स्वास्थ्य

Heart Disease: एक्सपर्ट से जानें कि ब्लॉकेज में हार्ट सर्जरी की जरूरत कितने फीसदी पड़ती है

Heart Disease: अगर आपको सीने में बार-बार दर्द होता है या सांस लेने में तकलीफ महसूस हो रही है, तो इसे हल्के में न लें। क्योंकि ये हार्ट ब्लॉकेज की समस्या हो सकती है।इसलिए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। सही समय पर इलाज से बड़ा खतरा टाला जा सकता है

Heart Disease: आज दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं, खासकर खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से। कई लोगों के दिल की नसों में ब्लॉकेज होती है, जिससे खून ठीक से नहीं बहता। ऐसे में दवाएं कभी-कभी काम करती हैं, लेकिन कई बार सर्जरी की जरूरत होती है। कितने प्रतिशत ब्लॉकेज होने पर ऑपरेशन की आवश्यकता होती है? ऐसे में एक्सपर्ट की राय जानना महत्वपूर्ण है।

क्या होता है हार्ट ब्लॉकेज?

दिल की नसों में चर्बी जमने लगती है जब हमारी खाने-पीने की आदतें खराब होती हैं या शरीर में अधिक कोलेस्ट्रॉल होता है। ये चर्बी धीरे-धीरे सख्त हो जाती हैं और खून बहने में बाधा डालने लगती हैं। इसे ही हार्ट ब्लॉकेज कहते हैं. जब ब्लॉकेज ज्यादा बढ़ जाता है, तो हार्ट अटैक आने का खतरा बन जाता है।

कब सर्जरी की जरूरत पड़ती है?

कार्डियोलॉजिस्ट डॉ अजीत जैन कहते हैं कि अगर ब्लॉकेज 50% से कम है, तो दवा और सही खानपान से इसे ठीक किया जा सकता है, लेकिन अगर ब्लॉकेज 70% से ज्यादा हो जाता है और सीने में दर्द या सांस लेने में तकलीफ होती है तो डॉक्टर सर्जरी करने की सलाह देते हैं. 90% से ज्यादा ब्लॉकेज में तुरंत इलाज जरूरी होता है, क्योंकि यह जानलेवा हो सकता है.

ब्लॉकेज के लक्षण क्या है?

सीने में भारीपन या दर्द महसूस होना

चलते-फिरते थक जाना

सांस फूलना

अक्सर चक्कर आना

कंधे या हाथ में दर्द

दिल को स्वस्थ कैसे रखें?

अगर दिल को मजबूत और हेल्दी रखना है, तो कुछ अच्छी आदतें अपनानी जरूरी हैं. रोज कम से कम 30 मिनट टहलना या हल्का-फुल्का व्यायाम करन, जंक फूड, ज्यादा तला-भुना और बहुत ज्यादा मीठा खाने से बचना, ज्यादा टेंशन ना लेना और अच्छी नींद लेना. शराब और सिगरेट से दूर रहना. इसके अलावानियमित रूप से हेल्थ चेकअप करवाना भी जरूरी है. आज के समय में 1 साल के भीतर चेकअप कराना बेहद आवश्यक है. क्योंकि हार्ट से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में चेकअप के जरिए आप खुद को स्वस्थ रह सकते हैं.

Related Articles

Back to top button