मनोरंजन

Jhanak Spoiler: ईशानी किडनैप हुई, झनक दोस्त को बचाने के लिए शस्त्र उठाएगी

Jhanak Spoiler: स्टार प्लस के शो झनक में हर रोज कुछ नया होता है। अब शो में आप देखेंगे कि झनक अपनी दोस्त ईशानी को गुंडों से बचाने के लिए खुद की लाइफ मुसीबत में डालेगी।

Jhanak Spoiler: स्टार प्लस के सीरियल झनक में अबतक आपने देखा कि अनिरुद्ध झनक और पराशर से नाराज है। वहीं, झनक मून को याद करती है। पराशर और स्थानीय लोगों के कहने पर वह गांव के मेले में जाती है। वहां वह अपनी बचपन की सहेली ईशानी से मिलती है। ईशानी और झनक वर्षों बाद मिलने में बहुत खुश होते हैं। दोनों घाट पर जाना चाहते हैं, लेकिन जीत नाम का एक गुंडा ईशानी को भी किडनैप कर लेता है। अब शो में आप देखेंगे कि अपनी दोस्त ईशानी को बचाने के लिए झनक गुंडों से पंगा लेगी।

झनक की दोस्त किडनैप हुई

ईशानी के किडनैप होने के बाद झनक गांव में वापस आकर ईशानी के मां-पापा और रिश्तेदारों को ईशानी के किडनैप होने की बात बताएगी। ईशानी के पिता पुलिस को कॉल करेंगे। पुलिस पहले जीत के खिलाफ कार्रवाई करने से इनकार करेगी, लेकिन बाद में ईशानी को बचाने के लिए मान जाएगी।

दोस्त को बचाने के लिए झनक ने शस्त्र उठाया

ईशानी का परिवार पुलिस के साथ मंदिर में जाएगा, जहां जीत ईशानी से शादी करने वाला है। झनक भी परिवार के साथ वहां जाएगी। जीत के गुंडे झनक और ईशानी का परिवार को मंदिर में पुलिस के साथ पकड़ लेंगे। झनक अपने आप को एक गुंडे से बचाकर मंदिर से मां का शस्त्र उठा लेगी। इसके बाद वो गुंडों को धमकी देगी कि अगर किसी ने कुछ भी किया तो वो उनका सिर काट के अलग कर देगी।

अब बोस परिवार में अनिरुद्ध के माता-पिता घर में ललॉन लेकर लोगों के कान भर रहे हैं। वो कहेंगे कि ललॉन चाहता है कि अप्पू की मौत हो जाए ताकि वो काजल के साथ खुशी-खुशी रह सके। अपने पिता की ये बात सुनकर अनिरुद्ध बुरी तरह भड़क जाएगा।

Related Articles

Back to top button