CM Dr. Mohan Yadav: प्रदेश में खनिज क्षेत्र में निवेश को पूर्ण प्रोत्साहन 11 औद्योगिक संस्थान निवेश के लिये आगे आये हीरे के बाद अब सोना भी निकालेगा मध्यप्रदेश अयोध्या में रामलला के मंदिर में उपयोग में लाए गए मध्यप्रदेश के मंडला के पत्थर
CM Dr. Mohan Yadav दो दिवसीय माईनिंग कॉन्क्लेव के समापन सत्र में हुए शामिल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है। इस संपदा के दोहन के लिए प्रयास बढ़ाते हुए खनिज क्षेत्र में नए निवेश को पूरा प्रोत्साहन दिया जाएगा। खनन क्षेत्र के उद्यमियों को राज्य सरकार सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करेगी। प्रदेश की खनिज संपदा का दोहन करते हुए उत्पाद भी प्रदेश में ही हो, ऐसे प्रयास किए जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को 2 दिवसीय माईनिंग कॉन्क्लेव के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में सम्पन्न कॉन्क्लेव में विभिन्न 11 औद्योगिक संस्थानों की ओर से 19,650 करोड़ रूपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में एमओआईएल (भारत सरकार का उपक्रम) और मध्यप्रदेश राज्य खनिज निगम लिमिटेड के मध्य खनिज ब्लॉक से संबंधित “संयुक्त उद्यम समझौता” हस्ताक्षरित भी हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस कॉन्क्लेव को सफल आयोजन बताते हुए कहा कि प्रदेश के खनिज राजस्व में भी 5 गुना वृद्धि का लक्ष्य आने वाले समय में प्राप्त किया जाएगा। उद्यमियों के साथ भू-गर्भ शास्त्री, वैज्ञानिक, खनिज विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, भारत सरकार के खनिज मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के अधिकारी कॉन्क्लेव में शामिल हुए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे देश की संस्कृति विश्व में सबसे अलग है। जहां अन्य देश राष्ट्र को पिता मानते हैं, हमारे देश में हम भारत माता की जय का उद्घोष करते हैं। मातृ प्रधान व्यवस्था को प्राचीन काल से प्रश्रय मिला। हम देश को भी मातृ संस्था मानते हैं। शरीर की रचना भी ब्रम्हांड की तरह होती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहाकि इस वसुंधरा की नदियां मनुष्य के रक्त प्रवाह के समान हैं। पृथ्वी में भी प्राण होते हैं और वनस्पति में भी प्राण होते हैं, यह हमारी मान्यता अन्य देशों से काफी पुरानी हैं। प्रकृति के दोहन और शोषण के अंतर को समझने की आवश्यकता है। खनिज संपदा की दृष्ट से ईश्वर की कृपा मध्यप्रदेश पर है।
माईनिंग कॉन्क्लेव में प्रमुख निवेश प्रस्ताव
|
क्र |
फर्म/कम्पनी का नाम |
प्रोजेक्ट का विवरण |
स्थान |
|
1 |
ल्यूगांग इंडिया, नई दिल्ली |
प्रदेश में माइनिंग उपकरण निर्माण इकाई स्थापना निवेश राशि 250 करोड़ |
– |
|
2 |
इंडियन रेयर अर्थस, मुंबई |
रेयर मेटल्स क्लस्टर की स्थापना |
औद्योगिक क्षेत्र अचारपुर, जिला भोपाल |
|
3 |
द कमोडिटी हब, गुरूग्राम हरियाणा |
कॉपर, रॉकफास्फेट तथा सिलीकॉन बेनीफिकेशन प्लांट की स्थापना, निवेश राशि 2000 करोड़ |
बालाघाट एवं खरगौन |
|
4 |
श्री बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड, रायपुर छत्तीसगढ़ |
इंट्रीगेटेड स्टील प्लांट,-निवेश राशि 1000 करोड़ |
उमरिया |
|
5 |
व्रिज आयरन एवं स्टील लिमि. जल विहार कालोनी रायपुर |
इंट्रीगेटेड स्टील प्लांट,-निवेश राशि 1000 करोड़ |
कोतमा शहडोल |
|
6 |
बैर्री अलायज, कोलकाता |
