राज्यपंजाब

 गायों को रिफ्लेक्टर बेल्ट लगाया अग्रवाल समाज ने 

मोगा, 12 फरवरी (निस)

अग्रवाल समाज सभा ने गायों पर रिफ्लेक्टर बेल्ट लगाया। सभा के प्रदेश अध्यक्ष अजय कंसल के अलावा राजीव सिंगला, जीवन गोयल, दविंदर सिंगल, प्रदीप कुमार, संतराम गोयल, सुरेश अरोड़ा, वीपी सेठी, सूरज अग्रवाल, केके मित्तल, भीमसेन सिंगल, राजकुमार आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर दविंदर सिंगल और जीवन गोयल ने कहा कि गायों के साथ जानलेवा दुर्घटना अक्सर अंधेरे और सर्दी के मौसम में होती हैं। इसके परिणामस्वरूप, संस्था ने एक बैठक करके गायों को रिफ्लेक्टर बेल्ट लगाने का निर्णय लिया।

सभा के सदस्यों ने भी सरकार से अपील की कि वे भी गायों के साथ होने वाली दुर्घटनाओं को कम करने के लिए विशेष प्रयास करें।

Related Articles

Back to top button