भारत
तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले में कोमुरावेली रेलवे स्टेशन की आधारशिला केंद्रीय मंत्री जी.किशन रेड्डी और मध्य प्रदेश के मुख् यमंत्री मोहन यादव ने रखी

तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले में कल शाम कोमुरावेली रेलवे स्टेशन की आधारशिला केन् द्रीय मंत्री जी.किशन रेड्डी और मध्यप्रदेश के मुख् यमंत्री मोहन यादव ने रखी। कोमुरावेली गांव में प्रसिद्ध कोमुरावेली मल्लिकार्जुन मंदिर है। यहां हर वर्ष लगभग २५ लाख लोग दर्शन करते हैं। केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि मनोहराबाद-कोथापाली रेल मार्ग पर कोमुरावेली हॉल्टिंग स्टेशन को यातायात सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मंजूरी दी गई है।
मध्य प्रदेश के मुख् य मंत्री मोहन यादव ने कहा कि मेट्रो रेल, वंदे भारत और अन्य विशेष ट्रेनों के शुरू होने से रेल यात्रा आसान हो गई है। उन् होंने कहा कि सुविधाओं में सुधार से व्यापार और नौकरी के अवसर बढ़ेंगे। डॉ. ए. लक्ष्मण, राजसभा सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे।



