स्वास्थ्य

Causes Of Dehydration: गर्मियों में कितना पानी पीना चाहिए और कम पानी पीने से किन बीमारियों का खतरा है?

Causes Of Dehydration: देश में गर्मी पड़नी शुरू हो गई है। ग्रीष्मकाल में स्वस्थ रहना महत्वपूर्ण है। डॉक्टर ने बताया कि गर्मियों में कितना पानी पीना चाहिए।

Causes Of Dehydration: गर्मियों में पानी पीने में खास सावधानी रखनी चाहिए। शरीर में पानी की कमी से कई बीमारियों का खतरा रहता है। गर्मी में आपको कितना पानी पीना चाहिए? कम पानी पीने से क्या नुकसान हो सकते हैं, एक्सपर्ट से पूछें। दिल्ली के आरएमएल हॉस्पिटल में मेडिसिन विभाग में डॉ. सुभाष गिरि बताते हैं कि एक व्यक्ति को गर्मी के इस मौसम में कम से कम 2 लीटर पानी पीना चाहिए। भले ही आप ऑफिस में बैठकर काम करते हों तो भी इतना पानी जरूरी है. हां, अगर आप रोज एक्सरसाइज करते हैं, एथलीट हैं तो इससे ज्यादा पानी पीना चाहिए.

डॉ. सुभाष बताते हैं कि गर्मियों में आम आदमी को हर दिन आठ से दस गिलास पानी पीना चाहिए। स्तनपान कराने वाली और गर्भवती महिलाओं को दिन में दस से बारह गिलास पानी पीना चाहिए। पानी गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसकी कमी से बच्चे और मां दोनों को खतरा हो सकता है। स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी 10 से 12 गिलास पानी पीना चाहिए।

कम पानी पीने से क्या नुकसान हो सकता है?

कम पानी पीने से आप डिहाइड्रेशन का शिकार हो सकते हैं।कम पानी पीना पथरी का कारण हो सकता है। कम पानी पीने से दिल की बीमारी हो सकती है। कम पानी पीने से कब्ज या पेट दर्द हो सकते हैं। गर्मियों में पानी की कमी से डिहाइड्रेशन का रिस्क सबसे अधिक होता है। डिहाइड्रेशन से उल्टी दस्त होता है, जो खतरनाक हो सकता है. ऐसे में आपको इस मौसम में पानी पीने का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. अगर बाहर भी जाएं तो अपने पास एक लीटर की बॉटल रखें और उससे पानी पीते रहें. इस मामले में लापरवाही न करें।

शरीर को पानी क्यों चाहिए?

पानी के बिना शरीर नहीं रह सकता है. पानी गंदे पदार्थों को निकालता है. इससे शरीर को साफ रखने में मदद मिलती है. पानी किडनी की फंक्शन के लिए जरूरी है. यह शरीर के पाचन तंत्र को मदद करता है और भोजन को पचाने में मदद करता है. पानी कब्ज को रोकने में मदद करता है और मल त्याग को सामान्य रखता है.

Related Articles

Back to top button