मुख्यमंत्री कार्यालय, पंजाब
भगवंत मान सरकार का ऐतिहासिक फैसला; बेअदबी के लिए उम्र कैद की सजा
विधानसभा के विशेष सत्र में ‘जागत जोत श्री गुरू ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) बिल 2026’ पास, अब किसी की बेअदबी करने की हिम्मत नहीं होगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
कानून का उल्लंघन करने पर पांच साल की सजा, श्री गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी के लिए 7 से 20 साल, धार्मिक सद्भावना भंग करने के लिए 10 साल से उम्र कैद तक की सजा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
बेअदबी के मामलों में तेजी से जांच, दोषियों को कोई जमानत नहीं, 20 लाख रुपए तक के जुर्माने की व्यवस्था: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
बेअदबी में मदद करने वालों को संशोधित कानून के तहत मुख्य दोषी के बराबर सजा और जुर्माना होगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
अकाली-भाजपा और कांग्रेस ने गुरू साहिब के नाम पर वोट मांगे, लेकिन ‘आप’ सरकार ने पालकी साहिब ले जाने वाले वाहनों पर टैक्स माफ किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
जब मैं सांसद था तो मेरी प्रार्थना पर स्पीकर ने पहली बार संसद में ‘छोटे साहिबजादों’ को श्रद्धांजलि भेंट की: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
पिछली सरकारों ने जानबूझकर बेअदबी विरोधी कानून में कमियां रखी, इसी कारण बिल चार बार आया लेकिन पास नहीं हो सका: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
चंडीगढ़, 13 अप्रैल
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब विधानसभा ने श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी के सत्कार के लिए आज सर्वसम्मति से ‘जागत जोत श्री गुरू ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) बिल, 2026’ पास कर दिया, जिससे गुरू साहिब की बेअदबी के लिए सख्त सजा का प्रावधान किया गया है। इस निर्णायक कदम के तहत भगवंत मान सरकार ने बेअदबी के लिए उम्र कैद की सजा का प्रावधान किया है, जिससे बेअदबी से निपटने के लिए देश के सबसे सख्त कानूनों में से एक बनाया गया है।
इस कानून को पिछली सरकारों की नाकामियों में ऐतिहासिक सुधार करार देते हुए मुख्यमंत्री ने पुष्टि की कि नया कानून पिछली सरकारों की कमियों को दूर करने के साथ-साथ तेजी से जांच सुनिश्चित बनाता है, अपराधों को गैर-जमानती बनाता है और 5 साल से लेकर उम्र कैद तक सख्त सजाओं के साथ-साथ 20 लाख रुपए तक के जुर्माने की व्यवस्था करता है, जबकि बेअदबी में सहायता करने वालों को भी बराबर जवाबदेह बनाता है।
पिछली सरकारों से तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि जहां अकाली-भाजपा और कांग्रेस गुरू साहिब के नाम पर वोट मांगते थे, वहीं यह ‘आप’ सरकार है, जिसने श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी की पवित्रता को बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाए हैं और यह सुनिश्चित किया है कि कोई भी दोबारा ऐसे अपराध करने की हिम्मत न करे।
बहस में हिस्सा लेते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “मैं इस अजीम सदन को भरोसा दिलाता हूं कि यह बिल भविष्य में बेअदबी के अंत को दर्शाता है क्योंकि यह सुनिश्चित करेगा कि कोई भी ऐसे घिनौने अपराध में शामिल होने की हिम्मत नहीं करेगा।”
