आए
हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी 500 एकड़ के C&D कचरा सुविधा, गुरुग्राम में 10 भंडारण स्थल बनाने की योजना बना रहे हैं
‘हर बेदखली में किरायेदारी समाप्ति का नोटिस जरूरी नहीं’, मकान मालिक-किरायेदार विवाद पर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की टिप्पणी
मध्य प्रदेश: गुना में 12वीं की छात्रा को टीचर ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, फिजिकल रिलेशन बनाने का डाला दबाव; गिरफ्तार
गुजरात के हाईवे पर उतरे भारतीय सेना के 4 विमान, माउंटेन इंगल्स ने रचा इतिहास; महू से शुरू हुआ था अभियान
सर्जिकल प्लेट के नंबर ने खोला जले हुए शव की पहचान का राज, गुजरात की कंपनी के डाटा से सुलझी गुत्थी
चिंताजनक: संकट में भावी पीढ़ी का कद, पांच में से एक बच्चा मिल रहा नाटा
मुजफ्फरपुर के अहियापुर में खौफ का माहौल: 2 दिन में 2 अज्ञात शव मिलने से हड़कंप, CCTV खंगाल रही पुलिस
भागलपुर के किसानों की आय बढ़ाने की अनूठी पहल: मखाना संग मत्स्य पालन सीखने पूर्वी चंपारण रवाना हुआ 38 किसानों का दल
‘रोटी-बेटी’ के रिश्ते को अब आर्थिक ताकत: PM मोदी-बालेन्द्र शाह वार्ता से बिहार के कोसी-सीमांचल को मिली बड़ी सौगात
पीला कुर्ता, झुकी नजरें और छलकते आंसू… अनंत सिंह के दामाद हल्दी के समय हुए इमोशनल
3606 करोड़ की औरंगाबाद-बिहटा रेललाइन की डेडलाइन तय, बिहार के 4 जिलों को मिलेगी सौगात
यूपी चुनाव से पहले RLD में तीन नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी, लिस्ट में मुस्लिम और ब्राह्मण चेहरा भी शामिल
यूपी के इन जिलों में कल लुढ़केगा तापमान, अब सर्दी करने लगेगी परेशान
आजम खान के खंजर वाले बयान पर चंद्रशेखर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- कुछ तो मजबूरियां रही होंगी
बचाओ-बचाओ चिल्लाते हुए कमरे से भागी युवती, मेरठ के होटल में बंधक बनाकर रखने का लगाया आरोप
यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सपा ने जारी की पहली लिस्ट, इन 5 प्रत्याशियों के नाम का कर दिया ऐलान
दिल्ली की नई शराब नीति सीमा पार खरीद को रोकने का प्रयास करती है
दिल्ली मुफ्त बिजली सब्सिडी के लिए वार्षिक पंजीकरण अनिवार्य करेगा
दलाई लामा को लुटियंस दिल्ली में बंगला आवंटित
दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ बनी हुई है, 228 पर और सर्दियों की ठंड तेज हो रही है
रियाद हमले में 2 भारतीय घायल; नई दिल्ली ने हड़ताल की निंदा की
सरकार बिना वित्तीय नुकसान के भी लापरवाही के लिए पेंशन काट सकती है: HC
‘ठग जोड़’ राजनीतिक हितों की रक्षा के उद्देश्य से: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने SAD-BJP गठबंधन पर बात की
SAD-BJP गठबंधन ने 16 साल बाद चचेरे भाई सुखबीर, मनप्रीत को फिर से जोड़ा
अकाली गुटों ने डेरा पर SAD-BJP पुनर्मिलन में हाथ डालने का आरोप, प्रतिक्रिया की चेतावनी
अमृतसर के मोहम्मद रफी के गांव में सपनों को पोषित करने वाला स्कूल
फिरोजपुर के व्यक्ति को मछली पालन से प्रति एकड़ 2.5 लाख रुपये का लाभ
अमृतपाल समर्थकों को गैंगस्टर से आतंकवादी बने अर्श डल्ला द्वारा आपूर्ति की गई पिस्तौल से हथियार प्रशिक्षण मिला, जगमान समरा का दावा है
मच्छिवारा में 3 दिनों के भीतर संदिग्ध ड्रग ओवरडोज से 2 युवाओं की मौत; भाजपा ने आप सरकार को निशाना बनाया
किसानों का गुस्सा, बंदी सिंह का मुद्दा SAD-BJP गठबंधन की परीक्षा लेने वाला है
SAD गठबंधन पंथिक पार्टी को मजबूत करेगा, पंजाब में कट्टरपंथियों को रोकेगा: भाजपा नेता सुनील जाखड़
सीआरपीएफ ने मणिपुर ड्यूटी के लिए छत्तीसगढ़ से नक्सल विरोधी बटालियन को वापस बुलाया
हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र 26 नवंबर को संविधान पर केंद्रित होगा
हरियाणा ने गुरुग्राम के DLF चरण I में पार्कों से जनरेटर सेट हटाने का आदेश दिया, ग्रीन बेल्ट
गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं पूरी मानवता को प्रेरित करती हैं: सीएम सैनी
हरियाणा में मुख्य आरोपियों की पत्नियों ने 37.89 करोड़ रुपये के HSIIDC-NHAI भूमि घोटाले में कैसे मदद की
भिवानी बॉडीबिल्डर रोहित धनकर की हत्या के मामले में आरोपी को कजाकिस्तान से वापस लाया गया
MP बोर्ड ने बदला पैटर्न, फिर भी सरकारी स्कूलों में पुराने ढर्रे पर हो रही अर्धवार्षिक परीक्षा; उलझन में 30 लाख छात्र
खरगोन में मौत की सूचना पर सजने लगी थी अर्थी, अस्पताल में जिंदा निकला मरीज; पुलिस की लापरवाही पर स्वजन में आक्रोश
कनाडा-अलास्का में सैर-सपाटा कराने के नाम पर इंदौर के परिवार से 14.38 लाख की ठगी, फर्जी ट्रैवल एजेंट महिला गिरफ्तार
दाल-रोटी बेचने वाले ढाबे से शहडोल की पंचायत ने खरीदी पूजन सामग्री, 10 हजार के बिल ने खड़े किए सवाल
सिवान को मिलेगी बड़ी सौगात, ममता मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे सीएम सम्राट चौधरी; प्रशासन अलर्ट
प्रभुनाथ सिंह का नाम लेकर RJD नेता कामाख्या नारायण सिंह ने बदला राजनीतिक पाला, समर्थकों के साथ थामा JDU का दामन
सीएम सम्राट चौधरी के सिवान दौरे से पहले प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा की कमान संभालेंगे 215 अधिकारी
कृषि यंत्रों पर 40 से 80% तक सब्सिडी दे रही बिहार सरकार, मधुबनी में 30 नवंबर तक आवेदन का मौका
BPSC के 55 प्रशिक्षु मुशहरी और मड़वन में करेंगे ग्राम प्रवास, जीविका दीदियों से सीखेंगे आजीविका मॉडल
काशी विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णा के दर्शन के बाद अनंत अंबानी ने मंदिर में दान किए 6 करोड़ रुपये
आजम खान के हमलों के बीच आ गया ओवैसी का तगड़ा जवाब, बोले-हमारे पांव का कांटा हमीं से निकलेगा
अयोध्या से सीता के मायके जाने वाली ट्रेन जयनगर में 2 घंटे क्यों रुकेगी? जानिए इस स्टेशन पर क्या होगा
रामगोपाल यादव ने किया कंफर्म- कांग्रेस को मिली ये 26 सीटें, ऐसी सीटें भी दे दी जहां सपा को मिले थे ज्यादा वोट
लॉरेंस बिश्नोई के वकील को प्रतिद्वंद्वी गैंग से दूर रखें, दिल्ली अदालत ने तिहाड़ जेल से कहा
केजरीवाल ने भाजपा-शिअद गठबंधन की आलोचना की, कहा कि आप के संबंध पंजाब के लोगों से हैं
दिल्ली दंगे का मामला: सुप्रीम कोर्ट बुधवार को उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई करेगा
दिल्ली के सुंदर नगरी में चिकन शॉप पर गोलीबारी के आरोप में 2 गिरफ्तार
पुलिस स्टेशन में 5 पुलिसकर्मियों को चाकू घोंपकर हत्या की, दिल्ली में भागते समय चार अन्य घायल
पंजाब में शुष्क मौसम बना रहेगा; धीमी हवाएं प्रदूषण को बढ़ाने की संभावना
किसान नेताओं का कहना है कि भाजपा-शिअद गठबंधन पंजाब के लिए ‘अत्यंत खतरनाक’ है
पंजाब चुनावों से पहले SAD-BJP गठबंधन ने हिंदू-सिख सौहार्द में नए अध्याय का संकेत दिया
केजरीवाल ने भाजपा-शिअद गठबंधन की आलोचना की, कहा कि आप के संबंध पंजाब के लोगों से हैं
‘दिशाहीन गठबंधन’: पंजाब कांग्रेस प्रमुख ने राज्य चुनावों के लिए भाजपा-शिअद समझौते की आलोचना की
‘0+0=0’: बाजवा ने पंजाब में राजनीतिक अस्तित्व के लिए SAD-BJP पुनर्मिलन को ‘हताश प्रयास’ बताया
पीएम मोदी, सुखबीर के व्यक्तिगत प्रयास और जमीनी सर्वेक्षण: भाजपा-अकाली दल गठबंधन कैसे बना
पंजाब में भाजपा गठबंधन का नेतृत्व अकाली दल, सुखबीर बादल को ‘बड़ा भाई’ का रोल मिला
‘पंजाब को पहले रखना’: पीएम मोदी ने SAD के NDA में वापसी का स्वागत किया, BJP-Akali गठबंधन को ‘प्राकृतिक साझेदारी’ बताया
