मनोरंजन

Anupamaa Review: दर्शकों ने लीप के बाद आए बदलावों को देखकर कहा- क्या क्रिएटिविटी है!

Anupamaa Review: आज का एपिसोड ‘अनुपमा’ देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि लोग लीप के बाद हुए बदलावों पर क्या कहते हैं।

Anupamaa Review: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में कुछ महीनों का लीप आया है। अनुपमा मुंबई आई है। माही और प्रेम ने कोठारी व्यवसाय शुरू किया है। प्रार्थना ने कोठारी घर और गौतम छोड़ दिया है। वह अब शाह हाउस में रहती है और हर महीने किराया भरती है। बादशाह शादी कर चुका है। अब राही कोठारी परिवार की अनुपमा है। यह देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं।

शो में आए बदलावों को देखकर दर्शकों ने अपना सिर पकड़ लिया है। लीप से पहले कुकिंग करने आने वाली राही अब कुक बन गई है, एक उपयोगकर्ता ने लिखा। माही, जो खाना बनाने आती थी, ऑफिस जाने लगी है। माही, प्रेम और राही का प्रेम त्रिकोण नहीं दिखाओ।’ दूसरे उपयोगकर्ता ने लिखा, “ख्याति, अनुपमा की एक बेटी- राही से नफरत करती है। वहीं, वह अपनी दूसरी बेटी माही पर अपना पूरा प्यार लुटाती है। स्टोरी का कुछ तो सेंस होना चाहिए। माही को प्रेग्नेंट दिखा देते तो कम से कम सेंस तो बनता इसका।’ तीसरे ने लिखा, ‘पहला लीप आया तो डिंपल छोटी अनुपमा बन गई। दूसरे लीप में किंजल, तीसरे में माही और अब चौथे में राही। वाह! क्या क्रिएटिविटी है।’

इस बीच लोगों को बा और बापूजी की जोड़ी सबसे ज्यादा पसंद आ रही है। लोग कह रहे हैं कि हमेशा साथ निभाना इसे कहते हैं।

Related Articles

Back to top button