पंजाब की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे एक हजार, एलान जल्द- भगवंत सिंह मान
– बजट में महिलाओं के लिए खास व्यवस्था की गई है, अब उन्हें हर काम के लिए घर के मुखिया से पैसे नहीं मांगने पड़ेंगे- भगवंत सिंह मान
– पिछली सरकारें हमेशा खजाना खाली होने का रोना रोती थी, ‘‘आप’’ सरकार ने कभी नहीं कहा कि खजाना खाली है- भगवंत सिंह मान
– पंजाब का असल मुद्दा नशा, गरीबी, महंगाई और बेरोजगरी है, जिसका सरकार समाधान कर रही है- भगवंत मान
– अगर अकाली दल ने पंजाब में काम किया होता तो 10 साल से सत्ता से बाहर नहीं होती- भगवंत सिंह मान
– अकाली, कांग्रेस और भाजपा वाले मिले हुए हैं, बारी-बार से ये पंजाब को लूट कर खा गए- भगवंत सिंह मान
– अकालियों ने पंजाब को नशे में डूबोया और बेअदबी की, इन लोगों का कोई ईमान धर्म नहीं है- भगवंत सिंह मान
– देश में एकमात्र पंजाब सरकार है जो न सिर्फ बिजली फ्री दे रही है, बल्कि बिजली सस्ती भी कर दी है- भगवंत सिंह मान
– सरकार 10 लाख रुपए तक के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी, पंजाब के लोग विपक्ष के बहकावे में न आएं- भगवंत सिंह मान
– विपक्ष के पास पंजाब के विकास से जुड़ा कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए विधानसभा में हंगामा करके भाग जाता है- भगवंत सिंह मान
खेमकरण, 7 मार्च 2026ः
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि पंजाब में महिलाओं को जल्द ही हर महीने 1,000 रुपये मिलेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले बजट में महिलाओं को वित्तीय स्वतंत्रता प्रदान करने के लिए यह प्रावधान किया गया है, ताकि उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों के लिए घर के मुखिया से पैसे न मांगने पड़ें। खेमकरण में 137 करोड़ रुपये के ग्रामीण लिंक सड़क प्रोजेक्ट का शिलान्यास करने के बाद बोलते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों के सामने मौजूद वास्तविक मुद्दों जैसे नशा, गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी को हल करने पर केंद्रित है, साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक सेवाओं को मजबूत कर रही है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज सीमावर्ती विधानसभा क्षेत्र खेमकरण में 137 करोड़ रुपये की लागत वाले ग्रामीण लिंक सड़क परियोजना का शिलान्यास किया और कहा कि ‘आप’ सरकार सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, रोजगार के अवसर पैदा करने और बेहतर सार्वजनिक सेवाएँ उपलब्ध कराने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने नहरी सिंचाई, रोजगार सृजन और शिक्षा सुधारों में हुई प्रगति पर भी प्रकाश डाला।
शिलान्यास के बाद एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि सड़कों से लेकर स्कूलों, खेल मैदानों और उद्योगों तक उनकी सरकार हर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास को नजरअंदाज किया, लेकिन ‘आप’ सरकार इन क्षेत्रों की तरक्की के लिए समर्पित प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि हम इन क्षेत्रों के निवासियों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो देश के सच्चे देशभक्त हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के इतिहास