धर्म

11 सितंबर की रात चंद्रमा बदलेंगे राशि, वृषभ-सिंह सहित 3 राशियों को प्राप्त हो सकता है आर्थिक लाभ

चंद्रमा 11 सितंबर की रात में सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर कर जाएंगे। चंद्रमा का यह गोचर रात्रि 7 बजकर 8 मिनट पर होगा। कन्या में चंद्रमा का प्रवेश करना कुछ राशियों के जीवन के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। वृषभ-सिंह सहित 3 राशियों को आर्थिक लाभ मिलने के योग बन सकते हैं और साथ ही करियर के क्षेत्र में भी ये राशियां उन्नति प्राप्त कर सकती है। आइए विस्तार से जान लेते हैं इन राशियों के बारे में।

वृषभ राशि

चंद्रमा का गोचर 11 सितंबर की रात आपके पंचम भाव में होगा। यह गोचर आपके लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है आपको धन प्राप्ति के नए स्रोत मिल सकते हैं। कुछ लोगों को निवेश किए गए धन से भी लाभ मिलने के योग हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में इस राशि के जातकों को सफलता मिल सकती है। वहीं जो लोग नौकरी पेशा हैं उन्हें सीनियर्स की सराहना प्राप्त हो सकती है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिल सकती है। इस राशि के कुछ लोग अपना कारोबार शुरू करने का विचार बना सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों चंद्रमा आपके द्वितीय भाव यानि के धन के भाव में 11 सितंबर को गोचर करेंगे। इस गोचर के चलते आपकी आर्थिक स्थिति सुधर सकती है। ऐसे लोगों से आपको धन लाभ प्राप्त हो सकता है जिनसे लाभ मिलने की कोई उम्मीद नहीं थी। कारोबारियों के अटके हुए सौदे फिर से शुरू हो सकते हैं। जो लोग पैतृक कारोबार करते हैं वो कारोबार का विस्तार कर पाने में कामयाब साबित हो सकते हैं। पैतृक संपत्ति से धन लाभ भी मिलने के योग हैं। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी इस राशि के जातकों को मिल सकती है।

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक वालों चंद्रमा 11 सितंबर को आपकी राशि से एकादश भाव में गोचर करेंगे। ज्योतिष में एकादश भाव को लाभ का कारक माना जाता है। इसलिए चंद्रमा की स्थिति के चलते आर्थिक लाभ मिलने के आपको योग हैं। कुछ लोगों की आमदनी में वृद्धि हो सकती है। अटका हुआ धन भी इस राशि के लोगों को वापस मिलने के योग हैं। विदेश जाने का सपना लिए हुए बैठे हैं तो चंद्रमा आपके इस सपने को पूरा कर सकते हैं। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बड़े भाई-बहनों का इस राशि के जातकों को सहयोग मिल सकता है।

Related Articles

Back to top button