प्रदेश में फेरो अलायज इकाई की स्थापना निवेश राशि 400 करोड़ |
– |
|
7 |
इन्विनायर पेट्रोडाइन लिमिटेड |
कोल बेड मीथेन और कोल गैसीफिकेशन में निवेश राशि 5000 करोड़ |
बैतूल और छिंदवाड़ा |
|
8 |
डालमिया सीमेंट, नई दिल्ली |
प्रदेश में सीमेंट प्लांट की स्थापना निवेश राशि 3000 करोड़ |
सतना |
|
9 |
जे.के. सीमेंट |
पन्ना जिले में स्थापित सीमेंट प्लांट का विस्तारीकरण निवेश राशि 2500 करोड़ |
पन्ना |
|
सिंगरौली एवं शहडोल जिले में आवंटित कोल ब्लॉक निवेश राशि 1000 करोड़ |
सिंगरौली एवं शहडोल |
||
|
10 |
अंबुजा सीमेंट अहमदाबाद, गुजरात |
प्रदेश में सीमेंट प्लांट की स्थापना निवेश राशि 3000 करोड़ |
रीवा |
|
11 |
सागर स्टोन इंडस्ट्रीज, जबलपुर |
फोस्फोराईट से खाद विनिर्माण इकाई की स्थापना, निवेश राशि 500 करोड़ |
छतरपुर |
|
|
कुल |
19650 |
|
प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जेट की गति से बढ़ रहा देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश जेट की गति से आगे बढ़ रहा है। खनिज के क्षेत्र में प्रधानमंत्री की कल्पना के अनुसार भारत वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। मध्यप्रदेश भी विकास के सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। जहां कृषि के साथ ही पशुपालन और अन्य क्षेत्रों में नए प्रकल्प आ रहे हैं, वहीं खनिज क्षेत्र में मध्यप्रदेश उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित करेगा। भारत सरकार द्वारा खनिजों की नीलामी में पुरस्कृत मध्यप्रदेश विविध प्रकार की खनिज संपदा के समुचित दोहन के लिए संकल्पबद्ध है। मध्यप्रदेश सरकार खनिज क्षेत्र में निवेश को भरपूर प्रोत्साहन देगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि खनन क्षेत्र में उद्यमियों को सरकार का पूरा साथ मिलेगा। खनिज क्षेत्र मध्यप्रदेश को प्रगति के नए आयामों को छूने में सहयोगी बनेगा।
हर महीने रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में हर महीने अलग-अलग क्षेत्रों में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव हो रही हैं। इस वर्ष अब तक हुई 4 कॉन्क्लेव के फलस्वरूप लगभग 2 लाख 50 हजार करोड़ रूपए के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। आने वाली 23 अक्टूबर को रीवा में “रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव” उद्योग के विभिन्न सेक्टर्स में नए निवेश लाने में सहयोगी होगी।
एक ही दिन में दो बड़े आयोजनों में भागीदारी का सौभाग्य
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में औद्योगिक प्रगति को अग्रसर रखने एवं युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिये रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव की जा रही है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश की पूरी क्षमता को विकसित करने हमने पर्यटन की भी कॉन्क्लेव की। आज मैं दो कॉन्क्लेव में शामिल हुआ। सुबह पेट्रोकेमिकल एवं फार्मा इंडिया केम मुंबई में शामिल हुआ और अभी माइनिंग कॉन्क्लेव में शामिल हुआ हूँ। विभागवार कॉन्क्लेव की श्रंखला जारी रहेगी। अगले वर्ष फरवरी में जीआईएस का आयोजन करेंगे। मध्यप्रदेश में चहुँमुंखी औद्योगिक विकास और रोजगार बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगे।
अयोध्या के राम मंदिर तक पहुंचा मध्यप्रदेश का पत्थर, हीरे के बाद सोना भी निकालेंगे
