2 अक्टूबर 2026 का पंचांग: शुक्रवार को किया जाएगा सप्तमी तिथि वालों का श्राद्ध, जानें मुहूर्त और राहुकाल का समय

2 अक्टूबर को आश्विन कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और शुक्रवार का दिन है। षष्ठी तिथि शुक्रवार को सुबह 10 बजकर 16 मिनट तक रहेगी, उसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी। इसके अलावा 2 अक्टूबर को सप्तमी तिथि वालों का श्राद्ध किया जायेगा। शुक्रवार को शाम 6 बजकर 18 मिनट तक व्यतिपात योग रहेगा।  इस योग के दौरान कोई भी नया काम शुरू करना अच्छा नहीं मान जाता है। साथ ही इस योग के दौरान अगर आप किसी का भला करना भी चाहेंगे तो उसकी नजर में आप-ही बुरा बनते हैं। साथ ही 2 अक्टूबर को देर रात 2 बजकर 55 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

2 अक्टूबर 2026 का पंचांग

2 अक्टूबर 2026 सप्तमी श्राद्ध मुहूर्त

2 अक्टूबर 2026 का शुभ समय

राहुकाल का समय

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय 

सप्तमी तिथि श्राद्ध 

शुक्रवार के दिन दोपहर के समय सप्तमी तिथि वालों का श्राद्ध किया जायेगा। इस दिन उन लोगों को श्राद्ध किया जायेगा, जिनका स्वर्गवास किसी भी महीने के कृष्ण या शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को हुआ हो। इस दिन श्राद्ध करने वाले व्यक्ति को महान यज्ञों के बराबर पुण्यफल मिलता है और वह श्रेष्ठ विचारों का धनी होता है। बता दें कि पितृ पक्ष में पितरों का श्राद्ध करने से पूर्वज प्रसन्न होते हैं और उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है।

↑
Exit mobile version