कर्क राशि में ‘लक्ष्मी योग’ के साथ होगी नवंबर महीने की शुरुआत, 3 राशियों को धन लाभ मिलने के योग

नवंबर 2026 की शुरुआत लक्ष्मी योग के साथ होगी। यह योग तब बनता है जब चंद्रमा-मंगल के बीच युति होती है। चंद्रमा के कर्क राशि में गोचर के साथ ही 1 नवंबर को लक्ष्मी योग बनेगा क्योंकि मंगल कर्क राशि में पहले से ही विराजमान हैं। इस योग के बनने से किन राशियों को आर्थिक लाभ मिल सकता है और इनके जीवन में कैसे परिवर्तन आ सकते हैं, आइए जानते हैं विस्तार से।

मेष राशि

मेष राशि वालों नवंबर की शुरुआत में लक्ष्मी नारायण योग आपकी राशि से चतुर्थ भाव में बना रहेगा। इस योग के बनने से आपको शुभ फल मिल सकते हैं। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। वहीं आय के नए स्रोत भी आपको मिल सकते हैं। चतुर्थ भाव को भूमि-भवन का कारक भी माना जाता है ऐसे में आप लक्ष्मी नारायण योग के चलते भूमि या भवन भी ले सकते हैं। इस राशि वालों के संचित धन में भी वृद्धि नवंबर के माह में हो सकती है। माता लक्ष्मी की कृपा से इस राशि के कारोबारियों के कारोबार में भी विस्तार होने की संभावना है।

कर्क राशि

लक्ष्मी योग का निर्माण आपकी ही राशि में हो रहा है और इस योग के दौरान आपके राशि स्वामी भी प्रथम भाव में होंगे। ऐसे में आपके लिए लक्ष्मी नारायण योग सबसे शुभ साबित हो सकता है। आपकी योजनाएं सफल हो सकती है। कारोबारियों के कारोबार में विस्तार हो सकता है। वित्तीय रूप से आप सशक्त नवंबर के महीने में हो सकते हैं। कुछ लोगों को पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने के आसार हैं। लक्ष्मी योग के चलते आपको मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में भी आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों आपके लाभ भाव में लक्ष्मी योग बनेगा। इस योग के बनने से आपका जीवन सकारात्मक मोड़ ले सकता है। नौकरी पेशा लोगों को आमदनी में वृद्धि मिलने के योग हैं। कारोबारियों को भी मुनाफा कमाने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। जो लोग शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं उन्हें भी निवेश से लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन ें सुख-समृद्धि की आपको प्राप्ति होगी। सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे।

↑
Exit mobile version