मुख्यमंत्री ने कहा, “पिछले समय में श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की घिनौनी कार्रवाइयों राज्य में सख्त मेहनत से बनाई शांति, सद्भावना, भाईचारा और फिर्कू सद्भावना को भंग करने की गहरी साजिश थी। ऐसा ‘अमानवीय और घिनौना कार्य’ मानवता के खिलाफ पाप था, जो मुट्ठी भर समाज विरोधी तत्वों द्वारा किया गया था, जो राज्य में शांति, सद्भावना, भाईचारा और सांप्रदायिक सद्भावना को भंग करने के लिए तैयार थे। यह कानून सुनिश्चित करेगा कि इस न माफ करने योग्य अपराध में दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और दूसरों के लिए मिसाल बनेगा।”
उन्होंने आगे कहा, “पंजाबियों ने हमेशा राज्य में शांति और भाईचारे के सिद्धांतों को कायम रखा है और कोई भी राज्य के गहरे सामाजिक ताने-बाने को कभी भी तबाह नहीं कर सकेगा। हर कीमत पर शांति और भाईचारिक साझा बनाए रखने का दृढ़ इरादा रखते हुए हमारी सरकार ऐसी किसी भी कोशिश को नाकाम कर देगी, जो राज्य की भाईचारक सांझ, तरक्की और खुशहाली के लिए खतरा पैदा कर सकती है। श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी हर सिख के पिता हैं और राज्य सरकार इस पवित्र ग्रंथ की सुरक्षा सुनिश्चित बनाने के लिए वचनबद्ध है।”
कानून की महत्ता पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर श्री गुरू ग्रंथ साहिब पंजाब में सुरक्षित नहीं तो फिर और कहीं नहीं हो सकते। उन्होंने यह भी कहा कि यह ऐक्ट बेअदबियों को रोकने के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी विश्वव्यापी भाईचारे, धर्म निरपेक्षता और समाजवादी मूल्यों का खजाना हैं, जिनसे मानवता को दिशा मिलती है। श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी का संदेश और दर्शन मानवता को आपसी सद्भावना, एकता, शांति और दया-भावना का मार्ग दिखाता है, जो दुनिया भर में प्रासंगिक है।
श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी के आध्यात्मिक महत्व को उजागर करते हुए उन्होंने कहा कि श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी हमारे रोजाना जीवन में प्रेरणा, मार्गदर्शन और शांति का सदीवि स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी ने हमें हमेशा धर्म और सच्चाई के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया है। श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी ने हमें कुर्बानी देने और दूसरों को माफ करना सिखाया है और हमारे अंदर प्यार, सहनशीलता और विश्वव्यापी भाईचारे के मूल्य पैदा की हैं। हममें से हर किसी ने श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी से प्रेरणा ली है, जो हमें नितनेम के साथ समानता, हक-सच्च, धर्म और इंसाफ के मार्ग पर चलने के लिए हमेशा प्रेरित करते हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी दुनिया का एक अनोखा धार्मिक ग्रंथ है जिसमें न सिर्फ सिख गुरुओं की शिक्षाएं हैं, बल्कि हिंदू श्रद्धालुओं, मुस्लिम संतों और सूफी संतों के भजन भी समाए हुए हैं। दसवें पातशाह श्री गुरू गोबिंद सिंह जी ने ज्योति जोत समाने से पहले श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी को गुरगद्दी देकर हमारे शाश्वत गुरू के रूप में मान्यता दी। ‘शब्द गुरू’ की धारणा हमारे जीवन में अत्यंत महत्व रखती है क्योंकि हर सिख के जीवन में जन्म और विवाह से लेकर मौत तक श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी से दिशा और सामर्थ्य की बख्शिश मांगी जाती है।
गुरबाणी का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि “पवणु गुरू, पाणी पिता, माता धरति महतु”। महान गुरुओं ने हवा को गुरू, पानी को पिता और धरती को मां का दर्जा दिया है। महान गुरुओं ने 600 साल से अधिक समय पहले हमें जीवन का रास्ता सिखाया था जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है। क्योंकि श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी एक जागत जोत हैं, इसलिए हर पंजाबी और खासकर हर सिख उनका सत्कार करता है और श्री गुरू ग्रंथ साहिब में दर्ज हर शब्द की पालना करता है।
मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि यह बड़े अफसोस की बात है कि पहले कानूनों को व्यापक जनहित की जगह राजनीतिक हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाता था। उन्होंने साथ ही कहा कि आनंद मैरिज एक्ट तमिलनाडु, दिल्ली और यहां तक कि पाकिस्तान में भी है, लेकिन यह पंजाब में कहीं नहीं है। यह एक्ट यह सुनिश्चित करेगा कि जो भी बेअदबी के घिनौने अपराध में शामिल है, उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा और उनकी आने वाली पीढ़ियां भी अपने परिवार के सदस्यों को दी गई सजा को याद रखेंगी।
प्रक्रियात्मक पहलू के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि चूंकि यह बिल एक स्टेट बिल है, इसलिए इसके लिए राष्ट्रपति की सहमति की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि राज्य विधानसभा द्वारा पास होने के बाद बिल को राज्य के राज्यपाल के पास भेजा जाएगा। अगर राज्यपाल जी को समय लगता है तो वे खुद उनसे मिलेंगे और उन्हें तुरंत बिल को मंजूरी देने की अपील करेंगे। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल अपना ज्यादातर समय राज्यपाल के पास उनके विरुद्ध शिकायतें दर्ज करवाने के लिए जाते हैं, लेकिन अगर ये पार्टियां चाहें तो वे इस नेक काम के लिए उनका साथ भी दे सकती हैं।
उन्होंने आगे कहा कि जिस परिवार ने 13 अप्रैल, 1919 को जलियांवाला बाग कत्लेआम के दोषी जनरल डायर के लिए इस घिनौनी घटना के बाद रात के खाने की मेजबानी की थी, उनसे संबंधित जनप्रतिनिधि सदन में मौजूद नहीं हैं। उन्होंने सदन से दूर रहना ही उचित समझा क्योंकि उन्हें पता था कि आज उनका पर्दाफाश होना लाजमी है। इन नेताओं के हाथ निर्दोष लोगों के खून से रंगे हुए हैं और इन्होंने श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी को भी नहीं बख्शा।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि जो लोग बेअदबी के लिए जिम्मेदार हैं, उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब के सामने पेश होकर पूरे संगत के समक्ष अपना अपराध कबूल किया था। हालांकि, जब उन्हें लगा कि यह उनके राजनीतिक हितों के अनुकूल नहीं है, तो उन्होंने कुछ समय बाद यू-टर्न ले लिया और कहा कि कुछ लोग उन्हें बदनाम करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों के हाथों में खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरा राज्य इन नेताओं का असली चेहरा जानता है, जिन्होंने हमेशा अपनी राजनीतिक चालों के माध्यम से लोगों को गुमराह किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार इन नेताओं की मर्जी और इच्छा के अनुसार चुने जाते रहे हैं, जो पूरी तरह अनुचित और न माफी योग्य है। इन नेताओं ने सिख विरोधी ताकतों को अपनी सरकार में उच्च पदों से नवाजा और सम्मानित किया तथा अपने कुकर्मों से सदा सिख भावनाओं को ठेस पहुंचाई। जिस नेता को ‘फखर-ए-कौम’ दिया गया, उसी ने नकोदर घटना, बेअदबियों, बहबल कला और कोटकपूरा गोलीकांड के दोषियों की सरपरस्ती की और एस.जी.पी.सी. को महज कठपुतली बना कर रख दिया।
उन्होंने आगे कहा कि ऐसे नेता जिन्होंने अपने घिनौने कारनामों के माध्यम से हर सिख की मानसिकता को ठेस पहुंचाई है, वे भाईचारे के शीर्ष खिताब के हकदार नहीं हैं। इन नेताओं का एक भी काम सराहनीय नहीं है और ऐसा कुछ भी नहीं है जिस पर हम लोग उन्हें या उनकी विरासत पर गर्व कर सकें। इन मौकापरस्त नेताओं ने सिख पंथ को हमेशा अपने निजी राजनीतिक हितों के लिए इस्तेमाल किया और बेअदबी के दोषियों को सजा देने के लिए कुछ नहीं किया।
