टेक्नॉलॉजी

Vivo लाया 10000mAh बैटरी, 16GB रैम और धांसू फीचर्स वाला टैबलेट

Vivo टेक कंपनी ने अपना नया टैबलेट Vivo Pad5 चीन में लॉन्च किया है। 10000mAh की बैटरी, 16GB तक रैम और 12.1 इंच का डिस्प्ले इसके विशेषता हैं।

चाइनीज टेक ब्रैंड Vivo की ओर से इसकी होम-कंट्री में नया टैबलेट Vivo Pad5 लॉन्च किया गया है। इस डिवाइस में MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर और 12.1 इंच बड़ा 2.8K 144Hz LCD डिस्प्ले है। टैबलेट की 10,000mAh क्षमता वाली बैटरी, जो लंबे समय तक चलेगी, उसका सबसे बड़ा हाइलाइट है।

ऐसे हैं Vivo Pad5 के स्पेसिफिकेशंस

3096 x 2064 पिक्सल के रेजॉल्यूशन और 900 nits की पीक ब्राइटनेस वाले वीवो के नए टैबलेट में 12.1 इंच का 2.8K LCD डिस्प्ले है। मल्टी-टास्किंग अनुभव और उत्कृष्ट परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 9300+ 4nm प्रोसेसर दिया गया है। Android 15 पर बेस्ड OriginOS 5 पर चलने वाले टैबलेट में 10,000mAh बैटरी है जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

जब बात कैमरा सेटिंग की आती है, तो इस फोन के बैक पैनल पर 8MP मुख्य कैमरा और सामने 5MP सेल्फी कैमरा है। Vivo Pad5 का वजन 590 ग्राम है और यह सिर्फ 6.62 मिमी मोटा है। इसमें छह स्पीकर हैं, जो मल्टी-मीडिया एक्सपीरियंस को बेहतर बनाते हैं। कम्पनी ने पेंसिल2s स्टायलस, डबल साइडेड फ्लिप कवर और स्मार्ट टच कीबोर्ड को अतिरिक्त एक्सेसरीज के रूप में पेश किया है।

इतनी रखी गई है Vivo Pad5 की कीमत

चीन में लॉन्च हुआ वीवो टैबलेट की कीमत 2499 युआन (करीब 29,635 रुपये) से शुरू होती है। इसके अलावा अन्य एक्सेसरीज को यूजर्स अलग से खरीद सकते हैं। नया टैबलेट ब्लू, ग्रे और पिंक कलर ऑप्शंस में आया है। हालांकि, इसके भारत में लॉन्च को लेकर अभी कंपनी ने कुछ नहीं कहा है।

Related Articles

Back to top button