UP Cabinet Meet: योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज, नजूल संपत्ति सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मिलेगी मंजूरी

UP Cabinet Meet: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। कैबिनेट की बैठक आज शाम चार बजे लोकभवन में होगी।
UP Cabinet Meet: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को शाम 4 बजे लोकभवन में कैबिनेट की बैठक बुलाई है। आज की बैठक में आवास विभाग के नजूल संपत्ति संबंधी महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी। इसके लिए, उत्तर प्रदेश नजूल संपत्ति प्रबंधन अधिनियम (संशोधित) 2024 का मसौदा पारित किया जाएगा। नजूल की जमीन को शर्तों के साथ मुख्यमंत्री की सहमति से स्वतंत्र रूप से सुरक्षित रखने की अनुमति दी जा सकती है। इसके बाद अगले सत्र में अध्यादेश प्रस्तुत किया जाएगा।
कैबिनेट भी द साबरमती रिपोर्ट फिल्म को टैक्स फ्रीस करने का प्रस्ताव स्वीकार करेगा। कैबिनेट की बैठक में एमएसमएई, औद्योगिक विकास, चिकित्सा शिक्षा, आवास, घर और आबकारी सहित कई विभागों के प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी। पीएम मेगा मित्र पार्क के मास्टर डेवलपर के चयन के लिए बिड डाक्यूमेंट मंजूरी दी जाएगी। प्रदेश के सौ विधानसभा क्षेत्रों में विवाह घरों का निर्माण होगा।
इन प्रस्तावों पर भी लग सकती है मुहर
आगरा मेट्रो के लिए सिंचाई विभाग से कुछ जमीन आवास विभाग को देने का प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया जाएगा। मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना से सहारनपुर, मथुरा-वृंदावन, फिरोजाबाद-शिकोहाबाद, लखनऊ, मुरादाबाद, खुर्जा बांदा और मेरठ में आवासीय परियोजनाओं को धन मिलेगा। अंतरजनपदीय तबादले संबंधी उच्च शिक्षा विभाग का प्रस्ताव कैबिनेट में रखा जाएगा। उत्तर प्रदेश एयरोस्पेस तथा रक्षा इकाई एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति व लैंड पूलिंग नीति संबंधी प्रस्ताव भी कैबिनेट के विचारार्थ रखे जा सकते है।