उन्होंने कहा, “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि पुराने कानूनों में पिछली राज्य सरकारों द्वारा चार बार संशोधन करने के बावजूद इस गैर-मानवीय अपराध के दोषियों को सजा देने के लिए ‘गुटका साहिब’ की सौगंध खाने वालों द्वारा कई कमियां छोड़ी गईं। यह पांचवां संशोधन अंतिम होगा और हमारे शाश्वत गुरू साहिब का निरादर करने के उद्देश्य से की गई गतिविधियों पर पूर्ण रोक लगाएगा। बदकिस्मती से कुछ पत्थर दिल लोग ज्ञान के इस स्त्रोत का निरादर करते हैं, जो बर्दाश्त योग्य नहीं है।”
बिल के प्रावधानों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा, “जागत जोत श्री गुरू ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट, 2008 में संशोधन करके अब जागत जोत श्री गुरू ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) बिल, 2026 बनाया गया है, ताकि साम्प्रदायिक सद्भावना और राष्ट्रीय एकता की तानों को मजबूत किया जा सके और बेअदबी की नापाक कोशिशों के लिए उम्र कैद सहित सख्त सजाएं दी जा सकें। यह देखा गया है कि बेअदबी की घटनाओं में शामिल दोषी मानसिक रूप से परेशान होने का दिखावा करते हैं, लेकिन इस एक्ट में कहा गया है कि मानसिक रूप से परेशान होने का दिखावा करने वाले व्यक्ति के परिवार के सदस्यों पर भी इस गैर-माफी योग्य अपराध के लिए मुकदमा चलाया जाएगा। इसमें ‘कस्टोडियन’ की परिभाषा दी गई है, जिसके अनुसार हर कस्टोडियन को सुरक्षित कस्टडी, सुरक्षा और दुरुपयोग या नुकसान को रोकने के लिए पूरी तरह जिम्मेदार ठहराया जाएगा (धारा 3बी)।”
उन्होंने कहा, “बेअदबी के मामलों की समय पर और सुचारू रूप से जांच सुनिश्चित बनाने के लिए व्यवस्था की गई है (धारा 4ए) और इस कानून के अधीन अपराध गैर-जमानती होगा तथा इस संबंध में कोई समझौता नहीं किया जाएगा (धारा 4बी)। एक्ट के मुताबिक सजाओं में वृद्धि की गई है, जिसमें 20 लाख रुपए तक जुर्माना और उम्र कैद तक की सजा शामिल है (धारा 5)। अपराधों को पांच किस्मों में श्रेणीबद्ध किया गया है, क्योंकि एक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन करने पर 5 साल तक की कैद और 10 लाख रुपए का जुर्माना किया जाएगा।”
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पवित्र ग्रंथ की बेअदबी करने पर 7 से 20 साल की कैद और 2 से 10 लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही सामाजिक या धार्मिक सद्भावना को भंग करने के इरादे से बेअदबी करने पर 10 साल से लेकर उम्र कैद तक की सजा और 5 से 25 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। बेअदबी में सहायता करने वालों को भी बराबर सजा मिलेगी और बेअदबी करने की कोशिश करने पर 3 से 5 साल की कैद और 1-3 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। यह प्रस्तावित कानून ऐसी अमानवीय गतिविधियों पर रोक लगाने का काम करेगा और राज्य में शांति, भाईचारक सद्भावना तथा धार्मिक भावनाओं का सत्कार बनाए रखने में मदद करेगा।”
इस दौरान उन्होंने कहा कि वे बेहद सौभाग्यशाली महसूस करते हैं कि सभी पवित्र धार्मिक ग्रंथों के प्रति श्रद्धा और सत्कार के रूप में उनके नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने राज्य में विभिन्न धर्मों के धार्मिक ग्रंथों के पावन स्वरूपों को ले जाने के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए वाहनों को मोटर वाहन टैक्स (एमवीटी) से छूट देने की मंजूरी दे दी है।
उन्होंने बताया, “इन वाहनों के लिए छूट विभिन्न धार्मिक संगठनों द्वारा आयोजित नगर कीर्तनों को ध्यान में रखकर दी गई है और यह कदम साम्प्रदायिक सद्भावना, शांति तथा भाईचारिक सद्भावना को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा। यह छूट विभिन्न धार्मिक संगठनों द्वारा उनके धार्मिक समारोहों या समागमों में इस्तेमाल होने वाले विशेष रूप से डिजाइन किए गए वाहनों पर दी गई है, ताकि सभी धार्मिक संस्थाओं को वित्तीय राहत मिल सके।”
