मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल, नर्मदापुरम संभाग के विधायकगण से की चर्चा, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि सहित नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने पर फोकस
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सभी विधानसभाओं में आगामी 4 वर्षों में समग्र विकास के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र का विजन डॉक्यूमेंट तैयार करें। लक्ष्य प्राप्ति के लिए समय-सीमा और जिम्मेदारियां निर्धारित की जाएं।
उन्होंने कहा कि विजन प्लान विधायक, जिला कलेक्टर, विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डॉक्यूमेंट में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, स्वच्छता, बुनियादी ढांचे और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सुधार करके क्षेत्र के नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने पर फोकस किया जाए। एक जिला एक उत्पाद योजना से रोजगार के अवसर प्रदान करने को भी शामिल करें। विभागों द्वारा लगभग 2 लाख पदों पर भर्तियाँ की जाएंगी, इस संबंध में युवाओं को जानकारी और प्रशिक्षण देकर आवेदन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के विधायकों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में सांसद श्री वीडी शर्मा, मंत्रीगण, विधायक और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। संबंधित जिलों के अधिकारी वर्चुअली जुड़े।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि डॉक्यूमेंट में विधायकगण 100 करोड़ रुपए राशि के कार्य शामिल कर सकते हैं। इसमें 40 करोड़ रुपए विधायक निधि, सांसद निधि, जन-भागीदारी, सीएसआर, रिडेंसीफिकेशन एवं अन्य रिडेवलपमेंट मद से प्राप्त किए जाएंगे। शेष 60 करोड़ की राशि राज्य सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 15 करोड़ जारी कर उपलब्ध कराई जाएगी। प्रत्येक विधायक अपनी विधानसभा में कलेक्टर के सहयोग से उद्योगों के लिए भूमि आरक्षित कराएं और औद्योगिक क्षेत्र घोषित करके उद्योग लगवाए जाएं। कुटीर, लघु और वृहद उद्योग के लिए अनुकूल वातावरण निर्मित किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी आठ क्विंटल से बढ़ाकर 12 क्विंटल तक खरीद ने का निर्णय लिया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित “एक पेड़ माँ के नाम” के आव्हान को अभियान का स्वरूप प्रदान किया जाए। प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान संचालित किया गया है इस अभियान का कार्य निरंतर जारी रहना चाहिए। सभी विधायक क्षेत्र में पंचायत स्तर तक प्रवास कार्यक्रम बनाएं। कार्यक्रम में जन-समस्या निवारण शिविर आवश्यक रूप से शामिल करें।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पूर्व में बने कांजी हाउस की जगह गौशालाएं स्थापित की जाएं। इसके लिए प्रति गौवंश 40 रुपए की राशि दी जाएगी। नई गौशालाओं में दूध उत्पादन वाले गौवंश भी रखे जाएं और उनसे प्राप्त दूध बेचा जाए। ग्राम पंचायत स्तर पर बनी गौशालाओं को स्वसहायता समूह,पंचायत या एनजीओ के माध्यम से चालू करवाएं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय संसद ने तीन नए ऐतिहासिक कानून क्रमश: भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 बनाकर न्याय प्रणाली में क्रांतिकारी परिवर्तन का कदम उठाया है। नए कानूनों का लगातार अध्ययन करें और उनकी जानकारी आमजन को कार्यक्रमों के माध्यम से दी जाए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आंगनवाड़ी, ऊषा- आशा कार्यकर्ताओं, पंचायत सचिवों और पंचायत के पदाधिकारियों इत्यादि को आयुष्मान योजना की पात्रता से जोड़ा गया है। इनका जिन अस्पतालों में आयुष्मान की सुविधाएं हैं वहां उचित उपचार किया जाए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में बंटवारा, नामांतरण और सीमांकन अभियान के अंतर्गत 30 लाख प्रकरणों का निपटारा किया गया है। 