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि निश्चित ही यह गर्व का विषय है कि गोंडवाना अंचल के मंडला जिले में खनन से प्राप्त पत्थर का उपयोग अयोध्या में श्रीरामलला मंदिर के गर्भ गृह में लगाने का सौभाग्य मध्यप्रदेश को मिला। निश्चित ही यह पत्थर गुणवत्ता की दृष्टि से इस योग्य पाया गया कि उसे गर्भगृह में स्थान मिला। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव को श्री अनुपम चतुर्वेदी और श्री किशोर ने इस पत्थर का नमूना भेंट किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि निश्चित ही मध्यप्रदेश खनिजों के मामले में भी अद्वितीय है। भारत की वसुंधरा में मध्यप्रदेश हृदय प्रदेश होने के साथ रत्न-गर्भा भी है। पन्ना में हीरों का भंडार प्रदेश को अलग पहचान देता है। अब हीरों के साथ सोना भी प्रदेश की धरती से निकलेगा। अन्य खनिजों के खनन के लिए सभी आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम स्थल पर लगाई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खनन तकनीक में प्रयुक्त हो रहे नवीनतम उपकरणों की भी जानकारी ली। नई खनन मशीन के लोकार्पण के साथ ही खनन उपकरणों की कार्य प्रणाली की भी जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदर्शनी स्थल पर एनसीएल नॉर्दन कोल-फील्ड्स लिमिटेड, नवाधर सोल्यूशन्स, मार्गसॉफ्ट टेक्नोलॉजिस, बालाजी सोल्यूशन्स, प्रोपल इंडस्ट्रीज, दौलतराम इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील लिमिटेड, टेरेक्स इंडिया प्रायवेट लिमिटेड, ऐरो लिमिटेड, रेलटेल कॉर्पोरेशन, फॉर्च्यून स्टोन्स लिमिटेड, महेश्वर माईनिंग लिमिटेड, इंजीयिटेक कंसलटेंट, रामनिक पॉवर एंड एलॉयस प्रायवेट लिमिटेड, कार्तिकेय एक्सप्लोरेशन एंड माइनिंग सर्विसेज प्रायवेट लिमिटेड के स्टॉल के साथ ही जीएसआई और मध्यप्रदेश के खनिज संसाधन विभाग के स्टॉल भी देखे। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के खनन क्षेत्र पर केंद्रित लघु फिल्म भी दिखाई गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत सरकार के खनिज मंत्रालय द्वारा प्रकाशित पुस्तिका “खनन क्षेत्र में सुधार” (माईनिंग सेक्टर रिफार्म्स) का विमोचन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से एमओआईएल (मॉयल) कम्पनी के सीएमडी द्वारा दो करोड़ 78 लाख 94 हजार 725 रूपए का लाभांश चेक भेंट किया गया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से माईनिंग कॉन्क्लेव के प्रतिनिधियों और निवेशकों ने की भेंट
कॉन्क्लेव के समापन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव से सागर स्टोन इंडस्ट्रीज के श्री नितिन शर्मा, कैप्टन स्टील के श्री बैरी अलॉयज, मैंगनीज ओर इंडिया लिमिटेड (एमओआईएल) श्री अजीत कुमार सक्सेना, इंडियन रेयर अर्थस मुंबई के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री दीपेन्द्र सिंह ने भेंट कर मध्यप्रदेश में निवेश के प्रस्तावों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खनिज क्षेत्र के उद्यमियों से वन-टू-वन बातचीत की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार निवेश के प्रति गंभीर ही नहीं, संवेदनशील और प्रतिबद्ध भी है। सभी तरह के उद्योगों के लिए बुनियादी सुविधाएं एवं अन्य आवश्यक रियायतें प्रदान की जा रही हैं। इस नाते खनिज क्षेत्र को भी पूर्ण सहयोग दिया जाएगा।
मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने कहा कि अगले 25-30 वर्षों तक विश्व में भारत का दबदबा रहेगा। विश्व में भारत को एक ब्राइट स्पॉट की तरह देखा जा रहा है। भारत स्टार्ट-अप के क्षेत्र में बहुत बड़ी ताकत बन चुका है। यूएसए और चीन के बाद स्टार्ट-अप के क्षेत्र में भारत तीसरा बड़ा देश है, जबकि यूनीकॉर्न के क्षेत्र में दूसरी बड़ी शक्ति है। पीएम गति शक्ति पोर्टल पर कई विभागों के डेटा को डिजिटाईज कर डाला गया है। इससे कई कार्य कम समय में आसानी से किये जा सकते हैं। अगले 25 सालों में देश की इकोनॉमी 30 ट्रीलियन की होगी तथा देश की जनसंख्या 163 करोड़ होगी। प्रति व्यक्ति आय 18 से 19 हजार डॉलर होगी। मध्यप्रदेश देश का तेजी से विकसित होता राज्य है। प्रदेश मिनरल रिसोर्सेस में तो नम्बर वन है ही, यहां पानी, कोयला एवं अन्य प्राकृतिक संसाधनों की भी प्रचुरता है। प्रदेश में वर्ष 2008 में सिंचित भूमि 7 लाख हेक्टेयर थी, जो बढ़कर वर्तमान में 45 लाख हेक्टेयर हो गई है। प्रदेश तेजी से औद्योगिक विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। इसके लिये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आरआईसी और जीआईएस का आयोजन किया जा रहा है। माईनिंग सेक्टर को मजबूत करने के लिये भी माईनिंग कॉन्क्लेव जैसे कई नवाचार किये जा रहे है।
श्री अंशु पाण्डे, संचालक, भारत सरकार, खान मंत्रालय ने बताया कि भारत में सामरिक एवं क्रिटिकल खनिज की उपलब्धता विदेशों से आयात पर निर्भर है। भारत सरकार द्वारा सामरिक एवं क्रिटिकल खनिज के लिये अधिनियम एवं नियमों में प्रावधान किये गये हैं।
एरिओ कम्पनी के जीएम श्री पीयूष राणा ने “डीमिस्टीफाइंग फ्यूचरिस्टिक माइनिंग-द गेम चेंजिंग इम्पेक्ट ऑफ एआई एण्ड ड्रोन्स” विषय पर जानकारी देते हुए बताया कि ड्रोन टेक्नालॉजी को अपना कर माइनिंग सेक्टर में क्रांतिकारी परिवर्तन लाया जा सकता है। इससे बहुत कम समय में बहुत बड़े स्तर पर निरीक्षण, परीक्षण एवं मेजरमेंट सहित अन्य कई कार्य किये जा सकते हैं। केन्द्र सरकार ने सुरक्षा, दक्षता एवं विकास को ध्यान में रखते हुए ड्रोन रूल्स-2021 बनाये हैं। भारत का सबसे बड़ा ड्रोन आधारित डिजिटल प्रोजेक्ट डिजीकोल लांच किया गया है। इस तकनीक से एक्यूरेसी एवं एसेसिबिलीटी के साथ एफिशिएंटली प्रोजेक्ट पूरे किये जा सकते हैं। देश की कई बड़ी कम्पनीज जैसे अडानी, टाटा स्टील, वेदांता, जेएसडब्ल्यू, आदित्य बिड़ला ग्रुप जैसी कई बड़ी कम्पनी इस तकनीक का प्रयोग कर रही हैं।
डिलाइट के डायरेक्टर श्री तुषार चक्रवर्ती ने “डिजिटाइजेशन इन माइनिंग सेक्टर’’ विषय पर प्रेजेंटेशन दिया। श्री चक्रवर्ती ने बताया कि डिजिटाइजेशन को अपना कर कई चुनौतियों को आसान किया जा सकता है। इससे सुरक्षा, उत्पादन एवं क्षमता को बढ़ाया जा सकता है तथा लागत और जोखिम को कम किया जा सकता है।
रेलटेल के श्री रवीन्द्र सालुंखे ने ई-चेकगेट, एआई पॉवर्ड, स्मार्ट एन्फोर्समेंट सिस्टम के विषय में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एआई पॉवर्ड, चेकगेट तकनीक से वाहन का प्रकार, वाहन की नम्बर प्लेट का ऑटोमेटिक रिकग्नीशन, वाहन में मिनरल की मात्रा, मिनरल का प्रकार आदि की एआई द्वारा पहचान आसानी से की जा सकती है। ई-चेकगेट व्यवस्था के माध्यम से मॉनीटरिंग और डिटेक्शन की सटीक व्यवस्था लागू की जा सकती है।
