CM Bhajan Lal Sharma के नेतृत्व में राजस्थान सरकार के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने अपनी जर्मनी यात्रा के दूसरे दिन आज म्यूनिख में ‘राइजिंग राजस्थान’ इन्वेस्टर रोड शो में भाग लिया और जर्मनी के निवेशकों और इनोवेटर्स को राजस्थान में इकाइयां लगाने के लिए आमंत्रित किया।
इन्वेस्टर रोड शो को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने जर्मनी के व्यावसायिक जगत और कारोबारी समूह से राजस्थान के ऑटोमोबाइल, ईएसडीएम, सप्लाई चेन एवं लॉजिस्टिक्स, पर्यटन, पेट्रोलियम, खान एवं खनिज, अक्षय ऊर्जा, रक्षा, पैकेजिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में निवेश का आह्वान किया और कहा कि राजस्थान में निवेश के लिए बनाए गए सकारात्मक वातावरण के सुपरिणाम मिलने लगे हैं और ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 की घोषणा के दो महीने के भीतर ही, अब तक 15 लाख करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू पर हस्ताक्षर किये जा चुके हैं।
‘राइजिंग राजस्थान’ इन्वेस्टर रोड शो के दौरान जर्मनी के निवेशकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने कहा, “मैं आप सभी से राजस्थान में निवेश करने और समृद्ध भविष्य के निर्माण के हमारे प्रयासों में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता हूं। राज्य में निवेश करने वाले प्रत्येक उद्यमी को मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारी सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है। जर्मनी, जो वैज्ञानिक नवाचारों, तकनीकी कौशल, समृद्धि और विकास का एक शक्तिशाली प्रतीक है, के साथ हम अपनी मजबूत साझेदारी स्थापित करना चाहते हैं। राजस्थान रणनीतिक रूप से एक आदर्श गंतव्य है और हमारे पास मजबूत बुनियादी ढांचा और प्रचुर मात्रा में संसाधन हैं। इसके अलावा, व्यापारिक जगत के अनुकूल हमारी नीतियां हमें जर्मन कंपनियों के लिए एक आदर्श व्यापार स्थल बनाती हैं।”
राजस्थान एक आदर्श सप्लाई चेन डेस्टिनेशन
इस अवसर पर बोलते हुए, उन्होंने यह भी कहा कि भारत को वैश्विक कंपनियों के लिए एक सप्लाई चेन डेस्टिनेशन के रूप में देखा जा रहा है और “अपनी सक्रिय और विकासोन्मुखी नीतियों के कारण राजस्थान भारत में इन कंपनियों का विश्वसनीय भागीदार बनने के लिए तैयार है। आपके निवेश को समृद्ध और सुरक्षित बनाने के लिए राजस्थान सरकार हर कदम पर आपके साथ है।”
अक्षय ऊर्जा में निवेश का आमंत्रण
जर्मनी के निवेशकों को राज्य के अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश हेतु आमंत्रित करते हुए मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने यह भी कहा कि 2031-32 तक राजस्थान अपनी अक्षय ऊर्जा उत्पादन क्षमता, जो फिलहाल 28 गीगावाट है, से बढ़ाकर 115 गीगावाट करेगा और इसके लिए 5.4 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की आवश्यकता है। “जर्मनी जो अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में वर्ल्ड लीडर है, राजस्थान में सौर और पवन ऊर्जा क्षेत्र में परियोजनाएं शुरू कर सकता है,” मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा।
कई प्रमुख जर्मन कंपनियों के संग हुए एमओयू
