Rahu Ketu Gochar 2026: राहु-केतु गोचर चमकाएगा इन 3 राशियों का भाग्य, 25 नवंबर से शुरू होगा गोल्डन टाइम

ज्योतिष शास्त्र में राहु और केतु को छाया ग्रह माना गया है। जब भी ये दोनों ग्रह अपनी चाल बदलते हैं तो इसका असर सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग रूप से पड़ता है। 25 नवंबर 2026 को शाम 4 बजकर 34 मिनट पर राहु और केतु राशि परिवर्तन करेंगे। राहु मकर राशि में और केतु कर्क राशि में गोचर करेंगे। दोनों ग्रहों का यह गोचर 18 महीने तक प्रभावी रहेगा। ज्योतिषों के अनुसार, राहु-केतु का यह गोचर इन 3 राशियों के लिए सबसे अधिक लाभदायक और शुभ रहेगा। इन राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। तो चलिए जानते हैं कि वो 3 लकी राशियां कौनसी हैं। बता दें कि 25 नवंबर 2026 को बुध ग्रह भी नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए राहु-केतु का गोचर नए अवसरों से भरा हुआ रहेगा। घर-परिवार और जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। रुके हुए तेजी से शीघ्र पूरे हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा और पदोन्नति के योग बनेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है, जिसमें आगे चलकर अच्छा मुनाफा मिलेगा। राहु-केतु का यह गोचर आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार करेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए तरक्की और नई संभावनाओं के द्वार खोल सकता है। इस गोचर के प्रभाव से आय के नए स्रोत खुलेंगे। लंबे समय से अटका हुआ पैसा या उधार दिया हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। देश यात्रा या किसी लंबी व्यावसायिक यात्रा के योग बन रहे हैं, जो भविष्य में लाभदायक साबित होगा। किसी नई योजना में निवेश करने की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। यह समय निवेश के लिए अच्छा भी है आगे चलकर फायदा हो सकता है। राहु-केतु का गोचर आपके और आपके परिवार के लिए समृद्धि और खुशियों से भरा रहेगा।
कन्या राशि
राहु-केतु का गोचर कन्या राशि वालों के लिए काफी अच्छा रहेगा। राहु-केतु के शुभ प्रभाव से आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। निवेश किए गए पुराने धन से अचानक लाभ होने के प्रबल संकेत हैं। नौकरी पेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिल सकता है। आय में वृद्धि या प्रमोशन हो सकता है। वहीं जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें मनचाही कंपनी से ऑफर मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।b