फीमी के वाइस चेयरमेन श्री हर्ष त्रिवेदी ने कहा कि माइनिंग सेक्टर पिछड़े इलाकों में रोजगार दिला रहा है, जिससे संबंधित क्षेत्र का विकास हो रहा है, कई लाख लोग इस सेक्टर में रोजगार पाकर जीविकोपार्जन कर रहे हैं। माइनिंग सेक्टर की देश की जीडीपी में 3 प्रतिशत की भागीदारी है। माइनिंग कॉन्क्लेव के माध्यम से प्रदेश में माइनिंग सेक्टर में निवेश बढ़ेगा। यह कॉन्क्लेव माइनिंग सेक्टर के विकास में अहम साबित होगी।
अपर मुख्य सचिव वन श्री अशोक बर्णवाल ने वन क्षेत्र में खनिजों के सर्वेक्षण तथा खनिज पट्टे के लिये वन विभाग की पूर्वानुमति लिये जाने के नियमों और प्रावधानों की जानकारी दी। साथ ही वन अनुमति प्राप्त करने के लिये औपचारिकताओं की जानकारी दी। प्रमुख सचिव खनिज साधन श्री संजय कुमार शुक्ला ने प्रदेश में खनिज की उपलब्धता, उत्पादन एवं खनिज आधारित उद्यो ग की संभावना के संबंध में बताया। उनके द्वारा यह भी अवगत कराया गया है कि देश के सी.बी.एम. के कुल उत्पादन का 40 प्रतिशत मध्यप्रदेश कर रहा है। प्रमुख सचिव पर्यावरण श्री गुलशन बामरा ने बताया कि पर्यावरण संतुलन के साथ खनिजों का खनन आवश्यक है। उन्होंने इसके संबंध में लागू नियमों एवं कानूनों के संबंध में व्याख्यान दिया। सचिव सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम डॉ. नवनीत मोहन कोठारी के द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यियम उद्यो्ग एवं स्टॉटप में अवसरों के बारे अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इसके लिये प्रोत्साहन दिया जा रहा है जिससे अधिक संख्या में उद्योग स्थापित हो सके। अपर सचिव राजस्व श्री संजय कुमार द्वारा राजस्व के संबंध में अवगत कराया गया है कि प्रदेश में लागू भू-राजस्व संहिता में खनन के संबंध में क्या-क्या प्रावधान हैं। वन अनुमति हेतु क्षतिपूर्ति वनारोपण के लिये भूमि का बैंक तैयार किया गया है जिसे सत्यापन के लिये वन विभाग को दिया गया है। वन विभाग के सत्यापन उपरांत यह भूमि उपलब्ध कराई जा सकेगी।
source: https://www.mpinfo.org

सीआरपीएफ ने मणिपुर ड्यूटी के लिए छत्तीसगढ़ से नक्सल विरोधी बटालियन को वापस बुलाया
हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र 26 नवंबर को संविधान पर केंद्रित होगा
हरियाणा ने गुरुग्राम के DLF चरण I में पार्कों से जनरेटर सेट हटाने का आदेश दिया, ग्रीन बेल्ट
गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं पूरी मानवता को प्रेरित करती हैं: सीएम सैनी
हरियाणा में मुख्य आरोपियों की पत्नियों ने 37.89 करोड़ रुपये के HSIIDC-NHAI भूमि घोटाले में कैसे मदद की
भिवानी बॉडीबिल्डर रोहित धनकर की हत्या के मामले में आरोपी को कजाकिस्तान से वापस लाया गया
MP बोर्ड ने बदला पैटर्न, फिर भी सरकारी स्कूलों में पुराने ढर्रे पर हो रही अर्धवार्षिक परीक्षा; उलझन में 30 लाख छात्र
खरगोन में मौत की सूचना पर सजने लगी थी अर्थी, अस्पताल में जिंदा निकला मरीज; पुलिस की लापरवाही पर स्वजन में आक्रोश
कनाडा-अलास्का में सैर-सपाटा कराने के नाम पर इंदौर के परिवार से 14.38 लाख की ठगी, फर्जी ट्रैवल एजेंट महिला गिरफ्तार
दाल-रोटी बेचने वाले ढाबे से शहडोल की पंचायत ने खरीदी पूजन सामग्री, 10 हजार के बिल ने खड़े किए सवाल
सिवान को मिलेगी बड़ी सौगात, ममता मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे सीएम सम्राट चौधरी; प्रशासन अलर्ट
प्रभुनाथ सिंह का नाम लेकर RJD नेता कामाख्या नारायण सिंह ने बदला राजनीतिक पाला, समर्थकों के साथ थामा JDU का दामन
