Yoga For Immunity: 11 राज्यों में कोरोना का हमला, शरीर को फौलादी बनाने के लिए योग-प्राणायाम का अभ्यास करें

Yoga For Immunity: भारत में कोरोना वायरस के मामले फिर से बढ़ रहे हैं। इस वायरस से बचने के लिए इम्यून सिस्टम को मजबूत करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। आइए देखें कैसे..।
Yoga For Immunity: एक बार फिर कोरोना की वापसी हो गई है। दुश्मन को कभी कमतर नहीं आंकना चाहिए। चीन, हांगकांग, सिंगापुर और थाईलैंड में तेजी से फैलने के बाद, संक्रमण अब भारत के 11 राज्यों में भी फैल चुका है, इसलिए आपको बचने की तैयारी करनी चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स लोगों को सावधान रहने की सलाह दे रहे हैं, खासकर उन लोगों को जो दो या अधिक बीमारियों से पीड़ित हैं, यानी कोमॉर्बिड हैं. जांच के बाद पता चलेगा कि कोविड का ये नया वैरिएंट JN.1 कितना खतरनाक है। कोरोना वैसे भी घातक नहीं रहा है, लेकिन सावधान रहना चाहिए क्योंकि इसके दुष्प्रभाव आज भी कई बीमारियों की वजह बन रहे हैं।
हम अपने आस-पास हर दिन फेफड़े की कमजोरी, बीपी-शुगर, मांसपेशियों-जोड़ों में दर्द और हार्ट अटैक के अधिक मामले देखते हैं। वैसे भी, कोविड के बाद लोगों की प्रतिरक्षा कमजोर हुई है। और तेज गर्मी, धूल भरी आंधी और बारिश ने मौसम को भी बदल दिया है, जो इसके फैलने के लिए सबसे अच्छा है। वर्तमान में अस्पतालों में गले की खराश से शुरू होने वाले वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ी है, इसलिए लापरवाही से बचने की जरूरत है। लेकिन डरने की जगह योग को अपने दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। इससे आपकी इम्यूनिटी फौलादी बनेगी। तो चलिए आज शरीर के सभी अंगों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए स्पेशल सेशन करते हैं।
सावधान! फिर लौटा कोरोना
- कोमॉर्बिड पेशेंट
- बुजुर्ग
- बच्चे
- प्रेग्नेंट महिलाएं
विटामिन-डी की कमी
- जानलेवा बीमारी से मौत का खतरा 25% ज्यादा
- जोड़ों में दर्द
- कैंसर का डर
विटामिन- बी12 की कमी
- रेड ब्लड सेल्स में कमी
- ऑर्गन्स में ऑक्सीजन सप्लाई कम
- तेजी से वेट लॉस
- बैकपेन
- इर्रेगुलर हार्टबीट
- चिड़चिड़ापन
डेफिशिएंसी – बीमारी
- विटामिन ए – आंखों का रोग, बच्चों की ग्रोथ कम
- कैल्शियम – हड्डी, दांत के रोग
- विटामिन बी12 – न्यूरो प्रॉब्लम, याददाश्त कमजोर
- आयरन – एनीमिया
- विटामिन डी – डिप्रेशन, थकान
कोरोना इंफेक्शन
- कमजोर इम्यूनिटी
- लंग्स कमजोर
- हार्ट प्रॉब्लम
- शुगर-बीपी इम्बैलेंस
- मसल्स वीक
- जोड़ों में दर्द
- खराब पाचन
कोरोना के लक्षण, कराएं जांच
- बुखार
- खांसी
- गले में खराश
- सिरदर्द
- थकान
- मसल्स पेन
इम्यूनिटी कैसे बढ़ाएं?
- आधा घंटा धूप में बैठें
- विटामिन-सी वाले फल खाएं
- हरी सब्जियां खाएं
- रात में हल्दी दूध लें
- आधा घंटा योग करें
मजबूत इम्यूनिटी
- गिलोय-तुलसी काढ़ा
- हल्दी वाला दूध
- मौसमी फल
- बादाम-अखरोट
गौर करने वाली बात
- 100 में 66% एनिमिक, आयरन की कमी से
- 80% लोगों में विटामिन-डी कम
- 74% में विटामिन बी-12 की कमी
- 70% महिलाओं में कैल्शियम की कमी



