स्वास्थ्य

Walking Benefits: रात को खाना खाने के बाद कितने घंटे चलना चाहिए और इसके क्या लाभ हैं?

Walking Benefits: रात के खाने के बाद लोग चलना नहीं चाहते और बिस्तर पर सो जाते हैं। ऐसा करना आपकी सेहत को खराब कर सकता है। चलिए, जानते हैं डिनर के बाद कितने घंटे और कैसे चलना चाहिए? साथ ही वाकिंग के फायदे

Walking Benefits: यदि आप अपनी सेहत को सुधारना चाहते हैं, तो वॉकिंग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना बहुत फायदेमंद हो सकता है। खासकर खाना खाने के बाद टहलें। वास्तव में, रात में खाने के बाद लोग वॉक नहीं करते और बिस्तर पर सो जाते हैं। ऐसा करना आपकी सेहत को खराब कर सकता है। रात में चलने से आप वजन कम नहीं करते, बल्कि कई बीमारियों से बचते हैं। चलिए, जानते हैं डिनर के बाद कितने घंटे और कैसे चलना चाहिए? साथ ही वाकिंग के फायदे

डिनर करने के बाद कितना चलना चाहिए?

रात को खाने के बाद 30 मिनट चलना चाहिए। यह 45 मिनट भी कर सकते हैं। रात में चलते समय आपको तेज गति से नहीं चलना चाहिए। बल्कि धीरे चलें।

रोजाना आधा घंटे चलने के लाभ:

चलने से शरीर कैलोरी बर्न कर वजन कंट्रोल में रखता है, जिससे मोटापे का खतरा कम होता है। रोजाना खाने के बाद चलने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। वॉकिंग शरीर की इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है और टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम होता है।

चलने से एंडोर्फिन हार्मोन ब्रेन में रिलीज होता है, जो तनाव, डिप्रेशन और एंग्जायटी को कम करता है। यह मन को शांत और केंद्रित रखता है। वॉकिंग हड्डियां मजबूत करता है और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों का खतरा कम करता है। यह भी जोड़ों और घुटनों का दर्द कम करता है। रोजाना टहलने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यून सिस्टम) मजबूत होती है, जिससे सर्दी-जुकाम और दूसरी बीमारियों से बचाव होता है।

Related Articles

Back to top button