म्यूनिख में आयोजित इस इन्वेस्टर रोड शो में राजस्थान सरकार ने अल्बाट्रॉस प्रोजेक्ट्स, फ्लिक्सबस, पार्टेक्स एनवी, वेउली टेक्निक्स जीएमबीएच, और इंगो श्मिट्ज जैसी कई बड़ी जर्मन कंपनियों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए। ये कंपनियां रक्षा, मोबिलिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), ऑटोमोबाइल और कौशल विकास क्षेत्रों जैसे क्षेत्रों में काम करती हैं। इसके अलावा, इस दौरान मुख्यमंत्री श्री शर्मा के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल ने जर्मनी के निवेशकों, व्यापारिक समूहों और इनोवेटर्स के साथ भी बातचीत की और उन्हें राजस्थान में निवेश हेतु आमंत्रित किया।
जर्मनी के साथ सहयोग को उत्सुक: उपमुख्यमंत्री सुश्री दिया कुमारी
मुख्यमंत्री के साथ जर्मनी में मौजूद उपमुख्यमंत्री सुश्री दिया कुमारी ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा, “राजस्थान नवाचार को अपनाकर, तकनीकी प्रगति को बढ़ावा देकर और अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे में निवेश करके अपनी विशाल क्षमता को अनलॉक करने के लिए तैयार है। राजस्थान जर्मनी के साथ तकनीक और अन्य प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में सहयोग करने के लिए उत्सुक है।”
निवेशकों से मिला अभूतपूर्व रेस्पॉन्स
इन्वेस्टर रोड शो में राजस्थान के अंदर मौजूद व्यावसायिक अवसरों के बारे में एक प्रेजेंटेशन देते हुए उद्योग विभाग व ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रोमोशन के आयुक्त श्री रोहित गुप्ता ने कहा, “इन्वेस्टमेंट समिट के तहत हमने जो बड़ी-बड़ी कंपनियों से आउटरीच किया है, उसके सकारात्मक परिणाम आए हैं। दक्षिण कोरिया, जापान, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, और सिंगापुर के निवेशक प्रदेश में कारोबार करने के इच्छुक हैं। विदेशी निवेशकों के प्रति राजस्थान की प्रतिबद्धता नीमराणा में जापानी निवेश क्षेत्र की सफलता से स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। हमारा राज्य निवेश लिए एक आदर्श विकल्प है।”
इस अवसर पर म्यूनिख में भारत के महावाणिज्यदूत श्री शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, “हम राजस्थान और संभावित जर्मन निवेशकों के बीच सेतु बनने तथा राजस्थान सरकार के साथ निकट समन्वय में निवेश को सुगम बनाने के लिए तैयार हैं।”
जर्मनी की कई बड़ी कंपनियों से मुलाकात
निवेशक रोड शो के अलावा, मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल ने मल्टीवैक सेप हैगेनमुलर एसई एंड कंपनी केज – पैकेजिंग क्षेत्र की बड़ी कंपनी, एचएडब्ल्यूई हाइड्रोलिक जीएमबीएच – इंजीनियरिंग क्षेत्र की बड़ी कंपनी, अल्बाट्रॉस प्रोजेक्ट्स – रक्षा क्षेत्र की बड़ी कंपनी, ब्रेनलैब – स्वास्थ्य सेवा की बड़ी कंपनी, यूनेक्स ट्रैफिक – अर्बन ट्रांसपोर्ट जैसी कई प्रमुख जर्मन कंपनियों के अधिकारियों से मुलाकात की और उन्हें राजस्थान में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया। इसके अलावा, प्रतिनिधिमंडल बाद में (म्यूनिख समयानुसार) कई अन्य जर्मन कंपनियों से भी मुलाकात करेगा, जिनमें नॉफ इंजीनियरिंग जीएमबीएच, होराइजन ग्रुप, वेउली टेक्निक्स जीएमबीएच, रोडल एंड पार्टनर, पार्टेक्स वगैरह शामिल हैं।
मल्टीवैक ने राजस्थान में कारोबार के विस्तार में दिखायी रुचि
