लखनऊ में भारतीय स्टेट बैंक की नवनिर्मित शाखा का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।

भारतीय स्टेट बैंक की नवनिर्मित शाखा का आज उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान भवन के गेट नंबर 9 पर किया। मुख्यमंत्री ने इसके बाद शाखा का निरीक्षण करते हुए कर्मचारियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री को इस अवसर पर ओडीओपी योजना के तहत बैंक द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र, प्रशासनिक अधिकारी, बैंक अधिकारी और अन्य विशिष्ट व्यक्ति इस दौरान उपस्थित थे।

↑
Exit mobile version