15 जुलाई से पुन: यह अभियान चालू किया जाएगा। विधायक इस अभियान के अंतर्गत जनता से जुड़कर अधिक से अधिक समस्याएं निपटाएं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सीएम आवास योजनातंर्गत जिन हितग्राहियों के बैंकों से ऋण लंबित हैं उनका पूरा ऋण माफ किया जाएगा। इससे उनके जीवन स्तर में सुधार होगा। दीनदयाल रसोई के माध्यम से गरीबों को भोजन दिया जा रहा है। उन्होंने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए कि सभी बड़े अस्पतालों में भी दीन दयाल रसोई का काउंटर खोला जाए। जिससे बीमार के परिजनों को भोजन की व्यवस्था हो सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकेंद्रीयकरण की तरफ कदम बढ़ा रही है। राज्य सरकार विधायकों के अधिकारों को और अधिक बढ़ा रही है। जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि विधायकों के साथ मिलकर जिलों का विकास करें।
Source: https://www.mpinfo.org/

ओंकारेश्वर में नर्मदा के बीच नाव के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; नाविक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
जबलपुर में कार की टक्कर से पलटी स्कूल वैन, आठ बच्चे घायल; सड़क पर मची अफरा-तफरी
छत्तीसगढ़ में दूल्हे को नशे में पाया गया, दुल्हन ने तोड़ी शादी पुलिस ने उनके रुख का सम्मान किया
पहाड़ों के बीच बंजर जमीन पर उगाई सफलता: गया की सुषमा ने खेती, डेयरी और मत्स्य पालन से रची नई इबारत
बिहार के लिए अगले 48 घंटे अहम, उफान पर नदियां; मानसून को लेकर IMD का अपडेट
रोहतास में पत्थर खदानों की बंदोबस्ती शुरू, बिहार समेत कई राज्यों के मजदूरों को मिलेगा रोजगार
औरंगाबाद में 288 करोड़ की लागत से बनेगा 8 KM लंबा फोरलेन बाईपास, 8 मौजों में जमीन का होगा अधिग्रहण
लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े शख्स की लॉ डिग्री रद्द
सुप्रीम कोर्ट ने आरोपियों को ‘बचाने’ के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस को फटकार लगाई; समन अधिकारी
यूपी में मॉनसून की विदाई की उल्टी गिनती शुरू, अगले 7 दिनों के मौसम को लेकर IMD ने दिया ये अपडेट
चलती फ्लाइट में को-पायलट ने किया हमला, घायल होकर कैप्टन स्मित मच्छार ने बचाई 174 यात्रियों की जान, CM योगी तारीफ करते नहीं थके!
सोहना एलिवेटेड रोड पर चलती कार में लगी आग, चालक बाल-बाल बचा
11 अक्टूबर से लागू होंगी संपत्ति कर की नई दरें
ग्रेटर फरीदाबाद में नाबालिग के साथ उसके दोस्त के सामने ‘गैंगरेप’ 3 गिरफ्तार
2 महीने की सैलरी में देरी से करनाल एमसी दफ्तर के बाहर सफाई कर्मचारियों का विरोध
फर्जी ई-चालान मैसेज से बैंक खाते खाली हो सकते हैं: पंचकूला पुलिस ने वाहन मालिकों को दी चेतावनी
टीवी से प्रेरणा लेने से लेकर एशियाई खेलों में रजत पदक तक, आशिमा अहलावत का निशानेबाजी सफर
दिल्ली पीडब्ल्यूडी के 23 करोड़ रुपये के रोड टेंडर में ‘अनियमितताओं’ को लेकर आम आदमी पार्टी ने एसीबी का दरवाजा खटखटाया
दिल्ली की एक अदालत ने यासीन मलिक और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप तय करने का आदेश दिया है।
बारापुला फेज-3 के खुलने के अगले दिन दिल्ली में सूर्यघाड़ी, आश्रम में जाम
