मनोरंजन

Anupama 21 May: गौतम को तलाक का नोटिस मिलेगा, तगड़ा एक्शन होगा, प्रार्थना पराग को जवाब देगी

Anupama 21 May 2025 Full Episode: अनुपमा सीरियल के बुधवार के एपिसोड में आखिर में गौतम और प्रार्थना को देखा जाएगा, जिसमें सेलिब्रेशन का कोई अंत नहीं होगा। वसुंदरा भी अनुपमा से टक्कर लेगी।

Anupama 21 May 2025 Written Update: बुधवार का अनुपमा सीरियल का एपिसोड बहुत दिलचस्प होगा। माही और आर्यन की शादी शानदार होगी। प्रेम और राही के कई रोमांटिक सीक्वेंस देखने को मिलेंगे, साथ ही माही और आर्यन की शादी की रस्म भी देखने को मिलेगी। लेकिन अनुपमा और मोटी बा को भी इसी एपिसोड में देखा जाएगा, जिसके बाद कहानी कुछ कदम और लीप की ओर बढ़ेगी। 21 मई 2025 को रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर शो का पहला एपिसोड अनुपमा, राही और प्रेम की प्यारी बातचीत से शुरू होगा।

आर्यन-माही की शादी में ढेर सारी मस्ती होगी

अनुपमा जब मेहंदी रस्म के लिए डेकोरेशन की तारीफ करेगी तो प्रेम इसका सारा क्रेडिट राही को दे देगा। यह प्यारी नोकझोक अनुपमा को बहुत अच्छा लगेगी और अंततः दोनों ही इसका श्रेय लेंगे। अनुपमा, अंश, ईशानी, बा, पाखी, तोषू और हर कोई उत्सव का आनंद लेगा। लेकिन राघव और गौतम भी इसी फंक्शन में हैं, इसलिए बीच-बीच में नाराज़गी और गुस्सा भी दिखाई देंगे। सभी डांस कर रहे होंगे जब गौतम के पास एक कॉल आएगा।

गौतम कोठारी को तलाक का नोटिस मिलेगा

जब गौतम कॉल उठाएगा, तो उसे कुछ ऐसा पता चलेगा कि वह क्रोधित होकर म्यूजिक बंद कर देगा। गौतम चिल्लाकर सबके सामने कहेगा- तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई प्रार्थना। प्रार्थना घबरा जाएगी, लेकिन अनुपमा उसे साहस देने की कोशिश करेगी। गौतम सबके सामने बताएगा कि यह मेरी पत्नी ने मुझे तलाक के कागज भेजे हैं। बिना कुछ सोचे, वसुंधरा जाकर प्रार्थना पर हावी हो जाएगी और चिल्लाने लगेगी कि उसने दामाद जी के साथ ऐसा क्यों किया। तब अनुपमा बीच में दखल देगी।

प्रार्थना पराग और वसुंधरा को करारा जवाब देगी

यहाँ स्थिति और भी खराब हो जाएगी क्योंकि वसुंधरा समझ जाएगी कि अनुपमा यह जानती थी और उसे नहीं पता था। वह कहेगी कि अपनी बेटी की शादी करवा रही हैं और हमारी बेटी की तुड़वा रही हैं। अनुपमा कहेगी कि मैं प्रार्थना को वकील के पास लेकर नहीं गई थी। वह खुद गई थी, तलाक का फैसला उसका था। लेकिन क्योंकि आप उसका साथ नहीं दे रहे थे, मैंने दिया। जब वसुंधरा और पराग प्रार्थना पर हावी होने लगेंगे, तो उसका सब्र टूट जाएगा और वह चिल्लाकर कहेगी कि मैं क्या करती? सबके सामने चिल्लाकर कहा था कि मुझे इसेक साथ नहीं रहना है यह मुझे मारता है, लेकिन किसी ने मेरी नहीं सुनी। जब मायका बेटी का साथ नहीं देता है तो वह या तो घर छोड़ देती है या फिर दुनिया।

Related Articles

Back to top button