में पहली बार कोई औद्योगिक नीति सीमावर्ती क्षेत्रों में इकाइयाँ स्थापित करने के इच्छुक उद्योगपतियों को प्रोत्साहन दे रही है। उन्होंने बताया कि नई औद्योगिक नीति के तहत नौ प्राथमिकता क्षेत्रों और सीमावर्ती तथा कंडी क्षेत्रों में निवेश करने वाले उद्योगों को 25 प्रतिशत अतिरिक्त प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भौगोलिक दृष्टि से पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, फिरोजपुर और फाजिल्का जैसे सीमावर्ती जिलों में विभिन्न जोखिमों के कारण ऐतिहासिक रूप से कम निवेश हुआ है।
रोजगार सृजन के लिए सरकार के प्रयासों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अपने युवाओं को रोजगार देकर उनके हाथों में सिरिंज और नशे की जगह टिफिन देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि खाली मन शैतान का घर होता है, इसलिए सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है कि युवाओं को अधिक से अधिक नौकरियाँ मिलें ताकि वे सामाजिक बुराइयों का शिकार न हों। उन्होंने बताया कि ‘आप’ सरकार अब तक युवाओं को 63,000 से अधिक सरकारी नौकरियाँ दे चुकी है।
सिंचाई सुधारों के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि जब उन्होंने पद संभाला था तब सिंचाई के लिए केवल 21 प्रतिशत नहरी पानी का उपयोग होता था, जो अब बढ़कर 68 प्रतिशत हो गया है और आगामी धान सीजन तक इसे 85 प्रतिशत तक पहुँचाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि 6,900 किलोमीटर नहरों और 18,349 जलमार्गों को पुनर्जीवित किया गया है ताकि पानी टेल एंड तक बसे हर किसान तक पहुँच सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने नहर प्रणाली को पुनर्जीवित करने के लिए 6,500 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, जिससे पहली बार 1,365 गाँवों तक नहरी पानी पहुँचा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण संपर्क को बेहतर बनाने के लिए 16,209 करोड़ रुपये की लागत से 49,000 किलोमीटर से अधिक सड़कों के निर्माण का कार्य चल रहा है।
शिक्षा क्षेत्र में हुई प्रगति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए पूरे राज्य में स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक प्रयोगशालाओं और खेल मैदानों से सुसज्जित स्कूल ऑफ एमिनेंस स्थापित किए गए हैं। शिक्षकों और प्रिंसिपलों को विशेष प्रशिक्षण के लिए विदेश भेजा जा रहा है ताकि विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा कराए गए राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण में पंजाब ने केरल को भी पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल किया है।
उन्होंने आगे कहा कि विद्यार्थियों को सशस्त्र बलों की परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ नीट, जेईई, क्लेट और एनआइएफटी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी विशेष कोचिंग दी जा रही है। उन्होंने बताया कि स्कूल ऑफ एमिनेंस और अन्य सरकारी स्कूलों के कई विद्यार्थी पहले ही जेईई मेनज़, जेईई एडवांस्ड और नीट जैसी परीक्षाएँ पास कर चुके हैं।
