धर्म

20 नवंबर को शनि के अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे सूर्य देव, इन 4 राशियों को करियर में बंपर लाभ मिलने के योग

20 नवंबर को देवउठनी एकादशी का पावन पर्व है। इसी दिन सूर्य देव प्रातः 03:09 बजे शनि के स्वामित्व वाले अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 3 दिसंबर 2026 तक इसी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे। ज्योतिषीय दृष्टिकोण से देवउठनी एकादशी के दिन हो रहा सूर्य का यह नक्षत्र गोचर कुछ चुनिंदा राशियों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। इस दौरान इन राशि के जातकों को करियर में बंपर लाभ और अप्रत्याशित सफलता मिलने के प्रबल संकेत हैं। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं

मेष राशि – अटके काम पूरे होंगे

मेष राशि वालों के लिए सूर्य का नक्षत्र गोचर शुभ साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। अटके काम पूरे होंगे और करियर में बड़ी सफलता मिलने के आसार रहेंगे। आमदनी में वृद्धि होगी और मनचाही नौकरी प्राप्त हो सकती है। बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए समय शानदार है। कोई मुनाफे की डील फाइनल हो सकती है।

मिथुन राशि – मान-सम्मान में वृद्धि होगी

मिथुन राशि वालों को करियर में बंपर सफलता प्राप्त होने के योग दिखाई दे रहे हैं। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लंबे समय से अटके काम अचानक से पूरे होने लगेंगे। किसी पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। निवेश से अच्छा लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं। कहीं निवेश करने की योजना बन सकती है।

कन्या राशि – धन से जुड़ी दिक्कतें दूर हो सकती हैं

कन्या राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। धन से जुड़ी दिक्कतें दूर हो सकती हैं। नौकरी में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। काम के सिलसिले में की गई यात्रा अच्छा लाभ दे सकती है। पुराने मित्रों से मुलाकात से मन खुश रहेगा।

धनु राशि – कार्यस्थल पर आपके काम की खूब तारीफ होगी

धनु राशि वालों को धन की प्राप्ति के शुभ योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर आपके काम की खूब तारीफ होगी। इसके साथ ही प्रमोशन के भी आसार रहेंगे। जमीन और वाहन की खरीदारी के शुभ योग बन रहे हैं। इस दौरान आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा जिसका सीधा लाभ आपको करियर में मिलेगा। बिजनेस वालों को भी इस दौरान मौज रहेगी।

Related Articles

Back to top button