प्रारंभिक विरोध के बाद, भाजपा ने शिअद के साथ गठबंधन की ताकत महसूस की
छत्तीसगढ़ में 1.5 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में GST अधिकारी और सहायक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में 16 लोगों की जान लेने वाला हाथी ‘काबरा कान’ को शांत और रेडियो-कॉलर से बंद किया गया
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने ‘घटिया’ नागरिक कार्यों पर कड़ी कार्रवाई की, सिरसा जिले में XEN को बर्खास्त किया
नूह ऑर्बिटल रेल टनल धंस: छठा ढह घरों में दरारें
ब्रेज़ा दुल्हन के ऊपर! दिल्ली पुलिस वाले ने अपनी पसंद की कार न मिलने पर शादी रद्द कर दी
हरियाणा बिना मुआवजे के निजी भूमि का उपयोग सड़कों के लिए नहीं कर सकता, उच्च न्यायालय ने फैसला सुनाया
कुरुक्षेत्र के व्यक्ति को पुणे में रहस्यमय मौत के बाद दफनाया गया; रिश्तेदारों को संदिग्ध साजिश का संदेह है, वे उत्खनन की तलाश करते हैं
518 नदियों के किनारे कचरे के 31250 हॉटस्पॉट, मध्य प्रदेश की 26 नदियों का ब्योरा नहीं
मध्य प्रदेश: भोपाल से कोटा का सफर होगा छोटा, बचेंगे तीन घंटे; रेल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार
मध्य प्रदेश: बालाघाट में चाऊमीन-मंचूरियन खाने से 118 बच्चे बीमार, 45 अस्पताल में भर्ती
मध्यप्रदेश में झगड़ा देखने के लिए रुके युवक की गोली मारकर हत्या, गांव वालों ने जाम किया हाईवे
मध्यप्रदेश: अनूपपुर में खड़े ट्रक से टकराई बोलेरो, आर्मी जवान समेत तीन लोगों की मौत
मुजफ्फरपुर जंक्शन के वेटिंग रूम में महिला की चोरी छिपे खींची फोटो, कटिहार के युवक की पहचान
कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा-गंडक में निजी नावों पर रोक, हाजीपुर में 22 से 25 नवंबर तक लागू रहेगा प्रतिबंध
एनीमिया की चुनौती पर मंथन को वाल्मीकिनगर में जुटे विशेषज्ञ, दो दिवसीय सम्मेलन का आगाज
सुबह 10 बजे टिकट काउंटर खुलेगा, लेकिन कतार रात आठ बजे से; आरा में तत्काल टिकट के लिए यात्रियों की जद्दोजहद
सोनपुर मेले में 4 दिन सजेगी सुरों और नृत्य की महफिल, नामचीन कलाकार बिखेरेंगे जलवा
मथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा, सर्विस लेन पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, हादसे में 4 लोगों की मौत
मेरठ में अवैध संबंधों के शक और बालों में कलर कराने पर पति ने काट दी वाइफ की चोटी, हाथ में बाल लेकर थाने पहुंची पत्नी
सपा से सीट शेयरिंग के लिए कांग्रेस का नया प्लान, 60+50+70 वाले फॉर्मूले को प्रियंका गांधी ने दी मंजूरी
कांग्रेस को 181 सीटें मिलेंगी या कम? अखिलेश के बाद अवधेश प्रसाद ने बताई गठबंधन की रणनीति
दिल्ली: आठ किशोर गृहों में 754 बच्चे 400 की क्षमता के खिलाफ
पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर में वस्त्र की दुकान में आग लगी, कोई हताहत नहीं
दिल्ली में इस साल इमारत गिरने, आग, नागरिक दुर्घटनाओं में 1,210 मौतें हुईं
GRAP प्रवर्तन अभियान के दौरान पूर्वी दिल्ली की सीमाओं से 3.5 हजार से अधिक वाहन वापस लौट आए
226 पार्किंग लॉट का वादा किया गया, 15 बनाए गए: CAQM ने दिल्ली के प्रदूषण-विरोधी कदमों की खामियों को लाल झंडी दिखाई
पंजाब की माझा शतरंज: कैरोन ने वालटोहा की राजनीतिक ‘बाली’ को SAD की घर वापसी के लिए खोजा
500 सिख तीर्थयात्री ननकाना साहिब के जत्था से चूक गए, क्योंकि पाकिस्तान ने वीज़ा डिलीवरी में देरी की
ईडी ने निलंबित पंजाब के डीआईजी भुल्लर के भ्रष्टाचार मामले की जांच को बढ़ाया, शीर्ष अधिकारियों को तलब किया
खेल ड्रग की समस्या से लड़ने का सबसे अच्छा तरीका है, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा