कांग्रेस ने अपनी घटिया मानसिकता का किया प्रदर्शन, भाजपा और अकाली दल का असली चेहरा बेनकाब: हरपाल सिंह चीमा
चुनाव के बाद गैस सिलेंडर के दाम 994 रुपये बढ़े, मज़दूरों और छोटे व्यापारियों पर सीधा हमला: हरपाल सिंह चीमा
बेबुनियाद ‘अल्कोहल टेस्ट‘ की मांग करके मुख्यमंत्री को बदनाम करने की साज़िश कर रही है कांग्रेस: हरपाल सिंह चीमा
भाजपा सेशन से गायब रही, कांग्रेस ने वॉकआउट करके मज़दूरों के साथ धोखा किया: अमन अरोड़ा
भाजपा कितनी भी कोशिश कर ले, पंजाब में सरकार नहीं बना पाएगी: कुलदीप सिंह धालीवाल
मज़दूरों अपने कर्जे चुकाते हैं, लेकिन माल्या-मोदी करोड़ों रुपये लेकर भाग गए: हरभजन सिंह ईटीओ
कांग्रेस नेताओं ने एससी स्कॉलरशिप का गबन किया, आप ने समय पर अदायगी पक्की की: लाभ सिंह उगोके
हम अरविंद केजरीवाल के सच्चे सिपाही हैं, हम आप की विचारधारा के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं और अपनी आखिरी सांस तक खड़े रहेंगे: अनमोल गगन मान
भाजपा की ‘पैरेलल असेंबली‘ एक राजनीतिक स्टंट है, कांग्रेस ने वाकॅआउट इसलिए किया क्योंकि उनका मज़दूरों से कोई लेना-देना नहीं: बलतेज पन्नू
चंडीगढ़; 1 मई
मजदूर दिवस पर बुलाए गए पंजाब विधानसभा का विशेष सेशन के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं ने भाजपा, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के विरुद्ध तीखी राजनीतिक प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों के काम उनके मजदूर विरोधी, गरीब विरोधी और मौकापरस्त सोच को दिखाते हैं, जबकि आप सरकार लगातार लोगों के हक वाली नीतियों को प्राथमिकता देती रही है।
आप के सीनियर नेता और कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने चुनाव के तुरंत बाद कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें 994 रुपये बढ़ाने के लिए भाजपा की केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 994 रुपये की बढ़ोतरी मजदूरों और छोटे कारोबारियों पर सीधा हमला है। उन्होंने दावा किया कि इस फैसले को जानबूझकर चुनाव तक टाला गया और इस बढ़ोतरी का फूड इंडस्ट्री और सस्ते खाने पर निर्भर मजदूरों पर बहुत बुरा असर पड़ेगा।
हरपाल सिंह चीमा ने मजदूरों के अधिकारों के बारे में विधानसभा के विशेष सेशन से वॉकआउट करने के लिए कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “लेबर राइट्स पर स्पेशल सेशन से कांग्रेस का वॉकआउट करना उसकी दलित-विरोधी और गरीब-विरोधी सोच दिखाता है।” उन्होंने कहा कि इस तरह का बर्ताव दिखाता है कि पार्टी जवाबदेही से बचना चाहती है और लेबर और पिछड़े वर्गों से जुड़े मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहती है।
लोकतांत्रिक संस्थाओं पर चिंता जताते हुए, हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि भाजपा बाबासाहेब अंबेडकर के बनाए संविधान को कमजोर कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि मनरेगा जैसी स्कीमों को प्रभावित करने वाली नीतियां और हॉर्स-ट्रेडिंग की कोशिशें लोकतंत्र के लिए एक गंभीर खतरा हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के शराब और डोप टेस्ट की कांग्रेस की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए, उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस नेताओं द्वारा जमीन हड़पने के आरोपों के बीच मुख्यमंत्री को बदनाम करने की एक राजनीतिक रूप से प्रेरित कोशिश है।
उन्होंने आगे कहा कि सेशन के दौरान कांग्रेस का बर्ताव उनकी घटिया मानसिकता को दिखाता है और भाजपा और शिरोमणि अकाली दल दोनों ने अपना जन-विरोधी चेहरा सामने ला दिया है।
आप पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने विशेष सेशन के दौरान भाजपा और कांग्रेस के व्यवहार की आलोचना करते हुए कहा, “यह सेशन बेअदबी रोकने और मज़दूरों के अधिकारों की सुरक्षा जैसे ज़रूरी जनहित के मुद्दों पर चर्चा के लिए बुलाया गया था, लेकिन भाजपा गैरहाज़िर रही, जबकि कांग्रेस ने हंगामा किया और वॉकआउट कर दिया।”
उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने मज़दूरों की पीठ में छुरा घोंपा है और हंगामे और बेबुनियाद आरोपों के ज़रिए सरकार का संदेश दबाने की कोशिश की है। इतने ज़रूरी दिन पर उनका व्यवहार शर्मनाक है।”
आप पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने भाजपा की राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने की कोशिशों को खारिज कर दिया और कहा, “आप के अंदर कोई फूट नहीं है और पार्टी एकजुट है।” उन्होंने कहा, “भाजपा की विधानसभा के बाहर पैरेलल असेंबली सेशन करने की कोशिश सिर्फ़ यह दिखाती है कि उनके पास विधानसभा के अंदर काम करने के लिए नंबर नहीं हैं। वे कितनी भी कोशिश कर लें, वे पंजाब में सरकार बनाने में कामयाब नहीं होंगे।”
कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने आम मज़दूरों और आर्थिक अपराधियों के बीच फ़र्क बताते हुए कहा कि मज़दूर ईमानदारी से अपना लोन चुकाते हैं, जबकि विजय माल्या और नीरव मोदी जैसे लोग करोड़ों रुपये लेकर देश से भाग गए। उन्होंने कहा कि यह मज़दूर वर्ग की ईमानदारी को दिखाता है और पुराने सिस्टम की नाकामियों को सामने लाता है, जिसने ऐसे अपराधियों को सुरक्षा दी थी।
आप विधायक लाभ सिंह उगोके ने कहा कि पिछले कांग्रेस मंत्रियों ने अनुसूचित जाति के छात्रों की स्कॉलरशिप में हेराफेरी की और आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये के फंड बर्बाद किए गए। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने स्कॉलरशिप का समय पर और सीधा पेमेंट पक्का किया है और साथ ही महिलाओं के लिए पेंशन जैसे भलाई के काम भी किए हैं।
पार्टी के प्रति अपना प्रतिबद्धता दोहराते हुए विधायक अनमोल गगन मान ने कहा कि आप ने उनके जैसे नेताओं को सेवा करने और आगे बढ़ने का मौका दिया है। उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी पूरे देश में अपना विस्तार जारी रखेगी और कहा कि इसके नेता अपनी आखिरी सांस तक पार्टी के प्रति समर्पित रहेंगे।
आप नेता और पंजाब स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने भाजपा की पैरेलल “लोक विधानसभा” आयोजन करने की आलोचना करते हुए कहा कि यह एक ऐसी पार्टी का राजनीतिक स्टंट है जिसका विधानसाभा में कोई रिप्रेजेंटेशन नहीं है। उन्होंने भाजपा-शासित राज्यों के रिकॉर्ड पर भी सवाल उठाए, मणिपुर और उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा के पंजाब नेताओं को अपने शासन वाले राज्यों का डेटा जनता के सामने पेश करना चाहिए, साथ ही यह दावा करना चाहिए कि पंजाब आज सबसे सुरक्षित राज्य है।
HOMEPAGE:-http://NEWSINDIA4U.COM
Related Articles
-
पंजाब में 2.17 लाख नशीले पदार्थों के अपराधी, सिर्फ 7 को कड़े कानून के तहत गिरफ्तार किया गया
-
पंजाब आंगनवाड़ी यूनियन ने निजी फर्मों को राशन की आपूर्ति आउटसोर्स करने के कदम का विरोध किया
-
पंजाब कृषि विश्वविद्यालय ने किसानों के लिए धान की पराली प्रबंधन के स्थायी तरीके सुझाए
-