जर्मनी की पैकेजिंग क्षेत्र की बड़ी कंपनी मल्टीवैक सेप हैगनमुलर एसई एंड कंपनी केजी के साथ राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल की बैठक के दौरान कंपनी के अधिकारियों ने राजस्थान में अपने कारोबार के विस्तार में रुचि दिखाई। इसमें, राज्य में एक आईटी हब स्थापित करना, अपने मौजूदा ऑपरेशन्स को बढ़ाना और राजस्थान द्वारा प्रदान किए जाने वाले अवसरों का लाभ उठाना शामिल है। एकीकृत प्रसंस्करण और पैकेजिंग क्षेत्र की यह कंपनी खाद्य, लाइफ सांइसेज, स्वास्थ्य सेवा और औद्योगिक वस्तुओं जैसे उद्योगों के लिए पैकेजिंग की सुविधा मुहैय्या कराती है और राज्य के घिलोथ औद्योगिक क्षेत्र में इसका एक प्रोडक्शन यूनिट है।
शाम में (म्यूनिख समयानुसार) ‘राइजिंग राजस्थान’ टूरिज्म मीट का आयोजन
आज शाम में (म्यूनिख समयानुसार), मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल राजस्थान के पर्यटन क्षेत्र में मौजूद संभावनाओं और विकास के अवसरों को प्रदर्शित करने और जर्मनी के हॉस्पिटैलिटी और रियल एस्टेट क्षेत्रों के निवेशकों को राज्य में पर्यटन इकाइयाँ स्थापित करने के लिए आमंत्रण देने हेतु विशेष रूप से आयोजित ‘राइजिंग राजस्थान’ टूरिज्म मीट में भी भाग लेगा।
इससे पहले, जर्मनी की अपनी यात्रा के पहले दिन सोमवार को इस उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने बवेरियन स्टेट चांसलरी के प्रमुख और संघीय मामलों के राज्य मंत्री महामहिम डॉ. फ्लोरियन हरमैन से मुलाकात की थी और जर्मनी को ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 में ‘पार्टनर कंट्री’ के रूप में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया था। उसके बाद, अनिवासी राजस्थानियों तक पहुंचने के प्रयासों के तहत, प्रतिनिधिमंडल ने कल शाम को म्यूनिख में अनिवासी राजस्थानी (एनआरआर) समुदाय की एक सभा में भी भाग लिया। था। इस सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने कहा, “राजस्थानी समुदाय द्वारा अर्जित की गई प्रसिद्धि न केवल राजस्थान बल्कि पूरे देश के लिए गौरव की बात है। मैं इस समुदाय का आभारी हूं कि वे अपनी जड़ों को कभी नहीं भूलते। मैं उनसे विदेशी निवेशकों और राजस्थान के बीच सेतु बनने की अपेक्षा रखता हूं।”
मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के अलावा, जर्मनी गए हुए इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) श्री शिखर अग्रवाल, राजस्थान के डिस्कॉम्स की अध्यक्ष और जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक सुश्री आरती डोगरा, उद्योग विभाग और ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट्स (बीआईपी) के आयुक्त श्री रोहित गुप्ता और राजस्थान सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।
‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 एक नज़र में:
‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 का आयोजन इस साल 9, 10 और 11 दिसंबर को राजधानी जयपुर में होगा। इसका आयोजन राजस्थान सरकार के तत्वाधान में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रोमोशन (बीआईपी) और राजस्थान स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एंड इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन (रीको) के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिसका नोडल विभाग बीआईपी है।
