मनोरंजन

ये कौन सा शो है, मुझे पता नहीं…समय रैना के ‘India’s Got Latent’ के बारे में नहीं जानते बॉबी देओल?

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ हाल ही में समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में पहुंची थीं.

इन्होंने वहां अपनी अगली फिल्म ‘ऐल्फा’ को प्रमोट किया था.

पर बॉबी देओल समय के इस शो के बारे में नहीं जानते हैं. जी हां, बॉबी ने खुद ये बात कही है.

उनका एक वीडियो वायरल है, जिसमें वो कहते हैं, “ये कौन सा शो है?”

कमेडियन समय रैना ने ‘इंडियाज़ गॉट लेटेंट’ सीजन 2 से धमाकेदार वापसी की है. चंद रोज़ में ही यूट्यूब पर उनके पहले एपिसोड पर करोड़ों व्यूज़ आ गए हैं. साथ ही ये शो नेटफ्लिक्स पर भी रिलीज़ हुआ है, जहां खूब देखा जा रहा है. पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ अपनी अगली फिल्म ‘ऐल्फा’ को प्रमोट करती नज़र आईं. पर ‘ऐल्फा’ में निगेटिव किरदार निभा रहे बॉबी देओल को समय रैना के इस शो के बारे में नहीं मालूम है. ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि एक वायरल वीडियो में ये बात खुद बॉबी देओल ने कही है.
क्या प्रमोशनल है बॉबी का वायरल वीडियो?

बॉबी देओल के इस वीडियो को देखकर पहली बार में ऐसा लगता है कि ये कोई इंटरव्यू है. पर जिस तरह से बॉबी इंडियाज गॉट लेटेंट के सवाल पर जवाब देते हैं, उससे महसूस होता है कि ये प्रमोशनल वीडियो भी हो सकता है. बातचीत का ये वीडियो सिर्फ 23 सेकेंड का है और उसके आगे का वीडियो कहीं उपलब्ध नहीं है. शक इसलिए भी हो रहा है क्योंकि आलिया और शरवरी समय के शो पर ‘ऐल्फा’ को प्रमोट कर के आई हैं. ऐसे में ‘ऐल्फा’ के ही विलेन को इस बात की जानकारी न हो, ये बात हजम नहीं होती. अगर आपको समय रैना के शो के अगले किसी एपिसोड में बॉबी नज़र आ जाएं तो हैरान मत होइएगा.

आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और बॉबी देओल के अलावा ‘ऐल्फा’ में अनिल कपूर भी नज़र आएंगे. ये वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल स्पाई बेस्ड फिल्म होने वाली है. ट्रेलर में आलिया और शरवरी एक्शन अवतार में नज़र आईं हैं. फिल्म का निर्देशन शिव रवैल ने किया है और ये फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ के लिए तैयार है.

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button