पंजाब पुलिस ने कर्मियों को यात्रा के दौरान वर्दी से बचने की सलाह देने से इनकार किया
-
पंजाब में ‘धोखाधड़ी’ के बढ़ते मामले कनाडा ने शादी में धोखाधड़ी के खिलाफ चेतावनी दी
-
हाईकोर्ट ने पंजाब को जिला अस्पतालों में चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित करने को कहा, कहा- ‘सभी प्रयासों’ की जरूरत
-
पंजाब में मेडिको-लीगल सिस्टम चला, 19 जिलों में एक्सपर्ट नहीं
-
पंजाब के सभी सरकारी पॉलिटेक्निक में एडवाइजरी बोर्ड की अध्यक्षता करेंगे उद्योगपति
-
डीए के आदेश का पालन नहीं हुआ, पंजाब के मुख्य सचिव को हाईकोर्ट में पेश होने का निर्देश
-
ईडी ने मोहाली में गमाडा के कार्यालय पर छापेमारी, 3 मंजिलों को सील कर दिया पुनर्मिलन के रिकॉर्ड, अन्य मामलों को जब्त कर लिया गया
-
जहर खाने से लड़की की मौत, लड़के की हालत गंभीर
-
सरकार का रिपोर्ट कार्ड घर-घर ले जाऊंगा : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘आप’ के घर-घर जाने के अभियान की शुरुआत की
-
पंजाब: ‘झूठ फैला रहे हैं’, सुखबीर बादल ने आम आदमी पार्टी के पर्चे के अभियान को लताड़ा
-
अमृतसर: अवैध खनन से रावी नदी का तलाव
-
लुधियाना के लापता व्यक्ति को परिवार से मिलाने के लिए बिहार का शख्स हर हाल में
-
लेवी की चिंताओं के बीच, पंजाब में पेट्रोल पंप 16 अक्टूबर से 2,000 रुपये से अधिक यूपीआई ट्रांसफर नहीं करेंगे
-
किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगा पंजाब, यमुना का हिस्सा मांगा
-
पंजाब सरकार ने 2.67 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ आंगनवाड़ी राशन प्रणाली में सुधार किया
-
ड्रग्स का मुद्दा उठाने पर ‘पीटा’, संगरूर के शख्स ने खाई जहर
-
अमृतसर में एएसआई हत्याकांड के दूसरे संदिग्ध को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने छापेमारी की
-
आर्थिक विवाद को लेकर कपूरथला गांव में शरारती तत्वों ने की गोलीबारी, घर में तोड़फोड़ 22 साल का युवक घायल
-
जालंधर में रैली में शामिल हुए पंजाब, पड़ोसी राज्यों के किसान, मजदूर
-
ईडी ने पंजाब क्रिकेट संघ की जमीन खरीद पर उच्च न्यायालय को स्थिति रिपोर्ट सौंपी
-
अकाल तख्त ने एसजीपीसी सदस्य अमरजीत सिंह चावला और एडिशनल हेड ग्रंथी मलकीत सिंह को निष्कासित किया
-
अमृतसर में एएसआई की हत्या के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया
-
हाईकोर्ट ने पेंशन बकाया राशि के भुगतान में देरी पर पंजाब के 4 अधिकारियों का वेतन रोका
-
फरीदकोट में महिला की पति ने की हत्या जान बचाने के लिए पड़ोसी के घर में छिप गया
-
फरीदकोट पुलिस ने सीमा पार से तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया 47.3 किलो हेरोइन, तीन पिस्टल बरामद
-
हाईकोर्ट ने पंजाब के पूर्व मंत्री के पिता की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की
-
चंडीगढ़ ट्राइसिटी देश के 11 सबसे गर्म प्रॉपर्टी बाजारों में शामिल, 5 साल में कीमतें 63% बढ़ी
-
पंजाब की नहर सिंचाई से बढ़ा जलस्तर : भगवंत मान
-
विदेश में वर्षों की अनिश्चितता के बाद, संत सीचेवाल के हस्तक्षेप के बाद दो पंजाबी स्वदेश लौटे
-
बठिंडा में नौकरियों को नियमित करने की मांग को लेकर सफाई और सीवर कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की
-
होशियारपुर में 5 साल के बच्चे की हत्या के आरोप में यूपी के प्रवासी की मौत
-
ब्रिटिश नागरिक जगतार सिंह जोहल को 9 साल की हिरासत के बाद मिली जमानत
-
अमृतसर गांव के पास नहर के काम के दौरान पाइप टूटा, रिहायशी इलाके में पहुंचा पानी