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को पंजाब के नांगल में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता विकास प्रभाकर की हत्या से कथित तौर पर जुड़े एक प्रमुख व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी हरविंदर कुमार उर्फ सोनू संयुक्त अरब अमीरात में रहता था और कहा जाता है कि उसने अपराधियों को रसद सहायता और वित्तपोषण प्रदान किया था। उसे एनआईए ने वांछित घोषित कर दिया था। एनआईए ने एक बयान में कहा कि कुमार को कूटनीतिक प्रयासों के बाद गुरुवार को भारत प्रत्यर्पित किया गया। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद कुमार को एनआईए ने गिरफ्तार कर लिया था। उसे कानूनी कार्यवाही के लिए यहां विशेष एनआईए अदालत में पेश किया गया। यह मामला प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के सदस्यों द्वारा प्रभाकर की लक्षित हत्या से संबंधित है। एनआईए ने हत्या के संबंध में 9 मई, 2024 को एक मामला दर्ज किया था। इस मामले में अब तक तीन चार्जशीट दाखिल की जा चुकी हैं। नवीनतम गिरफ्तारी 13 अगस्त को यूएई के एक अन्य आरोपी मनवीर राम को पकड़ने के बाद की गई है। अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियारों की आपूर्ति में कथित तौर पर शामिल मनवीर राम को अमृतसर हवाई अड्डे पर रोका गया। एनआईए की जांच में खुलासा हुआ है कि प्रभाकर को खत्म करने की साजिश कथित तौर पर जर्मनी स्थित बीकेआई के गुर्गों हरजीत सिंह उर्फ लाडी और कुलबीर सिंह उर्फ सिद्धू ने रची थी। बयान में कहा गया है कि जांच में यह भी स्थापित हुआ है कि कुमार ने संयुक्त अरब अमीरात से काम करते हुए विदेशों में स्थित बीकेआई के गुर्गों के लिए एक रसद प्रदाता और फाइनेंसर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसमें कहा गया है कि वह एक भर्तीकर्ता और हैंडलर के रूप में काम करता था, हथियारों की व्यवस्था करता था और प्रभाकर की हत्या में शामिल शूटरों को उनकी डिलीवरी की सुविधा प्रदान करता था। आतंकवाद निरोधक एजेंसी ने कहा कि हरजीत सिंह और कुलबीर सिंह के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए कुमार ने साजिश के संबंध में आतंकवाद के लिए धन भी प्राप्त किया और उसे हस्तांतरित किया। एजेंसी ने कहा कि कुमार का प्रत्यर्पण भगोड़ों की भारत वापसी में शामिल विभिन्न एजेंसियों के प्रयासों के कारण किया गया है।
पंजाब विहिप नेता की हत्या के मामले में एनआईए ने यूएई के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया
बाबा फरीद विश्वविद्यालय ने एमबीबीएस, बीडीएस काउंसलिंग के तीसरे दौर के कार्यक्रम में संशोधन किया
पंजाब चुनाव पर बीजेपी ने आज से 2 दिन की मंथन, बीएल संतोष करेंगे नेतृत्व
ईडी ने उद्योगपति एसपी ओसवाल को 7 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया
आम आदमी पार्टी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने नंगल संयंत्र में भूजल प्रदूषण का आरोप, जांच की मांग की
पंजाब के सीमावर्ती जिले में 7 महंगी पिस्तौल के साथ 4 गिरफ्तार
राजा वारिंग के बाद, कौन? राहुल और खड़गे से मिलने के लिए दिल्ली में कैंप पंजाब के नेता
मोगा, मुक्तसर और फरीदकोट में तीन महीने में 47,000 से अधिक चालान जारी किए गए
राहुल के विश्वासपात्र विजय इंदर सिंगला पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में राजा वारिंग की जगह लेंगे
राजा वारिंग ने नए प्रमुख की घोषणा से पहले एक्स बायो को ‘पूर्व पीपीसीसी अध्यक्ष’ में बदल दिया
पश्चिम चंपारण के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, राहत सामग्री का करेंगे वितरण
बिहार के लाल ने हासिल किया खास मुकाम, LIC म्यूचुअल फंड के MD-CEO बने आशीष कुमार
पत्थर खनन को लेकर रोहतास प्रशासन ने उठाया कदम, करवंदिया पहाड़ी के दो ब्लॉक की बंदोबस्ती जल्द
गंडक के बढ़ते जलस्तर से सारण के पानापुर में तटबंध पर बढ़ा दबाव, दो जगह रिसाव; अलर्ट मोड में विभाग