सीएम सम्राट चौधरी के सिवान दौरे से पहले प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा की कमान संभालेंगे 215 अधिकारी
कृषि यंत्रों पर 40 से 80% तक सब्सिडी दे रही बिहार सरकार, मधुबनी में 30 नवंबर तक आवेदन का मौका
BPSC के 55 प्रशिक्षु मुशहरी और मड़वन में करेंगे ग्राम प्रवास, जीविका दीदियों से सीखेंगे आजीविका मॉडल
काशी विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णा के दर्शन के बाद अनंत अंबानी ने मंदिर में दान किए 6 करोड़ रुपये
आजम खान के हमलों के बीच आ गया ओवैसी का तगड़ा जवाब, बोले-हमारे पांव का कांटा हमीं से निकलेगा
धीरेंद्र शास्त्री के विवाद में बाबा रामदेव की एंट्री, बोले- अरे तेरी मती मारी गई पाखंडी
अयोध्या से सीता के मायके जाने वाली ट्रेन जयनगर में 2 घंटे क्यों रुकेगी? जानिए इस स्टेशन पर क्या होगा
रामगोपाल यादव ने किया कंफर्म- कांग्रेस को मिली ये 26 सीटें, ऐसी सीटें भी दे दी जहां सपा को मिले थे ज्यादा वोट
लॉरेंस बिश्नोई के वकील को प्रतिद्वंद्वी गैंग से दूर रखें, दिल्ली अदालत ने तिहाड़ जेल से कहा
केजरीवाल ने भाजपा-शिअद गठबंधन की आलोचना की, कहा कि आप के संबंध पंजाब के लोगों से हैं
दिल्ली दंगे का मामला: सुप्रीम कोर्ट बुधवार को उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई करेगा
दिल्ली के सुंदर नगरी में चिकन शॉप पर गोलीबारी के आरोप में 2 गिरफ्तार
पुलिस स्टेशन में 5 पुलिसकर्मियों को चाकू घोंपकर हत्या की, दिल्ली में भागते समय चार अन्य घायल
पंजाब में शुष्क मौसम बना रहेगा; धीमी हवाएं प्रदूषण को बढ़ाने की संभावना
किसान नेताओं का कहना है कि भाजपा-शिअद गठबंधन पंजाब के लिए ‘अत्यंत खतरनाक’ है
पंजाब चुनावों से पहले SAD-BJP गठबंधन ने हिंदू-सिख सौहार्द में नए अध्याय का संकेत दिया
केजरीवाल ने भाजपा-शिअद गठबंधन की आलोचना की, कहा कि आप के संबंध पंजाब के लोगों से हैं
‘दिशाहीन गठबंधन’: पंजाब कांग्रेस प्रमुख ने राज्य चुनावों के लिए भाजपा-शिअद समझौते की आलोचना की
‘0+0=0’: बाजवा ने पंजाब में राजनीतिक अस्तित्व के लिए SAD-BJP पुनर्मिलन को ‘हताश प्रयास’ बताया
पीएम मोदी, सुखबीर के व्यक्तिगत प्रयास और जमीनी सर्वेक्षण: भाजपा-अकाली दल गठबंधन कैसे बना
पंजाब में भाजपा गठबंधन का नेतृत्व अकाली दल, सुखबीर बादल को ‘बड़ा भाई’ का रोल मिला
‘पंजाब को पहले रखना’: पीएम मोदी ने SAD के NDA में वापसी का स्वागत किया, BJP-Akali गठबंधन को ‘प्राकृतिक साझेदारी’ बताया
प्रारंभिक विरोध के बाद, भाजपा ने शिअद के साथ गठबंधन की ताकत महसूस की
छत्तीसगढ़ में 1.5 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में GST अधिकारी और सहायक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में 16 लोगों की जान लेने वाला हाथी ‘काबरा कान’ को शांत और रेडियो-कॉलर से बंद किया गया
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने ‘घटिया’ नागरिक कार्यों पर कड़ी कार्रवाई की, सिरसा जिले में XEN को बर्खास्त किया
नूह ऑर्बिटल रेल टनल धंस: छठा ढह घरों में दरारें
ब्रेज़ा दुल्हन के ऊपर! दिल्ली पुलिस वाले ने अपनी पसंद की कार न मिलने पर शादी रद्द कर दी
हरियाणा बिना मुआवजे के निजी भूमि का उपयोग सड़कों के लिए नहीं कर सकता, उच्च न्यायालय ने फैसला सुनाया
कुरुक्षेत्र के व्यक्ति को पुणे में रहस्यमय मौत के बाद दफनाया गया; रिश्तेदारों को संदिग्ध साजिश का संदेह है, वे उत्खनन की तलाश करते हैं
