टेक्नॉलॉजी

कम बजट में लंबा बैटरी बैकअप चाहने वालों के लिए खुशखबरी! जल्द मार्केट में दस्तक दे सकता है ये 5G फोन

Infinix Smart 20 HD को पिछले महीने भारत में लॉन्च किया गया था, जो टेक कंपनी के बजट लाइनअप में लेटेस्ट एडिशन के तौर पर आया था। ये हैंडसेट Infinix Smart 20 के साथ जुड़ा था, जिसे जून में अनवील किया गया था। Smart 20 HD में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जबकि स्टैंडर्ड Smart 20 मॉडल 5,200mAh की बैटरी से लैस है। अब, स्मार्टफोन मेकर एक नया Smart सीरीज हैंडसेट लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जिसे Infinix Smart Power 5G के नाम से मार्केट किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि ये रूमर्ड स्मार्टफोन जल्द ही ग्लोबली बाकी Smart सीरीज हैंडसेट्स की तुलना में बड़ी बैटरी के साथ आएगा।

मॉडल नंबर X6867B के साथ स्पॉट हुआ Infinix Smart Power 5G

टेक ब्लॉगर पारस गुगलानी (@passionategeekz) ने एक अनजान सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर एक नए Infinix स्मार्टफोन को स्पॉट किया है। ये हैंडसेट ‘Smart Power 5G’ नाम और X6867B मॉडल नंबर के साथ दिखाई दिया है। शुरुआती लिस्टिंग से संकेत मिलता है कि ये स्मार्टफोन जल्द ही चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि Infinix Smart Power 5G एक ‘बैटरी-फोकस्ड’ स्मार्टफोन होगा। ये रूमर्ड हैंडसेट कंपनी की तरफ से एक बजट पेशकश हो सकता है। हालांकि, इसकी सटीक प्राइस रेंज, स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च टाइमलाइन अभी सामने नहीं आई है।

उम्मीद है कि Smart Power 5G उस Infinix Smart 20 HD की लाइनअप में शामिल होगा, जिसे 6 अक्टूबर को भारत में 10,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। याद दिला दें कि Infinix Smart 20 HD में 5,000mAh की बैटरी है और ये 15W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इस हैंडसेट में 6.67-इंच का HD+ (720 x 1,600 पिक्सल) LCD टचस्क्रीन डिस्प्ले है, जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और HBM में 700 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देता है।

Infinix Smart 20_

साथ ही, Infinix Smart 20 HD एक ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 चिपसेट से पावर्ड है। इस हैंडसेट में 3GB RAM और 64GB ऑनबोर्ड स्टोरेज भी मिलती है और इसमें 6GB तक वर्चुअल RAM एक्सपांशन और एक डेडिकेटेड microSD कार्ड स्लॉट का सपोर्ट भी दिया गया है। ये स्मार्टफोन XOS 15.1 के साथ आता है, जो Android 15 पर बेस्ड है। इसमें पीछे की तरफ सिंगल 8-मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है, वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

Infinix Smart 20 HD ऑटोफोकस, सुपर नाइट, ड्यूल वीडियो, व्लॉग, डॉक्यूमेंट्स, प्रो, पैनोरमा और टाइम-लैप्स मोड्स को सपोर्ट करता है। ये 2K/ 30fps तक वीडियो रिकॉर्ड करने में कैपेबल है। इसमें 300 प्रतिशत अल्ट्रा वॉल्यूम मोड और DTS ऑडियो सपोर्ट के साथ ड्यूल-स्पीकर सेटअप दिया गया है। ये हैंडसेट बॉक्स में 10W चार्जिंग एडाप्टर के साथ आता है।

Related Articles

Back to top button