खेल
आशीष यादव ने जीता भाला फेंक रजत, अंडर-20 विश्व कप में भारत का खाता खोला

आशीष यादव ने यहां विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप के तीसरे दिन पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीतकर भारत के लिए पदक खाता खोला।
यादव के 74.09 मीटर के तीसरे दौर के थ्रो ने उन्हें रजत पदक दिलाया जबकि पुरुषों के भाला फेंक के फाइनल में भाग ले रहे अन्य भारतीय टी धरनीधरन 72.35 मीटर के साथ छठे स्थान पर रहे।
दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा के बाद 19 साल के यादव इस स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय बने।
चोपड़ा ने पोलैंड में 2016 में स्वर्ण पदक जीता था और 86.48 मीटर का विश्व जूनियर रिकॉर्ड बनाया था।
स्वर्ण पदक दक्षिण अफ्रीका के जान-हेंड्रिक हेमंस को मिला, जिन्होंने अपने छठे और अंतिम प्रयास में 80.50 मीटर की दूरी तय की, जो सत्र की अंडर-20 विश्व वरीयता है।