518 नदियों के किनारे कचरे के 31250 हॉटस्पॉट, मध्य प्रदेश की 26 नदियों का ब्योरा नहीं
मध्य प्रदेश: भोपाल से कोटा का सफर होगा छोटा, बचेंगे तीन घंटे; रेल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार
मध्य प्रदेश: बालाघाट में चाऊमीन-मंचूरियन खाने से 118 बच्चे बीमार, 45 अस्पताल में भर्ती
मध्यप्रदेश में झगड़ा देखने के लिए रुके युवक की गोली मारकर हत्या, गांव वालों ने जाम किया हाईवे
मध्यप्रदेश: अनूपपुर में खड़े ट्रक से टकराई बोलेरो, आर्मी जवान समेत तीन लोगों की मौत
मुजफ्फरपुर जंक्शन के वेटिंग रूम में महिला की चोरी छिपे खींची फोटो, कटिहार के युवक की पहचान
कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा-गंडक में निजी नावों पर रोक, हाजीपुर में 22 से 25 नवंबर तक लागू रहेगा प्रतिबंध
एनीमिया की चुनौती पर मंथन को वाल्मीकिनगर में जुटे विशेषज्ञ, दो दिवसीय सम्मेलन का आगाज
सुबह 10 बजे टिकट काउंटर खुलेगा, लेकिन कतार रात आठ बजे से; आरा में तत्काल टिकट के लिए यात्रियों की जद्दोजहद
सोनपुर मेले में 4 दिन सजेगी सुरों और नृत्य की महफिल, नामचीन कलाकार बिखेरेंगे जलवा
मथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा, सर्विस लेन पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, हादसे में 4 लोगों की मौत
मेरठ में अवैध संबंधों के शक और बालों में कलर कराने पर पति ने काट दी वाइफ की चोटी, हाथ में बाल लेकर थाने पहुंची पत्नी
सपा से सीट शेयरिंग के लिए कांग्रेस का नया प्लान, 60+50+70 वाले फॉर्मूले को प्रियंका गांधी ने दी मंजूरी
कांग्रेस को 181 सीटें मिलेंगी या कम? अखिलेश के बाद अवधेश प्रसाद ने बताई गठबंधन की रणनीति
दिल्ली: आठ किशोर गृहों में 754 बच्चे 400 की क्षमता के खिलाफ
पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर में वस्त्र की दुकान में आग लगी, कोई हताहत नहीं
दिल्ली में इस साल इमारत गिरने, आग, नागरिक दुर्घटनाओं में 1,210 मौतें हुईं
GRAP प्रवर्तन अभियान के दौरान पूर्वी दिल्ली की सीमाओं से 3.5 हजार से अधिक वाहन वापस लौट आए
226 पार्किंग लॉट का वादा किया गया, 15 बनाए गए: CAQM ने दिल्ली के प्रदूषण-विरोधी कदमों की खामियों को लाल झंडी दिखाई
पंजाब की माझा शतरंज: कैरोन ने वालटोहा की राजनीतिक ‘बाली’ को SAD की घर वापसी के लिए खोजा
500 सिख तीर्थयात्री ननकाना साहिब के जत्था से चूक गए, क्योंकि पाकिस्तान ने वीज़ा डिलीवरी में देरी की
ईडी ने निलंबित पंजाब के डीआईजी भुल्लर के भ्रष्टाचार मामले की जांच को बढ़ाया, शीर्ष अधिकारियों को तलब किया
खेल ड्रग की समस्या से लड़ने का सबसे अच्छा तरीका है, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा
वैंकूवर पुलिस बोर्ड ने पंजाबी मूल के निलंबित पुलिसकर्मी को चोरी, धोखाधड़ी के आरोपों में भुगतान बंद किया
पंजाब AAP ने विधानसभा चुनाव के लिए मंत्रियों को उम्मीदवार के रूप में नामित करने में देरी की, नए संभावित उम्मीदवार सामने आए
ईडी ने मोगा विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा और पति को मनी लॉन्ड्रिंग जांच में तलब किया
कांग्रेस ने पूर्व घानौर विधायक मदन लाल जलालपुर का निलंबन रद्द किया
पायलट ने मान सरकार को निशाना बनाया, कहा पंजाब को ‘गंभीर और जिम्मेदार’ सरकार की जरूरत है
पार्टी के मोगा रैली दिवस पर ED का अपने विधायक को तलब करना AAP के पक्ष में हो सकता है
अमृतपाल सिंह की दादी के अंतिम संस्कार में बड़ी भीड़ ने पंजाब में राजनीतिक हलचल मचा दी
