YRKKH New Entry: ये रिश्ता क्या कहलाता है में नई एंट्री होगी, अभिरा के लवर का रोल निभाएगा ये एक्टर

YRKKH New Entry:: ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नया ट्विस्ट आने वाला है। एक तरफ, अरमान की जिंदगी में गीतांजलि है। वहीं दूसरी तरफ, अभिरा की जिंदगी में नए शख्स की एंट्री होने वाली है।
YRKKH New Entry: दर्शकों के लिए एक बार फिर स्टार प्लस का लोकप्रिय शो “ये रिश्ता क्या कहलाता है” एक महत्वपूर्ण बदलाव ला रहा है। 7 साल के अंतराल के बाद, शो में एक के बाद एक महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं। जहां अभिरा और अरमान अब अलग हो चुके हैं, वहीं उनकी जिंदगी में नए चेहरे दस्तक दे रहे हैं।
अरमान के जीवन में गीतांजलि आई
लीप के बाद की कहानी में, समृद्धि शुक्ला (अभिरा) और अरमान (रोहित पुरोहित) अब एक-दूसरे की दुनिया से दूर हैं। अरमान अब ऊटी में गीतांजलि और बेटी मारिया के साथ रहता है, जबकि अभिरा उदयपुर में रहकर अपने सपनों और करियर को पहले स्थान देती दिखती है। अरमान नहीं होने पर वह अपनी मां और दादी-सा का ख्याल रखती है।
नई एंट्री से बदलेगा खेल
पहले ऐसी खबरें थीं कि धीरज धूपर शो में अभिरा के नए प्यार के रूप में एंट्री लेंगे, लेकिन अब इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक ये रोल टीवी एक्टर राहुल शर्मा निभाएंगे, जो इससे पहले ‘काल भैरव रहस्य’, ‘मिटेगी लक्ष्मण रेखा’ जैसे शोज में नजर आ चुके हैं।
नई कहानी, नया रोमांस
इस चौथी पीढ़ी की कहानी में अब एक बार फिर प्यार, संघर्ष और रिश्तों की परीक्षा शुरू होने वाली है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या पुराने रिश्ते नए प्यार के सामने टिक पाएंगे? क्या अभिरा, अरमान को भूलाकर आगे बढ़ पाएगी? क्या अरमान एक बार फिर से प्यार में पड़ जाएगा?