पंजाब के मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य के सभी 65 लाख परिवारों को 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री सेहत योजना शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब सभी नागरिकों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएँ देने वाला पहला राज्य बन गया है, जबकि 881 आम आदमी क्लीनिक रोजाना लोगों को मुफ्त इलाज प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के लगभग 90 प्रतिशत परिवारों को मुफ्त बिजली मिल रही है।
उन्होंने यह भी घोषणा की कि राज्य सरकार जल्द ही हर महिला को प्रति माह 1000 रुपये देने की योजना लागू करेगी। इसके लिए आगामी बजट में आवश्यक प्रावधान किए जाएंगे और जनता से किया गया हर वादा पूरा किया जाएगा।
कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस एक बिखरा हुआ घर है, जो आंतरिक कलह के कारण जल्द ही पूरी तरह टूट जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता सत्ता में वापसी का सपना देख रहे हैं, लेकिन उनके पास न तो कोई स्पष्ट दृष्टि है और न ही एकजुटता। उन्होंने कहा कि पंजाब में सरकार बनाने के लिए 60 सीटों की आवश्यकता होती है, जो उनके लिए दूर का ख्वाह है। यहां तक कि उनके नेता मूल गणित भी नहीं जानते।
शिरोमणि अकाली दल के नेतृत्व पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अकाली नेताओं के पास आम लोगों को लूटने और परेशान करने के रोडमैप के अलावा कुछ नहीं है। उन्होंने अपने शासनकाल में गैंगस्टरों को संरक्षण दिया और नशा तस्करों को बचाया। उन्होंने निजी राजनीतिक हितों के लिए कई बार धर्म का भी इस्तेमाल किया, लेकिन अब पंजाब के लोग उनकी बातों में नहीं आने वाले।
पंजाब के मुख्यमंत्री ने बताया कि खेमकरण विधानसभा क्षेत्र में 137 करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से 275 किलोमीटर क्षेत्र को कवर करने वाली परियोजना के तहत 209 ग्रामीण लिंक सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि सड़कों के नवीनीकरण पर 127 करोड़ 84 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे और अगले पाँच वर्षों में 9 करोड़ 38 लाख रुपये इनके रख-रखाव पर खर्च किए जाएंगे। इसके साथ ही खेमकरण क्षेत्र में 35 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत से 249 किलोमीटर से अधिक लिंक सड़कों का कार्य भी चल रहा है।
‘आप’ सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण और पंजाब के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है।
Related Articles
-
पंजाब में 2.17 लाख नशीले पदार्थों के अपराधी, सिर्फ 7 को कड़े कानून के तहत गिरफ्तार किया गया
-
पंजाब आंगनवाड़ी यूनियन ने निजी फर्मों को राशन की आपूर्ति आउटसोर्स करने के कदम का विरोध किया
-
पंजाब कृषि विश्वविद्यालय ने किसानों के लिए धान की पराली प्रबंधन के स्थायी तरीके सुझाए
-
पंजाब पुलिस ने कर्मियों को यात्रा के दौरान वर्दी से बचने की सलाह देने से इनकार किया
-
पंजाब में ‘धोखाधड़ी’ के बढ़ते मामले कनाडा ने शादी में धोखाधड़ी के खिलाफ चेतावनी दी
-
हाईकोर्ट ने पंजाब को जिला अस्पतालों में चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित करने को कहा, कहा- ‘सभी प्रयासों’ की जरूरत
-
पंजाब में मेडिको-लीगल सिस्टम चला, 19 जिलों में एक्सपर्ट नहीं
-
पंजाब के सभी सरकारी पॉलिटेक्निक में एडवाइजरी बोर्ड की अध्यक्षता करेंगे उद्योगपति
-