-
राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने पंजाब में जंगलों के पास फार्महाउसों के लिए नीति पर रोक बढ़ाई
-
यूपीआई लेनदेन पर नए शुल्क को लेकर कांग्रेस ने जालंधर में प्रदर्शन किया
-
सात और मामलों में जग्गी जोहल को मिली जमानत, रिहाई की उम्मीदें बढ़ी
-
वीडियो: रवनीत बिट्टू ने सीएम मान को शराब की बोतल ‘तोहफे’ की, कहा- केजरीवाल को दिल्ली से पंजाब में शासन करने दें
-
आम आदमी पार्टी ने पूर्व अकाली मंत्री रखड़ा को समाना प्रभारी नियुक्त किया
-
कम आपूर्ति के कारण नींबू की ऊंची कीमतें उपभोक्ताओं को खट्टी छोड़ देती हैं
-
सरकार ने प्रदर्शनकारी कर्मचारी यूनियनों के साथ बातचीत फिर शुरू की
-
पंजाब के बाद अब सोने के गहने छीनने के लिए ध्यान भटकाने वाले गिरोहों से जूझ रहा कनाडा
-
मोहाली में भूमि उपयोग में बदलाव का घोटाला: ईडी ने अल्टस स्पेस बिल्डर्स और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए अदालत का रुख किया
-
बीजेपी प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीड़ितों के परिवारों ने की कार्रवाई की मांग
-
‘मुझे चिंता है, यह फिर से हो सकता है’: हम क्या जानते हैं कि 28 वर्षीय पंजाबी ट्रक चालक ने अमेरिका में 17 बार चाकू मारा
-
ट्रंप की टीम के ‘मिस्टर सिंह’ के नस्लवादी पोस्ट के बाद अमेरिका में पंजाबी ट्रक चालक पर 17 बार चाकू से वार किया गया
-
तख्त की सड़क पर पानी भर जाने से आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट परियोजना फिर अधर में लटकी मंत्री ने एसजीपीसी को दोषी ठहराया
-
बीजेपी प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीड़ितों के परिवारों ने की कार्रवाई की मांग
-
संपत्ति विलेख देखभाल पर चुपचाप? शब्दों से परे देखिए: उच्च न्यायालय
-
पंजाब में भाजपा की नशा विरोधी यात्रा से पहले परिवारों ने नुकसान और निराशा की कहानियां सुनाई
-
महिला की वेश्यावृत्ति, आईटी अधिनियम के तहत आरोपों का कोई आधार नहीं: उच्च न्यायालय
-
सुनील जाखड़ ने कांग्रेस में फिर से शामिल होने की खबरों का खंडन किया, अटकलों को ‘झूठा, निराधार’ बताया
-
हरि नौ सिख कार्यकर्ता की हत्या: ग्रामीणों ने 2027 के पंजाब चुनाव में अमृतपाल सिंह का बहिष्कार करने का प्रस्ताव पारित किया
-
सनटेक सिटी मामले में ईडी की पूछताछ के एक हफ्ते बाद अनुराग वर्मा को पंजाब राजस्व विभाग से स्थानांतरित किया गया
-
जंक फूड में छिपी शर्करा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूल ‘शुगर बोर्ड’ स्थापित करेंगे
-
पंजाब चुनाव से पहले तख्त हजूर साहिब में पीएम मोदी के जन्मदिन की अरदा, भाजपा के सिख संपर्क को लेकर बहस को हवा दे दी
-
बठिंडा में रोजाना 222 ट्रैफिक चालान, 43,000 रुपये का जुर्माना
-
हम पंजाब को लंदन या पेरिस नहीं बनाना चाहते हैं, हम पुराने पंजाब को बहाल करना चाहते हैं: भगवंत मान
-
मंडी अहमदगढ़ के मुस्लिम युवक गणेश चतुर्थी पर गणेश प्रतिमा घर लाए
-
पटियाला और मोहाली में ‘फर्जी’ कॉल सेंटरों पर ईडी की छापेमारी जारी
-
कनाडा में पंजाबी कलाकारों को बढ़ती धमकियों पर गुलाब सिद्धू की गोलीबारी ने सुर्खियां बटोरीं
-
अमृतसर में ड्रग तस्कर 4 गिरफ्तार 27 किलो हेरोइन, पिस्टल जब्त
-
पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान सरकार पर कांग्रेस के हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया, 1984 के दंगों का मुद्दा उठाया
-
एक कमरे के घर से लेकर एशिया कप के गौरव तक, पंजाब की सुखवीर कौर ने संघर्ष को सफलता में बदल दिया
