Shani Jayanti: शनि जयंती पर ये पांच गलतियाँ करना पड़ेगा भारी, जो हर काम में बाधा डाल देंगे

Shani Jayanti: 2025 में 27 मई को शनि जयंती मनाई जाएगी। न्याय के देवता शनि की जयंती पर किन कार्यों को करने से आपको बचना चाहिए, इसके बारे में आज हम आपको जानकारी देंगे।

Shani Jayanti: शनि जयंती प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ माह की अमावस्या को मनाई जाती है। न्याय के देवता शनि को प्रसन्न करने के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। 2025 में 27 मई ज्येष्ठ अमावस्या है। ज्येष्ठ अमावस्या 26 मई की दोपहर से शुरू होगी और 27 मई को 8 बजे 34 मिनट तक अमावस्या रहेगी। ऐसे में, उदयातिथि के अनुसार शनि जयंती 27 मई को ही मनाई जाएगी। इस दिन लोग शनि देव को प्रसन्न करने के लिए पूजा और उपाय तो करते हैं लेकिन कुछ ऐसे कार्य भी हैं जिन्हें इस दिन करने से बचना चाहिए। आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे।

शनि जयंती पर इन काम को न करें

शनि जयंती पर शनि देव से जुड़े सामान खरीदने से बचें। इस दिन आप लोहा, तेल, काली दालें, काले कपड़े और कुछ और खरीदने से बचें। लेकिन इन चीजों को दान देने से आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

शनि जयंती पर नाखून या बाल काटने से भी बचें। इस दिन आपको अपने सौंदर्य को सुधारने से अधिक आध्यात्मिक और धार्मिक कामों में समय बिताना चाहिए। धार्मिक रूप से, नाखून या बाल काटने को आत्मिक शुद्धि के विपरीत माना जाता है।

तामसिक भोजन करने से भी बचना चाहिए। इस दिन मांस, मदिरा और लहसुन-प्याज से दूर रहना चाहिए। यदि आप इन खाद्य पदार्थों को खाने की गलती करते हैं, तो शनि देव आपके जीवन में बाधा डाल सकते हैं। शनिभक्तों को मांस-मदिरा से दूर रहना चाहिए।

इस दिन आपको स्वच्छ व्यवहार भी करना चाहिए। अपशब्दों का प्रयोग लड़ाई-झगड़ा करने से भी इस दिन दूर रहें। इसके साथ ही माता-पिता और गुरुजनों के साथ भी सभ्य व्यवहार करें।

शनि जयंती पर इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए, हालांकि आपको कभी भी जानवरों पर अत्याचार नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो शनि देव आपके जिंदगी में परेशानियां और चुनौती पैदा कर सकते हैं।

↑
Exit mobile version