Chhath Puja 2026 Samagri List: इन जरूरी चीजों के बिना अधूरी है महापर्व की पूजा, नोट कर लें छठ व्रत की संपूर्ण सामग्री लिस्ट

चार दिवसीय छठ व्रत की शुरुआत नहाय खाय के साथ आरंभ होता है। इस दिन व्रती महिलाएं स्नान आदि कर पूजा करने के बाद सात्विक भोजन  ग्रहण करती हैं। वहीं दूसरे दिन खरना और तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है, जिसे संध्या अर्घ्य कहते हैं। वहीं चौथे और आखिरी दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है, उसे उषा अर्घ्य कहते हैं। यह पर्व छठी मैया और भगवान सूर्य देव को समर्पित है। छठ का व्रत संतान की लंबी आयु और परिवार की खुशहाली, समृद्धि के लिए किया जाता है। छठ पूजा को सूर्य षष्ठी, छठ, छठी, छठ पर्व, डाला पूजा तथा डाला छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस साल छठ महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर 2026 से हो रही है। तो आइए यहां जानते हैं संपूर्ण छठ पूजा सामग्री लिस्ट के बारे में।

छठ पूजा में उपयोग होने वाली संपूर्ण सामग्री की लिस्ट

छठ पूजा (संध्या अर्घ्य) के दिन सूर्योदय और सूर्यास्त का समय)

कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि का आरंभ 14 नवंबर को 11:23 PM पर होगा। षष्ठी  तिथि का समापन 16 नवंबर को 2 AM पर होगा। छठ पूजा के दिन सूर्योदय सुबह 6 बजकर 44 मिनट पर होगा। वहीं सूर्यास्त 15 नवंबर को शाम 5 बजकर 28 मिनट पर होगा।

छठ पूजा 2023 की प्रमुख तारीखें

  1. छठ पूजा का पहला दिन- नहाय खाय- 13 नवंबर 2026
  2.  छठ पूजा का दूसरा दिन- खरना- 14 नवंबर 2026
  3. छठ पूजा का तीसरा दिन- संध्या अर्घ्य- 15 नवंबर 2026
  4. छठ पूजा का चौथा दिन- उषा अर्घ्य और पारण का दिन- 16 नवंबर 2026

छठ पूजा का महत्व

हर साल कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी को छठ मनाया जाता है। छठ में भगवान सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है।  लोक आस्था का महापर्व छठ चार दिनों तक चलने वाला बेहद कठिन और पवित्र अनुष्ठान है। छठ पूजा में शुद्धता और नियमों का विशेष ध्यान रखा जाता है। व्रती महिलाएं अपनी संतान और घर-परिवार के सुखी जीवन की कामना करते हुए पूरे 36 घंटे तक निर्जला उपवास करती हैं। धार्मिक मान्यता है कि सच्चे मन और नियम के साथ छठ का व्रत करने से छठी मैया सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करती हैं और भगवान सूर्य देव स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद देते हैं।

↑
Exit mobile version