-
पंजाब कांग्रेस के प्रदर्शन में सचिन पायलट, वारिंग, चन्नी ने हाथ मिलाया
-
15,000 करोड़ रुपये की गमाडा उधारी योजना से संबंधित याचिका पर हाईकोर्ट ने महालेखाकार को बुलाया
-
अमृतसर में सुरक्षा में चूक, 3 इटालियन इमिग्रेशन जांच के बिना बाहर निकले
-
सचिन पायलट का पंजाब में डेब्यू, कांग्रेस एकता की कोशिशों की शुरुआत
-
लुधियाना: पीजीआईएमईआर प्रतियोगिता में पीएयू के छात्रों ने शोध को मान्यता में बदल दिया
-
स्मार्ट सेंसर से लेकर एआई एजेंटों तक, कैसे तकनीक पंजाब में कृषि को नया आकार दे रही है
-
लंबे समय तक आउटेज को लेकर विरोध प्रदर्शनों के बीच पंजाब सरकार ने पीएसपीसीएल के सीएमडी को बदला
-
राजा वारिंग से मतभेदों के बीच करण कौर बराड़ ने चंडीगढ़ दौरे से पहले सचिन पायलट से की मुलाकात
-
अमेरिका में ट्रक चला रहे व्यक्ति को आईसीई ने गिरफ्तार किया है, कुछ दिन पहले डीएचएस ने विवादित पोस्टर वापस लिया
-
कनाडा ने जबरन वसूली के आरोप में पंजाब के चार लोगों को देश से भेजा अब तक 111 हटाए गए
-
पंजाब में बीजेपी के नशे विरोधी अभियान से पहले केंद्र में पहुंचे भगवंत मान
-
लुधियाना में एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल स्पर्धाओं में भाग लेने वाले प्रतिभागी
-
कपूरथला के किसान ने धान के खेतों में यूरिया की जगह डेयरी के घोल का इस्तेमाल किया
-
पंजाब में गन्ने का रकबा 1.16 लाख हेक्टेयर तक पहुंचा
-
गैंगस्टर बुरी बसंतकोटिया गुरदासपुर में गिरफ्तार
-
वायरल मॉन्ट्रियल-न्यूयॉर्क ‘गधा मार्ग’ वीडियो मध्यावधि चुनावों से पहले अमेरिकी आव्रजन बहस में प्रवेश करता है
-
फगवाड़ा की नंगल कॉलोनी में हथियारबंद हमलावरों ने घर पर की फायरिंग
-
पंजाब के मंत्रियों के घरों पर आज से प्रदर्शन करेगा मजदूर मोर्चा
-
पाकिस्तान सरकार से सिख श्रद्धालुओं को भूमि मार्ग से भारत आने की सुविधा प्रदान करने का आग्रह किया गया
-
मानसा में बरेटा के पास स्कूल वैन ने पीआरटीसी बस को टक्कर मार दी। छात्र और वैन चालक घायल
-
सीएलयू की मंजूरी को लेकर ईडी ने ग्रेटर लुधियाना क्षेत्र विकास प्राधिकरण के प्रमुख को तलब किया
-
स्वर्ण मंदिर में लंगर के रूप में देखा भक्तों का समुद्र, गुरुपर्व पर जुलूस
-
कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा, ‘पंजाब जीतने के बाद हम तय करेंगे कि किसे क्या भूमिका मिलेगी’
-
नाम बदलाव, वैवाहिक कलह से महिलाओं के चुनाव में प्रवेश में बाधा
-
अमृतसर में केमिस्ट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, दुकान से मिले हाई स्ट्रेंथ प्रीगाबलिन कैप्सूल
-
दिलजीत दोसांझ ने ब्रिटेन में रचा इतिहास, नवंबर में अहमदाबाद में परफॉर्म करेंगे
-
फगवाड़ा के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया, दो रजत पदक जीते
-
पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के बरनाला स्थित घर पर गोलियां चलाईं। ‘गैंगस्टर डोनी बल ने लिया जिम्मेदारी’
-
सिख इतिहास के पाठ्यक्रम में बदलाव पर पंजाब विश्वविद्यालय ने लिया यू-टर्न
-
पंजाब में किसान मजदूर मोर्चा सोमवार से शुरू करेगा 5 दिन का प्रदर्शन
-
राशन नहीं, जालंधर की आंगनवाड़ियां बच्चों को परोसी जाती हैं बिस्कुट, टॉफी
-
चंडीगढ़ ट्राइसिटी में रविवार को भारी बारिश की संभावना
-
जालंधर की 66 साल पुरानी साहित्यिक यात्रा: 20 किताबें, 160 संकलन और एक विरासत जो उनके पिता की कविता से शुरू हुई
-
जालंधर के कलाकार ने प्रकृति से प्रेरित मूर्तियों के साथ धूम मचाई