इस त्रि-दिवसीय मेगा समिट का उद्देश्य देश-विदेश की बड़ी-छोटी कंपनियों, अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं और निवेशकों को राज्य में आ कर काम करने के लिए आमंत्रित करना, प्रदेश में विभिन्न तरह के उद्योग-धंधे लगाने में मदद करना और अन्य सुविधाएँ मुहैय्या कराना है। इस ग्लोबल समिट के दौरान कृषि, अक्षय ऊर्जा, शिक्षा और कौशल, ऑटो और ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल्स), इंफ्रास्ट्रक्चर, केमिकल और पेट्रो-केमिकल, पर्यटन, स्टार्टअप, खनन और ईएसडीएम/आईटी और आईटीईएस (ESDM/IT and ITeS) सहित विभिन्न क्षेत्रों पर विशेष सत्र का आयोजन होगा।
इन्वेस्टर रोडशो के जर्मनी चरण का आयोजन म्यूनिख में मौजूद भारत के वाणिज्य दूतावास एवं फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के सहयोग से किया जा रहा है। फिक्की ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 का इंडस्ट्री पार्टनर है। इसके अलावा पीडब्ल्यूसी (PwC) इंडिया इस इन्वेस्टमेंट समिट का नॉलेज पार्टनर है।
source: https://dipr.rajasthan.gov.in
Related Articles
-
एचएंडएम ने खरड़ के वीआर पंजाब मॉल को अदालत में ले लिया; प्रबंधन को संपत्ति बेचने, स्थानांतरित करने से रोका गया
-
नया नांगल में थार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, 2 की मौत, 6 महीने की बच्ची बाल-बाल बच गई
-
सुप्रीम कोर्ट ने पटियाला, बाघापुराना, धरमकोट में नामांकन बाधित होने के आरोप के बाद फिर से चुनाव कराने का आदेश दिया
-
एनसीएससी पुश: बैंक क्रेडिट योजनाओं के तहत अनुसूचित जाति के लाभार्थियों की रिपोर्ट करेंगे
-
मोगा में जनरल जेडएस से मिले सुखबीर बादल, शिअद के सत्ता में आने पर मुफ्त शिक्षा, 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य कवर देने का वादा
-
पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी घुम्मन सीबीआई के सामने पेश नहीं हुए कोई सम्मन नहीं: सीएमओ
-
चंडीगढ़ ट्राइसिटी में दोपहर की बारिश ने गर्मी को तोड़ा; पंचकूला में 16 मिमी बारिश दर्ज की गईचंडीगढ़ ट्राइसिटी में दोपहर की बारिश ने गर्मी को तोड़ा; पंचकूला में 16 मिमी बारिश दर्ज की गई
-
मनी लॉन्ड्रिंग केस: भुल्लर के खिलाफ नया प्रोडक्शन वारंट, जेल अधिकारियों को 9 अक्टूबर को पेश करने को कहा
-
पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी राजबीर घुम्मन ने सीबीआई अदालत का रुख कर जांच टीम के खिलाफ अवमानना कार्रवाई की मांग की
-
पंजाब के सीएम के ओएसडी पर छापेमारी: सीबीआई के लिए फूल, एसएचओ के लिए निलंबन; संगरूर में 2 हिरासत में लिए गए
-
पटना में दुर्गा पूजा पंडालों को अब नहीं मिलेगी सब्सिडी, बिजली कनेक्शन के लिए देनी होगी पूरी फीस
-
पटना में पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, डूबने से दो लोगों की मौत
-
चंपारण तटबंध नहीं बना तो चुनाव नहीं लड़ूंगा, BJP विधायक का बड़ा एलान
-
हाइवे पर रफ्तार की सवारी पड़ेगी भारी, बक्सर में अब स्पीड गन से ऑटोमेटिक कटेगा चालान
-
यूपी में बीजेपी के 8 राज्यसभा उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन, सीएम योगी ने शक्ति प्रदर्शन की अगुवाई की
-
लखीमपुर खीरी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से ट्रायल जज के खिलाफ लगे आरोपों पर कार्रवाई करने को कहा
-
यूपी चुनाव में जीत, हरदीप पुरी को बीजेपी की राज्यसभा सूची से बाहर रखा गया
-
शिष्य रसिक दुलारी की मौत की बात पहुंची सीएम योगी तक! प्रेमानंद महाराज के लिए किसने की Z+ सुरक्षा की मांग
-
