भारत
मणिपुर में जनजातीय समुदाय के विरोध प्रदर्शन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय और मिनी सचिवालय में तोड़फोड़

कल रात मणिपुर में एक जनजातीय समुदाय के लोगों ने चुड़ाचांदपुर जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय और मिनी सचिवालय में विरोध प्रदर्शन किया और तोड़फोड़ की। सुरक्षा बलों ने अनियंत्रित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े, जिससे एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई और कई घायल हो गए।
पुलिस ने कहा कि चुड़ाचांदपुर में तैनात मुख्य न्यायाधीश के निलंबन आदेश के खिलाफ बहुत से लोग जिला पुलिस मुख्यालय और मिनी सचिवालय में एकत्र हुए। इस पुलिस अधिकारी को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में हथियारों से लैस उपद्रवियों के साथ देखा गया था, जिसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया था।



