स्वास्थ्य

Almonds For Energy: एक दिन में फौलादी शरीर पाने के लिए कितने बादाम खाने चाहिए? जानें खाने का सही तरीका और उनके फायदे।

Almonds For Energy: सिर्फ रोटी सब्जी खाने से शरीर को ताकत और एनर्जी नहीं मिलती, इसलिए आप अपनी डाइट में कुछ ड्राई फ्रूट्स भी खाना चाहिए। ताकतवर और फौलादी शरीर चाहते हैं तो हर दिन बादाम खाना शुरू करें। जानिए ताकत के लिए 1 दिन में कितने बादाम खाने चाहिए?

Almonds For Energy: मेवा खाने से शरीर मजबूत और शक्तिशाली होता है। Health Experts रोजाना ड्राई फ्रूट्स खाने की सलाह देते हैं। बादाम हर दिन खाना चाहिए, ताकि आपके शरीर और दिमाग दोनों मजबूत हों। बादाम ड्राई फ्रूट्स में सबसे शक्तिशाली है। बादाम एक मेवा है जो शरीर को एनर्जी देता है और कई बीमारियों का खतरा कम करता है। बादाम को नियमित रूप से खाने से दिल, दिमाग, हड्डियां और पाचनतंत्र मजबूत होते हैं। बादाम खाने से बॉडी को भरपूर ताकत मिलती है और शरीर फैलादी बन जाता है। जानिए रोजाना कितने बादाम खाने चाहिए और कैसे खाने चाहिए?

बादाम में पोषकतत्व

बादाम में मिनरल्स, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ई और हेल्दी फैट्स हैं। 50 ग्राम बादाम में 300 कैलोरी, 150 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 12 ग्राम हेल्दी फैट और 6 ग्राम प्रोटीन होते हैं। बादाम हर दिन खाने से शरीर भरपूर पोषक तत्व प्राप्त करता है। इसलिए, बच्चे हों या बुजुर्ग, सभी को बादाम खाना चाहिए।

एक दिन में ताकत के लिए कितने बादाम खाने चाहिए?

डाइट एक्सपर्ट्स की मानें तो आप रोजाना 30 से 50 ग्राम बादाम खा सकते हैं। यानि एक मुट्ठी बादाम का सेवन कर सकते हैं। जिसमें आठ से दस बादाम हैं। 5 साल के बच्चे को हर दिन 3 से 4 बादाम खाने चाहिए। बादाम भिगोकर और छीलकर खाना अच्छा है। बादाम को पीसकर दूध में मिलाकर पीने से आपको ऊर्जा मिलेगी। बादाम वाला दूध पीने से आपका शरीर कुछ दिनों में फौलादी बन जाएगा।

बादाम खाने का सबसे अच्छा समय क्या है?

बादाम किसी भी समय खा सकते हैं। बादाम को सुबह खाना सबसे अच्छा माना जाता है। इससे दिन भर शरीर को एनर्जी मिलती है और फाइबर से भरपूर भोजन मिलता है। सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम खाने से आप ताकतवर हो जाएंगे।

Related Articles

Back to top button