इंदौर में फैजान संग मिलकर बच्चों को निपटाना चाहती थी वर्षा, पति ने मारकर कर ली आत्महत्या; वॉयस रिकॉर्डिंग से खुली साजिश की परतें

दीपावली के दिन पत्नी वर्षा की हत्या करने के बाद पवन सोनी ने खुद भी फांसी लगाकर जाने दे दी। राजफाश हुआ है कि इंदौर जिले के राऊ कस्बा की साईं विहार कॉलोनी निवासी इस दंपती के बीच फैजान उर्फ रेहान आ गया था। वह दो बच्चों की मां वर्षा को पति से अलग होने के लिए बहला-फुसला रहा था।
वन ने यह खौफनाक कदम तब उठाया, जब उसने पत्नी और फैजान को की वह रिकॉर्डिंग सुनी, जिसमें वे दोनों उसकी सात वर्षीय बेटी को बेचने और 15 वर्षीय बेटे को उस सहित मारने की बातचीत कर रहे थे। फैजान वर्षा संग ऐसा कोई कदम उठा पाता, उससे पहले ही पवन ने पत्नी को रास्ते से हटाने का निर्णय ले लिया।
बेटे ने पुलिस को बताई खौफनाक हकीकत
पवन-वर्षा के बेटे ने पुलिस को जानकारी दी कि पिता ने मां और फैजान के बीच बातचीत की 18 घंटे की रिकॉर्डिंग की थी। जिसे उसने अपने कमरे में लगाए वॉयस रिकॉर्डर से रिकार्ड किया था। इसके माध्यम से सामने आ गया कि वर्षा को फैजान अपने जाल में पूरी तरह से फंसा चुका था। वह उसे पति, बच्चों को ठिकाने लगाकर घर से भागने के लिए बरगला रहा था।
बच्चों को गार्डन में भेज की वारदात
इसे सुनकर पवन पूरी तरह से टूट गया। वारदात से पहले उसने दोनों बच्चों को गार्डन में भेज दिया था। शाम करीब चार बजे घर लौटे बच्चों ने मां का शव कमरे में और पिता को फंदे पर लटका देखा। वर्षा की गर्दन पर जंजीर लिपटी थी और शरीर में चाकू घुसा था। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- इंदौर में लव मैरिज से नाराज नाबलिग भाई ने उजाड़ा बहन का सुहाग, चाकू से गोदकर जीजा की हत्या
18 साल पहले की थी लव मैरिज
पुलिस के अनुसार, 40 वर्षीय पवन मूलत: रीवा का रहने वाला है। करीब 18 साल पहले उसने वर्षा के साथ लव मैरिज की थी। एक साल से पति-पत्नी इंदौर में पराठे की दुकान चला रहे थे। इसी दौरान वर्षा की फैजान से पहचान हुई। उसने विवाहित होने के बाद भी वर्षा को अपने झांसे में फंसा लिया। पांच महीने पहले पवन ने दोनों को बात करते देखा। उसके बाद से वह उसे लगातार समझा रहा था।



