धर्म

शनिवार को किन चीजों का दान करना शुभ होता है? जानें शनि देव से जुड़ी मान्यताएं और उपाय

शनिवार का दिन न्याय और कर्मफल के देवता शनि देव को समर्पित है। इस दिन शनि देव की पूजा-अर्चना करने से सूर्य पुत्र की विशेष कृपा प्राप्त होती है। धार्मिक मान्यता है कि शनि देव कर्म, अनुशासन और ईमानदारी को महत्व देते हैं। इस दिन वाद-विवाद, छल-कपट या नियमों की अनदेखी से बचने की सलाह दी जाती है।  इसके अलावा शनिवार के दिन गरीब और जरूरतमंदों को दान करने से साढ़ेसाती और ढैय्या जैसे दोषों का अशुभ प्रभाव कम होता है। तो आइए जानते हैं शनिवार के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।

शनिवार को किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है?

  • काल तिल
  • काले रंग के कपड़े
  • सरसों का तेल
  • उड़द की दाल
  • जूते-चप्पल और रोजमर्रा की उपयोगी वस्तुएं

दान करते समय इन बातों का रखें ध्यान

शनिवार के दिन जरूरतमंदों को दान करते समय ध्यान रखें कि दान की जाने वाली सामग्री खराब या अनुपयोगी न हो। वहीं दान हमेशा श्रद्धा और जरूरतमंद की आवश्यकता को ध्यान में रखकर करना चाहिए केवल औपचारिकता या दिखावे के लिए नहीं।

शनिवार को करें ये उपाय

  • सरसों तेल चढ़ाएं- शनिवार के दिन मंदिर जातक शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएं। ध्यान रखें कि तेल अर्पित करते समय शनि देव की आंखों में नहीं देखें बल्कि उनके चरणों को देखें और मन ही मन ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का जाप करें।
  • पीपल के पास दीया जलाएं- शनिवार के दिन शाम के समय पीपल पेड़ के नीचे सरसों तेल का दीया जलाएं। ऐसा करने से शनि दोष शांत होता है।
  • शनि मंदिर में जलाएं दीया- शनिवार के दिन शनि मंदिर जाकर शनि देव के पास सरसों तेल का दीया जलाएं और उसमें थोड़ा सा काला तिल भी मिला दें।
  •  छाया दान- लोहे या मिट्टी के पात्र में सरसों का तेल लेकर उसमें अपना प्रतिबिंब देखें और उसे दान करें।
  • कुत्ते को खिलाएं रोटी: शनिवार के दिन  काले कुत्ते को रोटी खिलाना और चींटियों को आटा डालना फलदायी माना जाता है।

शनि देव को तेल चढ़ाने का सही नियम

  • शनि देव को तेल चढ़ाते समय उनकी आंखों में नहीं देखें और न ही मूर्ति के ठीक सामने खड़े हो। हमेशा थोड़ा दाएं या बाएं हटकर ही खड़े हों।
  • शनि देव के चरणों में देखते हुए तेल चढ़ाना चाहिए।
  • तेल चढ़ाने के बाद शनि देव के सामने सरसों के तेल का एक दीपक जलाएं।
  • शनि देव को तेल चढ़ाते वाले दीया में काला तिल भी जरूर रखें।
  • तेल अर्पित करते समय शनि देव के इस मंत्र का जाप करें। शनि देव मंत्र इस प्रकार है- ॐ शं शनैश्चराय नमः।
  • शनि देव को तेल चढ़ाने के बाद गरीब और जरूरतमंदों को काला तिल, उड़द की दाल और काला वस्त्र का जान करें।
  • शनि देव को तेल चढ़ाने के बाद पीपल पेड़ के नीचे भी तेल का दीया जलाएं।

Related Articles

Back to top button