11 नवंबर 2026 का पंचांग: बुधवार को मनाया जाएगा भइया दूज का त्योहार, नोट करें पूजा मुहूर्त और राहुकाल टाइम

11 नवंबर 2026 को कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और बुधवार का दिन है। कल द्वितीया तिथि दोपहर बाद 3 बजकर 54 मिनट तक रहेगी। कल भाई-बहन के प्यार का प्रतीक भइया दूज का त्योहार है। साथ ही कल 11 नवंबर को दोपहर पहले 11 बजकर 39 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र लग जायेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए बुधवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय। जानें भाई दूज का पर्व क्यों मनाया जाता है।

11 नवंबर 2026 का पंचांग

11 नवंबर 2026 शुभ समय

राहुकाल का समय

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय 

कल के दिन की विशेष बात

कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को बहन अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती है और उसके मंगल की कामना करती है। साथ ही भाई अपनी बहन को कुछ उपहार स्वरूप देता है। तिलक लगते समय भाई का मुंह उत्तर या उत्तर-पश्चिम दिशा में होना चाहिए। भाई को अपनी बहन के घर पर भोजन करना चाहिए। पुराणों के अनुसार जो व्यक्ति इस दिन अपनी बहन के घर भोजन करता है, वो साल भर किसी झगड़े में नहीं पड़ता और उसे शत्रुओं का भय नहीं होता है, यानि हर तरह के संकट से भाई को छुटकारा मिलता है और उसका कल्याण होता है।

↑
Exit mobile version