लोकसभा सदस्य के रूप में अपने कार्यकाल के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा सदस्य के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने श्री गुरू गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों को उनके शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि भेंट करने के मामले को तत्कालीन लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के सामने उठाने के बाद सदन ने श्री गुरू गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों को उनके शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि भेंट की थी। पूरा राज्य उस महीने को ‘शोक के महीने’ के रूप में मनाता है क्योंकि इन दिनों के दौरान जालिम शासकों ने छोटे साहिबजादों को जिंदा दीवारों में चिनवा दिया था। उनसे पहले 190 से अधिक संसद सदस्यों ने राज्य का प्रतिनिधित्व किया था, लेकिन उनमें से किसी ने भी इस मुद्दे को उठाने की जहमत नहीं की।
उन्होंने कहा कि वे बेहद सौभाग्यशाली महसूस करते हैं कि उन्हें श्री गुरू तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस और श्री गुरू रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को मनाने का मौका मिला है। हमारी सरकार श्री गुरू रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को शानदार ढंग से मनाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि गुरू जी का संदेश दुनिया भर में फैलाना हमारा सामूहिक फर्ज है। श्री गुरू रविदास महाराज जी ने किसी भी तरह के भेदभाव से मुक्त एक समानतावादी समाज की कल्पना की थी।
मुख्यमंत्री ने कहा, “श्री गुरू रविदास महाराज जी ने समूची मानवता की भलाई और समाज के सभी वर्गों की बराबरी का संदेश दिया, जिससे समानतावादी मूल्यों पर आधारित समाज की सृष्टि हुई। राज्य सरकार द्वारा श्री गुरू रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को मनाने के लिए पूरे साल के समागम आयोजित किए गए हैं। श्री गुरू रविदास महाराज जी ने एक ऐसे आदर्श समाज की कल्पना की जहां किसी को भी किसी तरह का दुख सहन न करना पड़े। राज्य सरकार ने विश्व भर में 650वें प्रकाश पर्व को शानदार ढंग से मनाने के लिए संत समाज से आशीर्वाद और सुझावों के लिए अपील की है।”
अंत में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “यह मेरे लिए बेहद गर्व और संतोष की बात थी कि ये जश्न मेरे कार्यकाल के दौरान मनाए जा रहे हैं। हमारी सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि ये जश्न पूरे धार्मिक जोश और उत्साह के साथ मनाए जाएं।” उन्होंने संत समाज के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे जश्नों की रूपरेखा और कार्यक्रमों को अंतिम रूप देने के लिए अपने सुझाव देकर राज्य का नेतृत्व करें।
HOMEPAGE:-http://NEWSINDIA4U.COM

दिल्ली में सीईसी विरोधी प्रदर्शनों से पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक परिदृश्य हड़बड़ा गया
ड्रग्स से लेकर ‘नैतिकता’ से लेकर पुलिसिंग तक, बंदूक पंजाब का डिफ़ॉल्ट जवाब बन गया
वारिस पंजाब डे के नेता मनप्रीत सिंह अयाली को हिरासत में लिया गया, जो झोटा के परिवार से मिलने के लिए मानसा जा रहे थे
कोटकपुरा में सिख संगठनों ने मनाया ‘लोहंत दिवस’, पंजाब विधानसभा अध्यक्ष संधवान को ‘शर्म पत्र’ सौंपा
पंजाब के मानसा में एंटी ड्रग एक्टिविस्ट झोटा की हत्या को लेकर दूसरे दिन भी तनाव
महीनों के ठहराव के बाद, उच्च न्यायालय में लंबित मामलों में केवल 3 महीने में 9,283 मामलों की गिरावट आई
पंजाब में इन्फ्लुएंसर मद संधू की हत्या का मुख्य आरोपी मुंबई से गिरफ्तार
