टेक्नॉलॉजी

16GB रैम, 6100mAh बैटरी और धाकड़ कैमरा वाले Xiaomi का नया फ्लैगशिप फोन: कीमत और फीचर्स जानें

Xiaomi 15S Pro, XRING 01 10-core 3nm चिप वाला पहला फोन है, लॉन्च हो गया है। 50MP Leica ट्रिपल कैमरा और 6100mAh बैटरी के साथ फोन शीर्ष श्रेणी में आया है।

Xiaomi ने अपनी 15वीं वर्षगांठ के अवसर पर अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 15S Pro को लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का पहला फोन है जो Xiaomi के सेल्फ डेवेलोप XRING 01 10-core 3nm चिप के साथ आता है, जो AnTuTu पर 3 मिलियन से अधिक स्कोर देता है। फोन की खासियत इसमें मिलने वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप और दमदार 6100mAh की बैटरी है। फोन 16GB रैम के साथ आता है। आइए डिटेल में आपको बताते हैं फोन के बारे में:

Xiaomi 15S Pro कीमत और उपलब्धता

Xiaomi 15S Pro 15S Pro फार स्काई ब्लू और ड्रैगन स्केल फाइबर कलर में उपलब्ध है। इस फोन का 16GB + 512GB मॉडल 5,499 यूआन (लगभग 65,610 रुपये) और 16GB + 1TB मॉडल 5,999 यूआन (लगभग 71,580 रुपये) में उपलब्ध है। यह फोन चीन में खरीदने के लिए उपलब्ध है। भारत में लॉन्च और मूल्य के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।

Xiaomi 15S Pro के फीचर्स और स्पेक्स

Xiaomi 15S Pro में 6.73-इंच OLED LTPO डिस्प्ले है, जो HDR10+, Dolby Vision, 200 निट्स पीक ब्राइटनेस और शाओमी सिरेमिक ग्लास प्रोटेक्शन 2.0 के साथ आता है। इस फोन में शाओमी XRING 01 3nm SoC, 16-कोर Immortalis-G925 GPU और 512GB/1TB UFS 4.0 स्टोरेज हैं, साथ ही 16GB LPDDR5x रैम।

Xiaomi 15S Pro में तीन रियर कैमरे हैं: 50MP लाइट फ्यूजन 900 सेंसर (f/1.44, Hyper OIS), 50MP 115° अल्ट्रा-वाइड (f/2.2, Samsung S5KJN1), 50MP 5X टेलीफोटो (f/2.5, OIS, Sony IMX858), 30 cm टेलीमैक्रो, Leica Summilux लेंस और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग। 32MP फ्रंट कैमरा, OmniVision OV32B40, f/2.0, 4K 60fps है।

यह फोन USB Type-C ऑडियो, हाई-रेज ऑडियो, Dolby Atmos, स्टीरियो स्पीकर्स और चार माइक्रोफोन ऐरे है। फोन में 6,100mAh की बड़ी बैटरी है (850Wh/L डेंसिटी) जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग, मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके साथ ही इसमें इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर, इन्फ्रारेड सेंसर भी मिलता है।

Related Articles

Back to top button