सोनीपत ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला-पुरुष हॉकी चैंपियन का स्वागत किया
-
हरियाणा ट्रैफिक चालान में गुरुग्राम में सबसे ऊपर, 7 लाख से अधिक उल्लंघन दर्ज
-
एचएसजीएमसी के कार्यकारी सदस्यों ने एकल-एजेंडा बजट बैठक को हरी झंडी दिखाई; भ्रष्टाचार पर बहस की मांग करें, मिरी पिरी संस्थान
-
हरियाणा में नेक्स्ट जेन ई-चालान सिस्टम: यह कैसे काम करेगा, 3 दिन के नोटिस से लेकर ऑटोमैटिक स्वीकृति तक
-
विधानसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल ने रोपड़ में घर-घर जाकर ‘पंजाब बचाओ’ अभियान शुरू किया
-
बीजेपी ने राहुल गांधी पर पत्रकार, दिल्ली पुलिस से जुड़े फर्जी एआई वीडियो को बढ़ावा देने का आरोप लगाया
-
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश के खिलाफ भारत के नेताओं ने कहा, राहुल और प्रियंका चुनाव आयोग कार्यालय के पास धरने पर बैठे; कई नेताओं को हिरासत में लिया गया
-
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने चुनाव आयोग को बंगाल की 100 सीटों के सीसीटीवी फुटेज जारी करने की चुनौती दी
-
चुनाव आयोग ने कहा, किसी भी राजनीतिक दल ने सीईसी के साथ शाम 4 बजे बैठक नहीं मांगी
-
2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ, वारिस पंजाब डे ने पंजीकरण अनिश्चितता के बीच 3 सदस्यीय पैनल का गठन किया
-
गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार अधिनियम पर गठित समिति की चंडीगढ़ में बैठक एसजीपीसी समिति के साथ अगले सप्ताह होगी संयुक्त बैठक
-
सीबीआई ने खुराफ के खरड़ में नितिन गोहल और मोहाली के फेज-11 में बीर देविंदर के फ्लैट पर छापेमारी की
-
पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग तक मार्च नहीं किया, भारतीय एकता पर छाया छाया
-
पंजाब के मुख्यमंत्री मान मान की पत्नी से जुड़े 5 करोड़ रुपये के रिश्वत मामले में ईडी ने उनके सह-भाई को समन भेजा
-
सुखबीर बादल ने गिद्दड़बाहा से शिरोमणि अकाली दल के डोर-टू-डोर अभियान का शुभारंभ किया, 2027 के घोषणापत्र के लिए प्रतिक्रिया मांगी
-
पंचकूला डीसी ने पंजाब के दूध वाहनों को रोका, सैंपलिंग के आदेश दिए
-
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के चंडीगढ़ स्थित कैंप ऑफिस पर सीबीआई का छापा
-
मौसम अलर्ट: आईएमडी ने शनिवार तक ट्राइसिटी में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई
-
पंजाब से बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन, फिरोजपुर पूर्णिया एक्सप्रेस का शाहपुर पटोरी में ठहराव
-
सीतामढ़ी में जीविका महिला किसान कंपनी ने 9 लाख से अधिक का किया कारोबार, कमाया मुनाफा
-
21 दिन तक फ्री, फिर लगेगा चार्ज: बिहार में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के नए नियम लागू
-
उत्तर से दक्षिण बिहार अब और करीब, 2400 करोड़ का नया मोकामा रेल पुल तैयार; 3 ट्रैक से दौड़ेंगी ट्रेनें
-
लखीमपुर खीरी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से ट्रायल जज के खिलाफ लगे आरोपों पर कार्रवाई करने को कहा
-
उत्तर प्रदेश के कानपुर में पत्नी से बहस के बाद 47 वर्षीय सर्जन ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली
-
दिल्ली में पुलिस ने 50 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की, अंतरराज्यीय नार्को सिंडिकेट का भंडाफोड़
-
22 दिन, 1,000 किलो कचरा: मिलिए यूपी के कार्तिक साहनी से, जिन्होंने प्रदूषित नदी को साफ करने में घंटों बिताए
-
अंकित बालियान हत्याकांड: यूपी पुलिस ने करनाल में फरार आरोपियों की संपत्ति कुर्क की
-
हरियाणा में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कर्तव्यों के लिए तैनात करना बंद कर दिया गया है
-
दिल्ली-करनाल नमो भारत कॉरिडोर को टीओडी को बढ़ावा मिला: करनाल के लिए इसका क्या मतलब है
-
चंडीगढ़ के 3 सरकारी स्कूलों ने भारत के शीर्ष 10 में जगह बनाई; सेक्टर-16 स्कूल टॉप पर
-
657 करोड़ रुपये के आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाले के बारे में एस्कॉर्ट्स ने खुलासा किया
-
हिसार के क्रिकेट मैदान में फायरिंग में शराब ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, सहयोगी घायल
-
‘सब आ गए दिल्ली से, कोई रह तो नहीं गया’: वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि हॉलिडेमेकर्स ‘सदर बाजार’ की ओर मुड़ रहे हैं
-
दिल्ली-एनसीआर रेप: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से कहा, ‘गुंडों के मन में डर पैदा करें’
-
ग्रेट निकोबार परियोजना में उच्च न्यायालय में जनहित याचिकाओं की विचारणीयता के खिलाफ केंद्र की याचिका सुप्रीम कोर्ट खारिज कर दी
-
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली जिमखाना क्लब के अधिग्रहण के खिलाफ 11 सदस्यों की याचिका पर विचार करने को कहा
-
राजधानी में विरोध प्रदर्शन की अनुमति देने के लिए दिल्ली पुलिस को निर्देश देने की मांग करने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट सहमत
-
पंजाब में चुनाव से पहले कांग्रेस की कमान संभाले परगट सिंह, चन्नी
-
बीकेयू (उगराहां) के किसानों ने पटियाला मिनी सचिवालय में घुसने की कोशिश की, पुलिस से भिड़ गई
-
किंग चार्ल्स की शपथ लेने से इनकार करने और ऐतिहासिक कानूनी लड़ाई जीतने वाले कनाडाई सिख वकील, प्रभजोत सिंह विर्रिंग से मिले
-
मिलिए लुधियाना के ‘जम्पर फैमिली’ से, जहां सभी 4 सदस्य पदक विजेता लंबी कूद खिलाड़ी हैं
-
टिकट की लड़ाई, गुटबाजी ने पंजाब के रोपड़ को चुनावी मोड में ला दिया
-
बंगा-फगवाड़ा हाईवे पर एलपीयू छात्रों को लेकर जा रही बस पलटी, 3 की मौत, 24 घायल
-
शॉन डफी की धालीवाल भाइयों के साथ बैठक अमेरिका में पंजाबी ट्रक चालकों के लिए क्यों मायने रखती है
-
सीबीआई जांच पर बीजेपी ने आम आदमी पार्टी से मांगा जवाब
-
‘कैश फॉर ट्रांसफर की जांच’ सीबीआई को सौंपने के हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा पंजाब
-
हाईकोर्ट ने पंजाब में ‘कैश फॉर ट्रांसफर और टेंडर घोटाले’ की जांच सीबीआई को सौंपी, 2 महीने में मांगी रिपोर्ट
-
अशोकनगर जिला अस्पताल में नवजात बच्ची की संदिग्ध मौत से सनसनी, मुंह से निकल रहा था खून; गले पर मिले निशान
-
‘बहन-बेटियां अकेली न आएं’, बागेश्वर धाम में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर धीरेंद्र शास्त्री की अपील, बोले- सेवादार पर भी आंख मूंद न करें भरोसा
-
मैहर की हिनौती माइंस में भर रहा बिहरागंज का पानी, धान के खेतों पर मंडरा रहा खतरा; किसानों की चिंता बढ़ी
-
काले जादू से जमानत? छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में तांत्रिक अनुष्ठान करते हुए पकड़ा गया शख्स: चीफ जस्टिस
-
सरकार से ₹10 लाख लेकर नहीं लगाई इंडस्ट्री, गोपालगंज में 315 लाभुकों से वसूली करेगा उद्योग विभाग
-
