
Education Minister Mahipal Dhanda: लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से नहीं हैं कम
हरियाणा के Education Minister Mahipal Dhanda ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Education Minister Mahipal Dhanda ने कहा कि पिछले साल की अपेक्षा इस साल का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा है। लड़कों की अपेक्षा लड़कियों का परीक्षा परिणाम अच्छा रहा है। प्रदेश की लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं हैं। लड़कियां खेलों में भी पदक जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं।
Education Minister Mahipal Dhanda ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों विशेषकर लड़कियों को उच्चतर शिक्षा दिलाएं, ताकि वे भविष्य में परिवार व प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।
Education Minister Mahipal Dhanda ने कहा कि वर्ष 2014 अक्तूबर तक प्रदेश में 105 राजकीय महाविद्यालय थे। वर्तमान में प्रदेश में 184 राजकीय महाविद्यालय हैं। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 79 राजकीय महाविद्यालय खोले गए, जिनमें से 30 महाविद्यालय केवल लड़कियों के हैं।
Education Minister Mahipal Dhanda ने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 से प्रदेश के सभी राजकीय विश्वविद्यालयों से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आधार पर किये गये हैं, जिसका विद्यार्थियों को फायदा होगा।
Education Minister Mahipal Dhanda ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं परीक्षा में प्रथम स्थान आने वाले विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों से बातचीत की और उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि आप अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बने रहे। वाणिज्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्यो माजरा कैथल के अमनदीप सिंह ने 500 में 495 अंक प्राप्त किए। डीएल मॉडल स्कूल नरवाना रोड, जींद की सरोज ने आर्ट में 500/494 अंक तथा नॉन मेडिकल में पीएस नवयुक्त सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, तोशाम भिवानी के नमन वर्मा ने 500/493 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है।
Education Minister Mahipal Dhanda ने आश्वासन दिया है कि तीनों संकायों में प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से सम्मानित करवाया जाएगा और पुरस्कार स्वरूप उन्हें एक—एक लाख रुपये की राशि भी प्रदान की जाएगी।



