
राजधानी में शराब घोटाले को लेकर चल रही राजनीति के बीच, दिल्ली के दक्षिण पूर्वी जिले के कई विधानसभा इलाकों में अगस्त महीने का राशन अभी तक नहीं पहुंचा है।
दिल्ली: राजधानी में शराब घोटाले को लेकर चल रही राजनीति के बीच, दिल्ली के दक्षिण पूर्वी जिले के कई विधानसभा इलाकों में लोगों को समय पर सरकारी राशन नहीं मिल रहा है. अगस्त महीने का राशन अभी तक सरकारी राशन की दुकानों में नहीं पहुंचा है, इससे राशन दुकानदार परेशान होकर दिल्ली के ओखला औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एफसीआई के गोदाम पर जा रहे हैं।
आप देख रहे हैं ये तस्वीरें दिल्ली के ओखला औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एफसीआई गोदाम की हैं, जहां आसपास के दस विधानसभाओं में सरकारी राशन की दुकानों पर राशन वितरित किया जाता है. हालांकि, अगस्त महीने का राशन अब तक नहीं भेजा गया है, जबकि महीने का अंतिम दिन शेष है। आप तस्वीरों में देखेंगे कि दुकानदार खाद्यान्न लेने के लिए खड़े हैं लेकिन खाद्यान्न नहीं मिल पा रहे हैं। राशन दुकानदारों ने बताया कि अभी तक अगस्त महीने का राशन नहीं मिल पाया है और सिर्फ २० प्रतिशत दुकानों में राशन मिल पाया है।
यहां के अधिकारी ने बताया कि अगस्त महीने में राशन नहीं बट पाया था क्योंकि कांट्रेक्टर बदल गया था, इसलिए यह समस्या हुई थी, लेकिन अगले 10 दिनों में पूरी समस्या ठीक हो जाएगी और सामान्य रूप से दुकानों तक राशन पहुंचना शुरू हो जाएगा. एफसीआई के दिशानिर्देशों के कारण सिर्फ 50 गाड़ियों को एक दिन में यहां से निकालना पड़ता है। ट्रांसपोर्टर ने बताया कि सप्लाई प्रक्रिया रुकने से ट्रांसपोर्ट से जुड़े ड्राइवर और लेबर बेरोजगार हो गए हैं।