डीए के आदेश का पालन नहीं हुआ, पंजाब के मुख्य सचिव को हाईकोर्ट में पेश होने का निर्देश
-
ईडी ने मोहाली में गमाडा के कार्यालय पर छापेमारी, 3 मंजिलों को सील कर दिया पुनर्मिलन के रिकॉर्ड, अन्य मामलों को जब्त कर लिया गया
-
जहर खाने से लड़की की मौत, लड़के की हालत गंभीर
-
सरकार का रिपोर्ट कार्ड घर-घर ले जाऊंगा : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘आप’ के घर-घर जाने के अभियान की शुरुआत की
-
पंजाब: ‘झूठ फैला रहे हैं’, सुखबीर बादल ने आम आदमी पार्टी के पर्चे के अभियान को लताड़ा
-
अमृतसर: अवैध खनन से रावी नदी का तलाव
-
लुधियाना के लापता व्यक्ति को परिवार से मिलाने के लिए बिहार का शख्स हर हाल में
-
लेवी की चिंताओं के बीच, पंजाब में पेट्रोल पंप 16 अक्टूबर से 2,000 रुपये से अधिक यूपीआई ट्रांसफर नहीं करेंगे
-
किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगा पंजाब, यमुना का हिस्सा मांगा
-
पंजाब सरकार ने 2.67 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ आंगनवाड़ी राशन प्रणाली में सुधार किया
-
ड्रग्स का मुद्दा उठाने पर ‘पीटा’, संगरूर के शख्स ने खाई जहर
-
अमृतसर में एएसआई हत्याकांड के दूसरे संदिग्ध को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने छापेमारी की
-
आर्थिक विवाद को लेकर कपूरथला गांव में शरारती तत्वों ने की गोलीबारी, घर में तोड़फोड़ 22 साल का युवक घायल
-
जालंधर में रैली में शामिल हुए पंजाब, पड़ोसी राज्यों के किसान, मजदूर
-
ईडी ने पंजाब क्रिकेट संघ की जमीन खरीद पर उच्च न्यायालय को स्थिति रिपोर्ट सौंपी
-
अकाल तख्त ने एसजीपीसी सदस्य अमरजीत सिंह चावला और एडिशनल हेड ग्रंथी मलकीत सिंह को निष्कासित किया
-
अमृतसर में एएसआई की हत्या के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया
-
हाईकोर्ट ने पेंशन बकाया राशि के भुगतान में देरी पर पंजाब के 4 अधिकारियों का वेतन रोका
-
फरीदकोट में महिला की पति ने की हत्या जान बचाने के लिए पड़ोसी के घर में छिप गया
-
फरीदकोट पुलिस ने सीमा पार से तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया 47.3 किलो हेरोइन, तीन पिस्टल बरामद
-
हाईकोर्ट ने पंजाब के पूर्व मंत्री के पिता की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की
-
चंडीगढ़ ट्राइसिटी देश के 11 सबसे गर्म प्रॉपर्टी बाजारों में शामिल, 5 साल में कीमतें 63% बढ़ी
-
पंजाब की नहर सिंचाई से बढ़ा जलस्तर : भगवंत मान
-
विदेश में वर्षों की अनिश्चितता के बाद, संत सीचेवाल के हस्तक्षेप के बाद दो पंजाबी स्वदेश लौटे
-
बठिंडा में नौकरियों को नियमित करने की मांग को लेकर सफाई और सीवर कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की
-
होशियारपुर में 5 साल के बच्चे की हत्या के आरोप में यूपी के प्रवासी की मौत
-
ब्रिटिश नागरिक जगतार सिंह जोहल को 9 साल की हिरासत के बाद मिली जमानत
-
अमृतसर गांव के पास नहर के काम के दौरान पाइप टूटा, रिहायशी इलाके में पहुंचा पानी
-
राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने पंजाब में जंगलों के पास फार्महाउसों के लिए नीति पर रोक बढ़ाई
-
यूपीआई लेनदेन पर नए शुल्क को लेकर कांग्रेस ने जालंधर में प्रदर्शन किया
-
सात और मामलों में जग्गी जोहल को मिली जमानत, रिहाई की उम्मीदें बढ़ी
-
