Buddha Purnima 2025 Date: बुद्ध पूर्णिमा 11 या 12 कब है? एक क्लिक में कन्फ्यूजन दूर करें

Buddha Purnima kab hai: हिंदू और बौद्ध धर्मों में बुद्ध पूर्णिमा का दिन बहुत खास है।

Buddha Purnima 2025 Date: हिंदू पंचांग के अनुसार, यह वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हर साल मनाया जाता है। वहीं इस बार बुद्ध पूर्णिमा की तिथि को लेकर कुछ कन्फ्यूजन बना हुआ है, तो आइए जानते हैं कि बुद्ध पूर्णिमा कब है।

बुद्ध पूर्णिमा का पर्व इस बार वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था. इसी दिन, वर्षों वन में रहकर कठोर तपस्या करने के बाद, बुद्ध को बोधगया में बोधि वृक्ष के नीचे सत्य का ज्ञान हुआ था। इस दिन को वैशाख पूर्णिमा कहते हैं। बुद्ध पूर्णिमा पर स्नान-दान के साथ महात्मा बुद्ध के शिक्षाओं के प्रसार-प्रचार का भी बहुत महत्व है।

बुद्ध पूर्णिमा कब है?

वैदिक पंचांग के अनुसार, रविवार, 11 मई को रात्रि 8 बजकर 1 मिनट पर वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि शुरू होगी। वहीं, तिथि 12 मई को रात्रि 10 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगी। बुद्ध पूर्णिमा का पर्व सोमवार 12 मई को मनाया जाएगा। इस बार भगवान गौतम बुद्ध की 2587 वीं जयंती मनाई जाएगी।

बुध पूर्णिमा 2025 का शुभ मुहूर्त

बुद्ध पूर्णिमा को वरियान और रवि योग मिल रहे हैं। रविवार का योग सुबह 5 बजे 32 मिनट से 6 बजे 17 मिनट तक चलेगा। इसके अलावा, सुबह 9 बजे 14 मिनट तक भद्रावास का भी संयोग है। मान्यता है कि पवित्र नदियों में स्नान कर भगवान विष्णु और बुद्ध की पूजा करने से अमोघ लाभ मिलता है।

बुद्ध पूर्णिमा का महत्व

बुद्ध को भगवान विष्णु का नौवां अवतार माना जाता है। धार्मिक लोगों का मानना है कि बुद्ध पूर्णिमा का दिन लोगों को आत्मज्ञान प्राप्त करने और दूसरों की सेवा करने की प्रेरणा देता है। इस दिन भगवान बुद्ध को करुणा, ध्यान और साधना के साथ पूजा करना मानसिक शांति और जीवन की परेशानियों से उबरने में मदद करता है।

↑
Exit mobile version