Live मैच में राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर ने चलाया फोन, क्या मिलेगी सजा? BCCI ने दिया बड़ा अपडेट

आईपीएल 2026 के बीच राजस्थान रॉयल्स (RR) के मैनेजर रोमी भिंडर बड़े विवाद में फंस गए हैं.
उन्हें लाइव मैच में टीम डगआउट में मोबाइल फोन इस्तेमाल करते देखा गया था.
बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने इस मामले की जांच कराने की बात कही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि कुछ टीम अधिकारियों को डगआउट में फोन रखने की इजाजत होती है, लेकिन इस्तेमाल करने की नहीं.सैकिया ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘हमें इस बात की पूरी तरह से जांच करनी होगी कि घटना वास्तव में कहां हुई और क्या फोन का इस्तेमाल किया गया था. किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले हम आंतरिक जांच करेंगे. हम कही गई बातों के आधार पर कोई कार्रवाई नहीं कर सकते.’
विवाद की जड़ PMOA प्रोटोकॉल (Players and Match Officials Area Protocol) में है, जो डगआउट में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर सख्ती से रोक लगाता है. डगआउट को प्लेयर्स एंड मैच ऑफिशियल्स एरिया का हिस्सा माना जाता है, जहां एंटी-करप्शन नियम लागू होते हैं. जब इस घटना के दौरान रोमी भिंडर डगआउट में फोन पर देखते नजर आए और युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी भी उनके फोन स्क्रीन की ओर देख रहे थे.
ऐसे में अब मैच रेफरी की रिपोर्ट और एंटी-करप्शन यूनिट (ACU) के अधिकारियों के इनपुट के आधार पर जांच आगे बढ़ेगी. बोर्ड फोन जब्त कर स्कैनिंग, आसपास के खिलाड़ियों से पूछताछ और बाकी सबूतों की जांच कर सकता है. उल्लंघन की गंभीरता के आधार पर जुर्माना, मैच मैच या और कोई सजा हो सकती है.
HOMEPAGE:-http://NEWSINDIA4U.COM



