धर्म

24 नवंबर 2026 का पंचांग: मंगलवार को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

24 नवंबर को कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और मंगलवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि मंगलवार को रात 8 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। 24 नवंबर को स्नान-दान की कार्तिक पूर्णिमा है। साथ ही 24 नवंबर को देव दीपावली का त्योहार भी मनाया जाएगा। मंगलवार को शाम 4 बजकर 6 मिनट तक परिघ योग रहेगा। इसके अलावा 24 नवंबर को रात 11 बजकर 25 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। यहां जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

24 नवंबर 2026 का पंचांग

  • कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि- 24 नवंबर 2026 को रात 8 बजकर 24 मिनट तक
  • परिघ योग- 24 नवंबर 2026 को शाम 4 बजकर 6 मिनट तक
  • कृत्तिका नक्षत्र- 24 नवंबर 2026 को  रात 11 बजकर 25 मिनट तक
  • 24 नवंबर 2026 विशेष- कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली

24 नवंबर 2026 का शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त- 05:03 ए एम से 05:57 ए एम
  • प्रातः संध्या- 05:30 ए एम से 06:51 ए एम
  • अभिजित मुहूर्त- 11:47 ए एम से 12:29 पी एम
  • विजय मुहूर्त- 01:53 पी एम से 02:36 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त- 05:22 पी एम से 05:49 पी एम
  • सायाह्न संध्या- 05:25 पी एम से 06:45 पी एम
  • अमृत काल- 09:16 पी एम से 10:42 पी एम
  • निशिता मुहूर्त- 11:41 पी एम से 12:35 ए एम, नवंबर 25

राहुकाल का समय

  1. दिल्ली- दोपहर 02:46 से शाम 04:05 तक
  2. मुंबई- दोपहर बाद 03:12 से शाम 04:36 तक
  3. चंडीगढ़- दोपहर 02:46 से शाम 04:04 तक
  4. लखनऊ- दोपहर 02:33 से दोपहर बाद 03:53 तक
  5. भोपाल- दोपहर 02:50 से शाम 04:12 तक
  6. कोलकाता- दोपहर 02:07 से दोपहर बाद 03:29 तक
  7. अहमदाबाद- दोपहर बाद 03:10 से शाम 04:31 तक
  8. चेन्नई- दोपहर 02:47 से शाम 04:13 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय 

  • सूर्योदय- सुबह 06:50 बजे
  • सूर्यास्त- शाम 05:24 बजे

कार्तिक पूर्णिमा का महत्व

जब कार्तिक पूर्णिमा कृतिका नक्षत्र से युक्त होती है, तो ये महाकार्तिकी पूर्णिमा कहलाती है और शास्त्रों में इसको बड़ा ही पुण्यकारी बताया गया है। संयोग की बात ये है कि इस बार कार्तिक पूर्णिमा के दिन कृतिका नक्षत्र भी है। कार्तिक पूर्णिमा को स्नान, दान और हवन आदि का बहुत ही महत्व है। इस दिन किसी भी तीर्थ स्थल पर स्नान करने से वर्ष भर तीर्थस्थलों पर स्नान का फल मिलता है।

देव दीपावली का महत्व

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन दिन भगवान शिव ने देवताओं की प्रार्थना सुनकर त्रिपुरासुर नमक दैत्य के अत्याचार को समाप्त किया था, जिसकी खुशी में देवताओं ने दीप जलाकर उत्सव मनाया था। इसलिए इस उत्सव को देव दीपावली के नाम से भी जाना जाता है। देव दीपावली का ये त्योहार अधिकतर उत्तर प्रदेश में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। गंगा नदी और काशी के विभिन्न तटों पर आज के दिन मिट्टी के अनगिनत दीपों को जला कर पानी में प्रवाहित किया जाता है। शास्त्रों के अनुसार आज संध्या के समय शिव-मंदिर में भी दीप जलाये जाते हैं। शिव मंदिर के अलावा अन्य मंदिरों में, चौराहे पर और पीपल के पेड़ व तुलसी के पौधे के नीचे भी दीये जलाए जाते हैं।

Related Articles

Back to top button