जितिया के दौरान नालंदा में नदी में डूबने से 3 बच्चों की मौत, पर्व की खुशी मातम में बदली
-
‘हर पंचायत में बनेगा जिम, खिलाड़ियों को मिलेगा नया मंच’, मुंगेर में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने किया एलान
-
जमुई सदर अस्पताल में डॉक्टर की लापरवाही से 2 मौतें, मंत्री श्रेयसी सिंह का फूटा गुस्सा; FIR दर्ज कराने के निर्देश
-
यूपी प्रेस मीट में विवाद: सपा प्रमुख अखिलेश ने गोरखपुर में पार्टी इकाइयों को भंग किया
-
मेरठ में ‘गर्लफ्रेंड’ के साथ मोमो खाते हुए पति को पकड़ा पत्नी, उसे कुचलने की ‘कोशिश’ करता है
-
सैनिक के शव को लेकर जा रही सेना की एंबुलेंस ट्रक से टकराई परिवार के 3 और ड्राइवर की मौत
-
भदोही का नाम बदलकर संत रविदास नगर भदोही कर दिया गया है, योगी आदित्यनाथ ने किया ऐलान
-
अबोहर शोरूम मालिक की हत्या, हिसार में 5 लाख रुपये का इनाम पकड़ा गया
-
इन्फ्लुएंसर बॉबी कटारिया ने हैक किए गए इंस्टाग्राम अकाउंट के बाद मौत के दावे का खंडन किया
-
रोहतक विश्वविद्यालय ने सीएएस के तहत लंबे समय से लंबित 92 शिक्षक पदोन्नति मामलों को निपटाया
-
पालमपुर के पास 7.92 ग्राम चिट्टा के साथ हरियाणा के पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया
-
वकील पर ‘हमला’: दिल्ली की रोहिणी अदालत के वकील 5 अक्टूबर को हड़ताल करेंगे, पुलिस के प्रवेश पर रोक
-
वीडियो विवाद में दिल्ली की भाभी चोटिल
-
आइसा सदस्यों का दावा, नेहा बोरा को पुलिस ने उठाया, नरेला में रिहा किया
-
दिल्ली पुलिस के एसीपी विवेक भगत के खिलाफ कथित छेड़छाड़ की शिकायत क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दी गई है।
-
सीईसी दिवस 3 के खिलाफ प्रदर्शन: भारी बैरिकेडिंग के बीच आइसा कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर तक पहुंचने की कोशिश की
-
बीकेयू उग्राहन ने 25 रुपये के एमएसपी में बढ़ोतरी को ‘क्रूर मजाक’ बताया, ‘स्वामीनाथन’ फॉर्मूले की मांग की
-
अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या
-
एनजीटी ने रोपड़ में सतलुज, सरहिंद नहर प्रदूषण को जांच के दायरे में रखा
-
अबोहर शोरूम मालिक की हत्या, हिसार में 5 लाख रुपये का इनाम पकड़ा गया
-
कुब्बे गांव में गुरुद्वारे विवाद दो गुटों के बीच झड़प, बढ़ा
-
हाईकोर्ट ने 25 साल पुराने मामले में तीसरी नाकामी पर 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, पंजाब के मुख्य सचिव को अवमानना नोटिस
-
अमृतसर पुलिस ने अवैध हथियारों के नेटवर्क को ध्वस्त किया, एके-47 राइफल और 2 हथगोले बरामद
-
क्या भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता चंडीगढ़, पंजाब के लिए दरवाजे खोल सकता है क्योंकि उत्तर इंग्लैंड पहुंच गया है?
-
9 महीने में 850 किलो हेरोइन जब्त की गई। पंजाब बॉर्डर पर ड्रग्स की बरामदगी दोगुनी
-
लुधियाना गांव में गोलीबारी, पूर्व सरपंच की मौत, जमीन विवाद के मामले में 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
-
MP CM डॉ. यादव ने पीएम मोदी से मुलाकात की, उन्हें ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 में आमंत्रित किया
-
इंदौर में पानी से होने वाली मौतों को रोका जा सकता है, पाइपलाइन टेंडर में देरी से त्रासदी हुई: न्यायिक पैनल
-
छत्तीसगढ़ के चट्टानी इलाके में चाय की खेती से आर्थिक बदलाव आता है
-
पटना में ‘स्कूटी दीदी’ से बदसलूकी और मारपीट, गश्त के दौरान महिला पुलिसकर्मी को जड़ा थप्पड़