पंजाब में नशा विरोधी कार्यकर्ता के पिता ने प्रदर्शनकारियों से कहा, ‘समिति के बिना पुलिस और सरकार से बात नहीं करूंगा’
पंजाब में 4 नए टोल प्लाजा: मचली कलां-भट्टमाजरा खंड पर एक तरफ से 55 रुपये का भुगतान करें, 80 रुपये वापस करें
पंजाब में ड्रग विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
मानसा कांड: गुस्साई भीड़ ने जोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान में तोड़ी तोड़फोड़, आग लगाई आग
पंजाब के मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा है कि अगर जगतार सिंह हवारा को बीमार मां से मिलने के लिए पैरोल मिली तो कानून व्यवस्था का आश्वासन
मोहाली सशस्त्र बल तैयारी संस्थानों ने एनडीए लिखित परीक्षा परिणाम में नया रिकॉर्ड बनाया
एसआईआर के अंतिम रोलआउट के बाद मोहाली में 1 लाख से अधिक मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करने का खतरा
जालंधर शतरंज खिलाड़ी ने बधिरों के लिए एशिया पैसिफिक चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता
मोहाली के माई भागो संस्थान की 17 महिला कैडेटों ने एनडीए में प्रवेश किया, राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया
नितिन नबीन ने भाजपा की पंजाब चुनाव रणनीति की अध्यक्षता की। सीआर पाटिल शामिल, संदीप पाठक को अहम भूमिका सौंपी गई
आम आदमी पार्टी ने अकाल तख्त से कहा कि वह अमित शाह के खिलाफ कार्रवाई करे, केजरीवाल के खिलाफ मामला दर्ज
जम्मू-कश्मीर में पंजाबी भाषा को आधिकारिक दर्जा देने के लिए सिख संगठन ने मांगा
पंजाब कांग्रेस में परगट सिंह के लिए राजा वारिंग की अवज्ञा ने एक नई चुनौती पेश की
शहर में जबरन वसूली के आरोप में 2 मलेरकोटला के नाबालिग गिरफ्तार पाकिस्तान से जुड़ा संबंध उभरा
हाईकोर्ट ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ से मांगा हिट-एंड-रन मामलों का डेटा
बारिश के बाद चंडीगढ़ में दिन का तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस बढ़ा, आईएमडी ने तूफान की चेतावनी बरकरार रखी
अनुसूचित जाति के 30 प्रतिशत प्रतिनिधित्व से पंजाब, हरियाणा में महिलाओं को बार नेतृत्व में लाया गया
पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह पंजाब में बड़े पैमाने पर कैंसर स्क्रीनिंग अभियान का नेतृत्व करेंगे
चुनाव आयोग ने लुधियाना पूर्व की मतदाता सूची में भगत सिंह की तस्वीर के इस्तेमाल से किया इनकार, कहा- दावा गलत
अकाल तख्त ने सियासपुरा पर लगाया जातीय भेदभाव का आरोप, आप के 15 विधायकों और विधानसभा प्रभारियों को तलब किया
पंजाब के मुख्यमंत्री ओएसडी घुम्मन की सीबीआई के खिलाफ अवमानना की याचिका खारिज
ईडी ने कथित फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट मामले में लुधियाना के सीपी स्वप्न शर्मा को 19 अक्टूबर को समन जारी किया
पंजाब में मतदाता सूची में 6.3 फीसदी की कमी आई है। फाइनल रोल पर 2.01 करोड़
हथियारों की तस्करी के दो मॉड्यूल का भंडाफोड़; अमृतसर में एम16 और 9 पिस्टल जब्त
रातभर हुई बारिश से फाजिल्का अनाज मंडी में करोड़ों का धान बह गया
मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरने पर पंजाब के वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया और हरपाल चीमा को हिरासत में लिया गया
दिल्ली पुलिस को ‘तालिबान जैसा’ बताने पर बीजेपी ने सीएम मान के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की
गुरुद्वारों का इस्तेमाल राजनीति के लिए करने वालों को माफी नहीं: डीएसजीएमसी प्रमुख कालका
लुधियाना में बारिश और हवा से पकी फसलों को खतरा, किसानों ने साफ आसमान की प्रार्थना की
