मनोरंजन

बॉलीवुड की वो रियल लाइफ जोड़ी, जिसने साथ में नहीं की फिल्म, 7 साल से हैं साथ

बॉलीवुड के इस स्टार कपल ने अब तक साथ में किसी फिल्म में काम नहीं किया है.

इनमें से एक्ट्रेस साल 2003 से बॉलीवुड में एक्टिव हैं,
जबकि एक्टर ने बतौर लीड हीरो साल 2015 में अपना करियर शुरू किया था.
 हम आपसे बॉलीवुड की जिस रियल लाइफ जोड़ी की बात कर रहे हैं वो अपनी एक खास पहचान रखते हैं. जहां एक्ट्रेस बॉलीवुड की बड़ी अदाकाराओं में शुमार है, तो वहीं उनके पति भी आज के दौर के सबसे बेहतरीन एक्टर्स में से एक माने जाते हैं. इस कपल के रिश्ते की शुरुआत साल 2019 में हुई थी और अब उन्हें साथ में रहते हुए 7 साल हो चुके हैं. दोनों ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं. हालांकि उन्होंने कभी भी स्क्रीन शेयर नहीं की है.
चलिए अब बिना देर किए आपको बता देते हैं कि हम यहां आपसे किस रियल लाइफ कपल की बात कर रहे हैं? यहां बात हो रही है कटरीना कैफ और विकी कौशल की. बॉलीवुड का ये स्टार कपल लाखों दिलों पर राज करता है. जहां कटरीना कैफ इंडस्ट्री में बतौर एक्ट्रेस साल 2003 से एक्टिव हैं, तो वहीं विकी कौशल ने बतौर असिस्टेंड डायरेक्टर और छोटे-मोटे रोल करने के बाद बतौर लीड एक्टर अपना करियर साल 2015 में शुरू किया था.

HOMEPAGE:-http://NEWSINDIA4U.COM

Related Articles

Back to top button