वीडियो: रवनीत बिट्टू ने सीएम मान को शराब की बोतल ‘तोहफे’ की, कहा- केजरीवाल को दिल्ली से पंजाब में शासन करने दें
-
आम आदमी पार्टी ने पूर्व अकाली मंत्री रखड़ा को समाना प्रभारी नियुक्त किया
-
कम आपूर्ति के कारण नींबू की ऊंची कीमतें उपभोक्ताओं को खट्टी छोड़ देती हैं
-
सरकार ने प्रदर्शनकारी कर्मचारी यूनियनों के साथ बातचीत फिर शुरू की
-
पंजाब के बाद अब सोने के गहने छीनने के लिए ध्यान भटकाने वाले गिरोहों से जूझ रहा कनाडा
-
मोहाली में भूमि उपयोग में बदलाव का घोटाला: ईडी ने अल्टस स्पेस बिल्डर्स और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए अदालत का रुख किया
-
बीजेपी प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीड़ितों के परिवारों ने की कार्रवाई की मांग
-
‘मुझे चिंता है, यह फिर से हो सकता है’: हम क्या जानते हैं कि 28 वर्षीय पंजाबी ट्रक चालक ने अमेरिका में 17 बार चाकू मारा
-
ट्रंप की टीम के ‘मिस्टर सिंह’ के नस्लवादी पोस्ट के बाद अमेरिका में पंजाबी ट्रक चालक पर 17 बार चाकू से वार किया गया
-
तख्त की सड़क पर पानी भर जाने से आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट परियोजना फिर अधर में लटकी मंत्री ने एसजीपीसी को दोषी ठहराया
-
बीजेपी प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीड़ितों के परिवारों ने की कार्रवाई की मांग
-
संपत्ति विलेख देखभाल पर चुपचाप? शब्दों से परे देखिए: उच्च न्यायालय
-
पंजाब में भाजपा की नशा विरोधी यात्रा से पहले परिवारों ने नुकसान और निराशा की कहानियां सुनाई
-
महिला की वेश्यावृत्ति, आईटी अधिनियम के तहत आरोपों का कोई आधार नहीं: उच्च न्यायालय
-
सुनील जाखड़ ने कांग्रेस में फिर से शामिल होने की खबरों का खंडन किया, अटकलों को ‘झूठा, निराधार’ बताया
-
हरि नौ सिख कार्यकर्ता की हत्या: ग्रामीणों ने 2027 के पंजाब चुनाव में अमृतपाल सिंह का बहिष्कार करने का प्रस्ताव पारित किया
-
सनटेक सिटी मामले में ईडी की पूछताछ के एक हफ्ते बाद अनुराग वर्मा को पंजाब राजस्व विभाग से स्थानांतरित किया गया
-
जंक फूड में छिपी शर्करा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूल ‘शुगर बोर्ड’ स्थापित करेंगे
-
पंजाब चुनाव से पहले तख्त हजूर साहिब में पीएम मोदी के जन्मदिन की अरदा, भाजपा के सिख संपर्क को लेकर बहस को हवा दे दी
-
बठिंडा में रोजाना 222 ट्रैफिक चालान, 43,000 रुपये का जुर्माना
-
हम पंजाब को लंदन या पेरिस नहीं बनाना चाहते हैं, हम पुराने पंजाब को बहाल करना चाहते हैं: भगवंत मान
-
मंडी अहमदगढ़ के मुस्लिम युवक गणेश चतुर्थी पर गणेश प्रतिमा घर लाए
-
पटियाला और मोहाली में ‘फर्जी’ कॉल सेंटरों पर ईडी की छापेमारी जारी
-
कनाडा में पंजाबी कलाकारों को बढ़ती धमकियों पर गुलाब सिद्धू की गोलीबारी ने सुर्खियां बटोरीं
-
अमृतसर में ड्रग तस्कर 4 गिरफ्तार 27 किलो हेरोइन, पिस्टल जब्त
-
पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान सरकार पर कांग्रेस के हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया, 1984 के दंगों का मुद्दा उठाया
-
एक कमरे के घर से लेकर एशिया कप के गौरव तक, पंजाब की सुखवीर कौर ने संघर्ष को सफलता में बदल दिया
-
पंजाब कांग्रेस के प्रदर्शन में सचिन पायलट, वारिंग, चन्नी ने हाथ मिलाया
-
15,000 करोड़ रुपये की गमाडा उधारी योजना से संबंधित याचिका पर हाईकोर्ट ने महालेखाकार को बुलाया