पंजाब के सांसद साहनी की अपील पर दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली कॉन्सर्ट का शेड्यूल बदला
परगट सिंह ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला बारिश के बीच नेताओं ने लगाया संयुक्त मोर्चा
पंजाब के सीएम मान ने गुरुद्वारा बंगला साहिब से प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेते हुए दिल्ली पुलिस के ‘तालिबान जैसा’ रवैये की आलोचना की
जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल हुए पंजाब के छात्र, कई हिरासत में लिए गए
एचपीवी टीकाकरण अभियान में पंजाब सबसे पीछे, कवरेज 21 प्रतिशत हुआ
अमृतसर पुलिस ने हथियारों और ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़ किया M16 राइफल, 15 किलो अफीम जब्त करें
सिद्धू मूसेवाला का होलोग्राम टूर टोरंटो में खचाखच भरे घर में खुला
एलपीयू में सामान्य स्थिति लौटती है, छात्र घर जाते हैं; चितकारा विश्वविद्यालय के लिंक की आशंका की जांच कर रही है पुलिस
खाद्य सुरक्षा टीम ने पटियाला में 1.25 क्विंटल पनीर जब्त किया
एलपीयू ने कैंपस हिंसा पर छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की
गमाडा ने भूमि अधिग्रहण के लिए 15,000 करोड़ रुपये जुटाने को सही ठहराया
डेरा बल्लान प्रमुख के राजबीर सिंह घुम्मन के सहयोगी से मिलने से मची हड़कंप
ओंटारियो छात्र सहायता कार्यक्रम की चिंताओं पर निजी कैरियर कॉलेजों की जांच करता है; पंजाबी छात्रों को अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है
कांग्रेस नफरत की राजनीति में विश्वास नहीं करती है, पंजाबियत को कायम रखना चाहती है: परगट सिंह
संगरूर में स्टेडियम के लिए मार्ग प्रशस्त करने के लिए मोर आवास को साफ करने के कदम का कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
पंजाब बिजली संकट: राज्य की मुफ्त 300 यूनिट बिजली योजना ने घरेलू बिजली लोड को 40% बढ़ाया
पीसीसी प्रमुख परगट सिंह के अमृतसर दौरे से कांग्रेस को फिर से शुरू होने का मौका मिला
डोपिंग प्रतिबंध हटाया, जुडोका हर्षदीप ’28 एलए ओलंपिक की राह पर वापस
मलेशिया में एशिया-प्रशांत बधिर चैम्पियनशिप में लुधियाना के पैडलर ने जीते 4 पदक
पंजाब के सीएम मान ने कहा, ओएसडी राजबीर घुम्मन को समन किए जाने पर सीबीआई जांच में शामिल होने के लिए तैयार
वारिस पंजाब के चुनाव का बिगुल बज रहा है, लंबे समय से ‘पैंथिक स्पेस’ पर शिअद का कब्जा
आम आदमी पार्टी, अकाली दल ने जालंधर में जनसंपर्क कार्यक्रम शुरू किए
पंजाब के सरकारी स्कूलों में आज मेगा पीटीएम
पंजाब में आप सरकार के ‘भ्रष्टाचार के खेल’ के लिए समय आ गया : सुनील जाखड़
अमृतपाल सिंह ने बीमार दादी के साथ 10 मिनट की वीडियो कॉल की अनुमति दी
मनी लॉन्ड्रिंग केस: पंजाब के पूर्व डीआईजी भुल्लर के खिलाफ नया पेशी वारंट, जेल अधिकारियों को 9 अक्टूबर को पेश करने को कहा
पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन सीबीआई के सामने पेश नहीं हुए
कनाडा के वैंकूवर में पंजाब मूल के 23 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या
बठिंडा की नरुआना पंचायत ने नशीली दवाओं की तस्करी और चोरी को लेकर एनर्जी ड्रिंक की बिक्री पर लगाई रोक
कांग्रेस नेताओं ने नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह के नेतृत्व में एकता दिखाने के लिए अमृतसर में रैली की
राजबीर सिंह घुमान के खिलाफ 251 पन्नों की सीबीआई एफआईआर में नीतिगत बदलाव, तबादले के लिए कथित रिश्वत का विवरण
एचएंडएम ने खरड़ के वीआर पंजाब मॉल को अदालत में ले लिया; प्रबंधन को संपत्ति बेचने, स्थानांतरित करने से रोका गया
नया नांगल में थार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, 2 की मौत, 6 महीने की बच्ची बाल-बाल बच गई