ब्लू ड्रम मर्डर केस: सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में मुस्कान और साहिल दोषी करार पालन करने के लिए सजा
राज्यसभा के लिए रिलायंस के कार्यकारी धनराज नाथवानी और प्रोफेसर राम गोपाल के साथ समाजवादी पार्टी को हैरानी
आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर को ‘बदनाम’ करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हत्या का आरोप लगाया गया
यूपी के बदायूं में तेज रफ्तार माइनिंग ट्रक और स्कूल वाहन की टक्कर से 6 बच्चे घायल
कुशल के तीरंदाजी लक्ष्य से गोहाना के सिवांका गांव में एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक
सोनीपत के डाबरपुर गांव से आइची-नागोया तक: सुनील कुमार ने अपने पिता के लिए कांस्य पदक जीता
2 दिन में 3 मेडल: शादी से पहले चुना मेडल हरियाणा की निशानेबाज नीरू ढांडा
एचएसजीएमसी प्रमुख ने अखिल भारतीय गुरुद्वारा अधिनियम की मांग की, 211 सदस्यीय राष्ट्रीय सिख निकाय को ‘सिख संसद’ के रूप में पेश किया
उत्तरी दिल्ली में लूटपाट और हत्या के आरोप में चचेरे भाई समेत चार गिरफ्तार
दिल्ली में एसआईआर के महत्वपूर्ण चरण में प्रवेश के साथ ही युवा मतदाता कैंपस शिविरों में पहुंचे
सर्दियों से पहले दिल्ली-एनसीआर में जीआरएपी कड़ा
दिल्ली का बारापुला फेज-3 एक दशक की देरी के बाद खुला
बस में गैंगरेप: दिल्ली पुलिस की चार्जशीट में बायोलॉजिकल सैंपल, फोन लोकेशन डेटा के अहम सबूत
एलपीयू हिंसा, आगजनी मामले में सीबीआई जांच के लिए छात्र ने पंजाब हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया
पंजाब कांग्रेस को ‘दो दिन’ में मिलेगा नया अध्यक्ष
‘मी टाइम’ से लेकर पर्वतीय उपलब्धि तक, अमृतसर की कंवलदीप कौर ने खार्दुंग ला पर चढ़ाया विजय
बोहरू: सुधारकों, स्वतंत्रता सेनानियों और शिक्षकों का अमृतसर गांव
अमेरिकी राजदूत गोर के स्वर्ण मंदिर दौरे के दौरान खालिस्तान समर्थक नारों को लेकर भाजपा ने मान सरकार से उठाए सवाल
ईडी के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह से पीएमएलए कोर्ट में जिरह
स्पेसिफिकेशन में बदलाव से 75 करोड़ रुपये के 2 बोलीदाताओं को बाहर कर दिया गया पंजाब के बिजली विभाग के टेंडर से
अकाली दल से निष्कासित नेता रूप कौर संधू ने सुरक्षा की मांग की, जान को खतरा बताया
अमित शाह के पंजाब दौरे के दिन जालंधर की सड़कों पर ड्रग्स, पानी के बंटवारे को लेकर उनसे पूछताछ करने वाले चुनावी होर्डिंग
अमृतसर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी और हथियारों की आपूर्ति के 3 मामलों का भंडाफोड़ किया 5 गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में गेहूं से लदे ट्रक ने खड़े वाहन से टकराया 6 लोगों की मौत, 7 घायल
छत्तीसगढ़ झीरम घाटी में 2013 में हुए नक्सली हमले के सभी 10 दोषियों को मौत की सजा
मध्य प्रदेश में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक ही खाई में खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
श्री गडकरी ने ईंधन आयात में कटौती, कृषि आय बढ़ाने के लिए इथेनॉल, इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन की गतिशीलता पर जोर दिया
RJD सुप्रीमो लालू यादव के परिवार में मिटीं दूरियां! रोहिणी आचार्य की पोस्ट ने दिए ‘शुभ’ संकेत
बेगूसराय के होटल में महिला से दुष्कर्म! वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
रांची-अलीपुरद्वार के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन; बोकारो, चितरंजन, जसीडीह, नवगछिया, किशनगंज, कटिहार व सिलीगुड़ी में रुकेगी
‘सुशासन स्टाइल’ से सुलझेगा अनंत और नीरज का झगड़ा, पटना में JDU के मंत्री ने दिए संकेत
‘रात के अंधेरे में एक नेता से मुलाकात’ के दावों पर दिव्या मित्तल का पलटवार, Ex- IAS ने दिया करारा जवाब!