-
अमृतसर में सुरक्षा में चूक, 3 इटालियन इमिग्रेशन जांच के बिना बाहर निकले
-
सचिन पायलट का पंजाब में डेब्यू, कांग्रेस एकता की कोशिशों की शुरुआत
-
लुधियाना: पीजीआईएमईआर प्रतियोगिता में पीएयू के छात्रों ने शोध को मान्यता में बदल दिया
-
स्मार्ट सेंसर से लेकर एआई एजेंटों तक, कैसे तकनीक पंजाब में कृषि को नया आकार दे रही है
-
लंबे समय तक आउटेज को लेकर विरोध प्रदर्शनों के बीच पंजाब सरकार ने पीएसपीसीएल के सीएमडी को बदला
-
राजा वारिंग से मतभेदों के बीच करण कौर बराड़ ने चंडीगढ़ दौरे से पहले सचिन पायलट से की मुलाकात
-
अमेरिका में ट्रक चला रहे व्यक्ति को आईसीई ने गिरफ्तार किया है, कुछ दिन पहले डीएचएस ने विवादित पोस्टर वापस लिया
-
कनाडा ने जबरन वसूली के आरोप में पंजाब के चार लोगों को देश से भेजा अब तक 111 हटाए गए
-
पंजाब में बीजेपी के नशे विरोधी अभियान से पहले केंद्र में पहुंचे भगवंत मान
-
लुधियाना में एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल स्पर्धाओं में भाग लेने वाले प्रतिभागी
-
कपूरथला के किसान ने धान के खेतों में यूरिया की जगह डेयरी के घोल का इस्तेमाल किया
-
पंजाब में गन्ने का रकबा 1.16 लाख हेक्टेयर तक पहुंचा
-
गैंगस्टर बुरी बसंतकोटिया गुरदासपुर में गिरफ्तार
-
वायरल मॉन्ट्रियल-न्यूयॉर्क ‘गधा मार्ग’ वीडियो मध्यावधि चुनावों से पहले अमेरिकी आव्रजन बहस में प्रवेश करता है
-
फगवाड़ा की नंगल कॉलोनी में हथियारबंद हमलावरों ने घर पर की फायरिंग
-
पंजाब के मंत्रियों के घरों पर आज से प्रदर्शन करेगा मजदूर मोर्चा
-
पाकिस्तान सरकार से सिख श्रद्धालुओं को भूमि मार्ग से भारत आने की सुविधा प्रदान करने का आग्रह किया गया
-
मानसा में बरेटा के पास स्कूल वैन ने पीआरटीसी बस को टक्कर मार दी। छात्र और वैन चालक घायल
-
सीएलयू की मंजूरी को लेकर ईडी ने ग्रेटर लुधियाना क्षेत्र विकास प्राधिकरण के प्रमुख को तलब किया
-
स्वर्ण मंदिर में लंगर के रूप में देखा भक्तों का समुद्र, गुरुपर्व पर जुलूस
-
कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा, ‘पंजाब जीतने के बाद हम तय करेंगे कि किसे क्या भूमिका मिलेगी’
-
नाम बदलाव, वैवाहिक कलह से महिलाओं के चुनाव में प्रवेश में बाधा
-
अमृतसर में केमिस्ट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, दुकान से मिले हाई स्ट्रेंथ प्रीगाबलिन कैप्सूल
-
दिलजीत दोसांझ ने ब्रिटेन में रचा इतिहास, नवंबर में अहमदाबाद में परफॉर्म करेंगे
-
फगवाड़ा के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया, दो रजत पदक जीते
-
पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के बरनाला स्थित घर पर गोलियां चलाईं। ‘गैंगस्टर डोनी बल ने लिया जिम्मेदारी’
-
सिख इतिहास के पाठ्यक्रम में बदलाव पर पंजाब विश्वविद्यालय ने लिया यू-टर्न
-
पंजाब में किसान मजदूर मोर्चा सोमवार से शुरू करेगा 5 दिन का प्रदर्शन
-
राशन नहीं, जालंधर की आंगनवाड़ियां बच्चों को परोसी जाती हैं बिस्कुट, टॉफी
-
चंडीगढ़ ट्राइसिटी में रविवार को भारी बारिश की संभावना
-
जालंधर की 66 साल पुरानी साहित्यिक यात्रा: 20 किताबें, 160 संकलन और एक विरासत जो उनके पिता की कविता से शुरू हुई
-
जालंधर के कलाकार ने प्रकृति से प्रेरित मूर्तियों के साथ धूम मचाई