सुप्रीम कोर्ट ने पटियाला, बाघापुराना, धरमकोट में नामांकन बाधित होने के आरोप के बाद फिर से चुनाव कराने का आदेश दिया
एनसीएससी पुश: बैंक क्रेडिट योजनाओं के तहत अनुसूचित जाति के लाभार्थियों की रिपोर्ट करेंगे
मोगा में जनरल जेडएस से मिले सुखबीर बादल, शिअद के सत्ता में आने पर मुफ्त शिक्षा, 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य कवर देने का वादा
पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी घुम्मन सीबीआई के सामने पेश नहीं हुए कोई सम्मन नहीं: सीएमओ
चंडीगढ़ ट्राइसिटी में दोपहर की बारिश ने गर्मी को तोड़ा; पंचकूला में 16 मिमी बारिश दर्ज की गईचंडीगढ़ ट्राइसिटी में दोपहर की बारिश ने गर्मी को तोड़ा; पंचकूला में 16 मिमी बारिश दर्ज की गई
मनी लॉन्ड्रिंग केस: भुल्लर के खिलाफ नया प्रोडक्शन वारंट, जेल अधिकारियों को 9 अक्टूबर को पेश करने को कहा
पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी राजबीर घुम्मन ने सीबीआई अदालत का रुख कर जांच टीम के खिलाफ अवमानना कार्रवाई की मांग की
पंजाब के सीएम के ओएसडी पर छापेमारी: सीबीआई के लिए फूल, एसएचओ के लिए निलंबन; संगरूर में 2 हिरासत में लिए गए
2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ, वारिस पंजाब डे ने पंजीकरण अनिश्चितता के बीच 3 सदस्यीय पैनल का गठन किया
गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार अधिनियम पर गठित समिति की चंडीगढ़ में बैठक एसजीपीसी समिति के साथ अगले सप्ताह होगी संयुक्त बैठक
सीबीआई ने खुराफ के खरड़ में नितिन गोहल और मोहाली के फेज-11 में बीर देविंदर के फ्लैट पर छापेमारी की
पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग तक मार्च नहीं किया, भारतीय एकता पर छाया छाया
पंजाब के मुख्यमंत्री मान मान की पत्नी से जुड़े 5 करोड़ रुपये के रिश्वत मामले में ईडी ने उनके सह-भाई को समन भेजा
सुखबीर बादल ने गिद्दड़बाहा से शिरोमणि अकाली दल के डोर-टू-डोर अभियान का शुभारंभ किया, 2027 के घोषणापत्र के लिए प्रतिक्रिया मांगी
पंचकूला डीसी ने पंजाब के दूध वाहनों को रोका, सैंपलिंग के आदेश दिए
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के चंडीगढ़ स्थित कैंप ऑफिस पर सीबीआई का छापा
मौसम अलर्ट: आईएमडी ने शनिवार तक ट्राइसिटी में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई
पंजाब में चुनाव से पहले कांग्रेस की कमान संभाले परगट सिंह, चन्नी
बीकेयू (उगराहां) के किसानों ने पटियाला मिनी सचिवालय में घुसने की कोशिश की, पुलिस से भिड़ गई
किंग चार्ल्स की शपथ लेने से इनकार करने और ऐतिहासिक कानूनी लड़ाई जीतने वाले कनाडाई सिख वकील, प्रभजोत सिंह विर्रिंग से मिले
मिलिए लुधियाना के ‘जम्पर फैमिली’ से, जहां सभी 4 सदस्य पदक विजेता लंबी कूद खिलाड़ी हैं
टिकट की लड़ाई, गुटबाजी ने पंजाब के रोपड़ को चुनावी मोड में ला दिया
बंगा-फगवाड़ा हाईवे पर एलपीयू छात्रों को लेकर जा रही बस पलटी, 3 की मौत, 24 घायल
शॉन डफी की धालीवाल भाइयों के साथ बैठक अमेरिका में पंजाबी ट्रक चालकों के लिए क्यों मायने रखती है
सीबीआई जांच पर बीजेपी ने आम आदमी पार्टी से मांगा जवाब
‘कैश फॉर ट्रांसफर की जांच’ सीबीआई को सौंपने के हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा पंजाब
हाईकोर्ट ने पंजाब में ‘कैश फॉर ट्रांसफर और टेंडर घोटाले’ की जांच सीबीआई को सौंपी, 2 महीने में मांगी रिपोर्ट
बीकेयू उग्राहन ने 25 रुपये के एमएसपी में बढ़ोतरी को ‘क्रूर मजाक’ बताया, ‘स्वामीनाथन’ फॉर्मूले की मांग की
अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या
एनजीटी ने रोपड़ में सतलुज, सरहिंद नहर प्रदूषण को जांच के दायरे में रखा
अबोहर शोरूम मालिक की हत्या, हिसार में 5 लाख रुपये का इनाम पकड़ा गया