स्वास्थ्य

High Cholesterol Symptoms: शरीर के इन भागों में दर्द रहने लगा है, आपका कोलेस्ट्रॉल कहीं बढ़ तो नहीं गया?

High Cholesterol Symptoms: क्या आप हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षणों के बारे में जानते हैं? आइए इस बारे में जानें।

High Cholesterol Symptoms: क्या आप जानते हैं कि उच्च कोलेस्ट्रॉल आपके दिल पर बुरा असर डाल सकता है? यही कारण है कि आपको हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षणों के बारे में पता होना चाहिए ताकि आप समस्या को जल्द से जल्द पहचान कर उसका उपचार शुरू कर सकें। हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि उच्च कोलेस्ट्रॉल शरीर के कुछ हिस्सों में दर्द पैदा कर सकता है।

गर्दन, कंधे और पीठ में दर्द

क्या आप जानते हैं कि उच्च कोलेस्ट्रॉल आपके कंधों और गर्दन में दर्द या जकड़न पैदा कर सकता है? सिर में दर्द या चक्कर आना भी इस समस्या का संकेत हो सकता है। हाई कोलेस्ट्रॉल भी पीठ के निचले हिस्से में दर्द का कारण हो सकता है।

सीने में सूजन

क्या आपको बार-बार सीने में दर्द होता है? अगर यह सच है, तो आपको इसे हल्का गैस दर्द समझने की गलती नहीं करनी चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से सीने पर दबाव पड़ता है क्योंकि दिल को ब्लड नहीं मिलता है। सीने में दर्द या जकड़न होना उच्च कोलेस्ट्रॉल का लक्षण हो सकता है।

पैरों में दर्द

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की वजह से पैरों के ब्लड सर्कुलेशन पर नेगेटिव असर पड़ता है। पैरों में खून कम सर्कुलेट होने की वजह से पैरों में दर्द, ऐंठन या फिर थकान महसूस होने लगती है। अगर आपको इस तरह के लक्षण एक साथ दिखाई दे रहे हैं, तो आपको बिना देरी किए अपना चेकअप करवा लेना चाहिए।

Related Articles

Back to top button