पश्चिमी यूपी की थानाभवन सीट पर क्या फिर फंस जाएगी बीजेपी? समझिए पूरा समीकरण
यूपी में MLC चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की ताजा लिस्ट, इन 6 नेताओं को मिला टिकट
क्या मुख्तार अंसारी के भतीजे को टिकट देंगे अखिलेश यादव? मोहम्मदाबाद सीट पर इन नामों की चर्चा
प्राइवेट पार्ट कटा और खूब हुई ब्लीडिंग… प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत पर शंकराचार्य ने खड़े किए सवाल
हिसार में अनाज मंडी में जलभराव, तराजू में दोषपूर्ण तराजू को लेकर पीडब्ल्यूडी मंत्री ने अधिकारियों को फटकार लगाई
645 करोड़ रुपये का आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला: ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 स्थानों पर छापे मारे
हरियाणा के जींद गांव में गर्व से उमड़, किसान की बेटी नीरू ढांडा का भव्य स्वागत
हरियाणा के पूर्व डीजीपी ओपी सिंह को युवाओं पर केंद्रित राज्य के नशीली दवाओं के खिलाफ अभियान का नेतृत्व करने के लिए संकल्प का सीईओ नामित किया गया
657 करोड़ रुपये के आईडीएफसी बैंक घोटाले के पीछे ‘डांसर’ गर्लफ्रेंड को 10 लाख रुपये प्रति माह, 4 करोड़ रुपये का घर
दिल्ली में 2008 के बाद से सितंबर में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया
Explainer: दिल्ली के मंत्री परवेश के खिलाफ गैर संज्ञेय रिपोर्ट दर्ज- इसका क्या मतलब है, यह एफआईआर से कैसे अलग है
एफसीआरए पंजीकरण की सुविधा के लिए कथित तौर पर रिश्वत मांगने के आरोप में गृह मंत्रालय के दो अधिकारी गिरफ्तार
दिल्ली एयरपोर्ट पर 1 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत के 10 प्रोफेशनल ग्रेड ड्रोन जब्त, 3 गिरफ्तार
दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ गैर संज्ञेय रिपोर्ट दर्ज
कोई कोचिंग नहीं, कोई शॉर्टकट नहीं: शुद्ध धैर्य से प्रेरित होशियारपुर की रिया ने नीट-यूजी एयर 46 पर चढ़ाई की
लुधियाना के छात्र ने रचा 4 स्वर्ण पदक, तीन रिकॉर्ड: लुधियाना के छात्र ने रचा राष्ट्रमंडल पावरलिफ्टिंग इतिहास
हिंसा पंजाबी छात्रों की परंपरा नहीं : अकाल तख्त जत्थेदार
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की अमृतसर यात्रा ने सिख-अमेरिका संबंधों पर ध्यान केंद्रित किया
‘छात्रों ने अफवाहों पर विश्वास किया, मुझे आहत महसूस हुआ’: एलपीयू की प्रो-चांसलर रश्मि मित्तल ने कहा कि कैंपस सुरक्षित है
चावला रेप केस जैसे आरोपों को लेकर और भी महिलाओं ने उनसे संपर्क किया है, रूप कौर को शिअद से निष्कासित कर दिया गया
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में एलपीयू हिंसा की सीबीआई जांच की मांग
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सहयोगियों की भर्ती के लिए ‘धार्मिक’ छवि बनाई: एफबीआई ने अपने अपराध नेटवर्क पर प्रकाश डाला
सुनील जाखड़ ने दिल्ली के आप नेताओं पर सरकारी घरों पर कब्जा करने का आरोप, कहा- ‘पंजाब के मंत्रियों को नाम तक सीमित कर दिया गया है’
एलपीयू के संस्थापक अशोक मित्तल को पाला बदलने के लिए निशाना बनाया गया, पंजाब में विपक्ष का आरोप
‘टिकट पक्का हो गया होगा…’ Ex- IAS दिव्या मित्तल की पोस्ट ने सबको चौंकाया, राजनीति में होगी एंट्री या फिर विदेश वापसी?
यूपी में 15 अक्टूबर से मिठाई को लेकर बदल जाएगा पूरा नियम, अब हर ग्राहक को मिलेगी ये जरूरी जानकारी
UP Gold Silver Price Today: सोने के भाव में हुआ बदलाव, चांदी के दाम में मामूली तेजी; खरीदनें से पहले जानें आज का ताजा रेट
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की मौत से उठे कई सवाल, जीजा सोनू पटेल ने तोड़ी चुप्पी
यूपी में आज 40+ जिलों में होगी बारिश, सहारनपुर से देवरिया तक IMD का नया अपडेट
नूंह भाजपा नेता जाहिद हुसैन को 5 करोड़ रुपये की रंगदारी का आह्वान
अंबाला में निर्माणाधीन इमारत ढहने से चार मजदूरों की मौत, नौ घायल
पंजाब, हरियाणा में 30 सितंबर से रुक-रुक कर हो रही बारिश के बाद मौसम शुष्क रहने की संभावना
अंबाला में इमारत हादगी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हुई, परिजनों ने मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की