डांसिंग डॉल: 8 वर्षीय शिवकान ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पंजाबी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए विरासत पुरस्कार जीता
सिख गुरु का नाम हटा: पंजाब AAP ने तख्त पटना साहिब के पास पुल के लिए ‘नीतीश सेतु’ टैग लगाया।
विभाग ने अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई तेज की है: पंजाब मंत्री बरिंदर गोयल
आप की कत्तर इमानदार छवि उजागर हुई, पंजाब भाजपा ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए
ऑरा इंडिया टूर: दिलजीत दोसांझ ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इतिहास रचा, पंजाबी जड़ों की रक्षा की
सिख तीर्थयात्री गुरु नानक की जयंती समारोह में भाग लेने के लिए अटारी सीमा के रास्ते पाकिस्तान जाते हैं
एंटी-ड्रग अभियान: मुक्तसर पुलिस युवाओं के साथ वॉलीबॉल खेलती है, हॉटस्पॉट क्षेत्र में जाल बिछाता है
जेल में बंद पंजाब युवा कांग्रेस नेताओं से मिलने से इनकार किए जाने परगट सिंह ने ‘तानाशाही’ आप सरकार की आलोचना की
स्पेशल लोक अदालत ने संगरूर में 52 चेक-बाउंस मामलों का निपटारा किया
टीवी स्क्रीन से लेकर फूड बिजनेस तक, मेघा शर्मा पंजाब का असली स्वाद मुंबई में लेकर आती हैं
राजा वारिंग की ‘इंसाफ यात्रा’ को लुधियाना में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली
खड़ूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह 2027 पंजाब चुनावों से पहले राजनीतिक सुर्खियों में लौटे
बठिंडा का युवक कनाडा में आत्महत्या से मर जाता है; परिवार ने सरकार से शव घर लाने में मदद की अपील की
91 साल की उम्र में तकनीकी समझ नहीं हो सकती: पंजाब हाईकोर्ट ने 6 साल के इंतजार को खत्म करने के लिए डोरस्टेप सेवा का आदेश दिया
पंजाब ने 75 मिलीग्राम से अधिक प्रेगाबालिन की बिक्री पर पूर्व अनुमति के प्रतिबंध लगाए
पूर्व पंजाब डीआईजी भुल्लर के सहायक कृष्णनु शारदा ने कई अधिकारियों के लिए मध्यस्थ का काम किया: ईडी
अयाली अमृतपाल सिंह के साथ दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होती है, कहता है कि वह जेल से ही शो चलाता है
ग्रीस में पंजाब के दो भाई मारे गए; रिश्तेदार द्वारा पकड़ा गया
बलविंदर संधू हत्या मामले के आरोपी को पुलिस हिरासत में भाभी की शादी में शामिल होने की अनुमति
अमृतपाल सिंह असम जेल से बाहर दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने की अदालत की अनुमति के बाद
अकाल तख्त ने राज कुंद्रा की फिल्म को मंजूरी नहीं दी है, इसके सचिवालय ने स्पष्ट किया
19वीं सदी का एक राजनेता एक टूटे हुए 21वीं सदी के विश्व को क्या सिखा सकता है? महाराजा रणजीत सिंह से सीखें
अमृतसर BRTS में 95 बसें भर्ती की गईं, गोदाम में पड़ी हैं, याचिकाकर्ता ने उच्च न्यायालय को बताया
नंगल रेलवे अंडरपास पुनरुद्धार ने 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के भीतर दरार को उजागर किया
सिद्धू मूसेवाला ने साजिशकर्ता गोल्डी ब्रार की हत्या कनाडा की सबसे वांछित सूची में शीर्ष स्थान पर
पंजाब पुलिस ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए सुरक्षा कड़ी करने के लिए अंतर-राज्यीय बैठक की
पंजाब एएसआई इकबाल सिंह हत्या मामला: जीरकपुर में मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार
इटली में सिख व्यवसायी सोनिया गांधी के बचपन के घर का मालिक है, उसे संग्रहालय बनाना चाहता है