CM Nitish Kumar ने आज कटिहार जिला अंतर्गत बरारी प्रखंड के लक्ष्मीपुर पंचायत स्थित भगवती मंदिर इंटर महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 405.53 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विभागों के 183 विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट का अनावरण कर किया। इनमें 107.87 करोड़ रुपये की लागत से 52 योजनाओं का उद्घाटन एवं 297.66 करोड़ रुपये की लागत से 131 योजनाओं का शिलान्यास कार्य शामिल है।
CM Nitish Kumar ने गंगा/कोसी नदी के कटाव से विस्थापित एवं गरीब भूमिहीन परिवारों को दिए जानेवाले आवासीय भूमि का बंदोबस्ती पर्चा की सूची का डिजिटल माध्यम से एवं भौतिक रूप से पुस्तिका का विमोचन किया। कटिहार जिला के बरारी अंचल अंतर्गत 5279 तथा कुर्सेला अंचल के 353 विस्थापित एवं भूमिहीन गरीब परिवारों को आवासीय भूमि का बंदोबस्ती पर्चा का लाभ दिया गया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से गंगा/कोसी के कटाव से विस्थापित एवं भूमिहीन गरीब परिवारों के 10 लाभुकों को आवासीय भूमि का बंदोबस्ती पर्चा प्रदान किया।
राज्य संपोषित मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास सहायता योजना के तहत आवास निर्माण हेतु वित्तीय सहायता, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, कृषि यांत्रिकरण योजना, जैविक कॉरिडोर योजना, मुख्यमंत्री अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना, मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, कुशल युवा, कार्यक्रम के लाभुकों को मुख्यमंत्री ने सांकेतिक चेक एवं स्वीकृति पत्र प्रदान किया। जीविका द्वारा संपोषित 996 स्वयं सहायता समूहों को 10.60 करोड़ रुपये का सांकेतिक चेक, विभिन्न बैंकों द्वारा 17,702 स्वयं सहायता समूहों को 143.92 करोड़ रुपये की राशि का सांकेतिक चेक एवं सतत् जीविकोपार्जन योजना के तहत 889 परिवारों को स्वरोजगार हेतु 3.87 करोड़ रुपये की राशि का सांकेतिक चेक मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों को प्रदान किया। इसके पूर्व बी0एम0 इंटर कॉलेज प्रांगण में जीविका, उद्योग विभाग, शिक्षा विभाग, श्रम संसाधन विभाग, जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र, कृषि विभाग एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रदर्शित स्टॉल का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज इस कार्यक्रम में शामिल होकर मुझे बेहद खुशी हो रही है। आप सभी इतनी बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। मैं आप सभी का अभिनंदन करता हूं। आज इस कार्यक्रम के माध्यम से कटिहार जिले के 5 हजार से भी ज्यादा कटाव पीड़ित विस्थापित एवं भूमिहीन गरीब परिवारों को आवासीय भूमि का बंदोबस्ती का पर्चा दिया जा रहा है। इसके अलावा विभिन्न विभागों की योजनाओं के लाभ का वितरण लाभुकों के बीच किया जा रहा है। विभिन्न बैंकों द्वारा 150 करोड़ रुपये की राशि का वितरण स्वयं सहायता समूहों के बीच आज किया गया है। सतत् जीविकोपार्जन योजना के तहत 900 परिवारों को अपना रोजगार शुरू करने के लिए करीब 4 करोड़ रुपये की राशि आज दी जा रही है। यह देखकर मुझे काफी प्रसन्नता हो रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज 400 करोड़ रुपये से अधिक कुल 183 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया है। इससे लोगों को काफी फायदा मिलेगा। हम अनेक बार कटिहार जिले में जगह-जगह जाकर लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनते हैं और उसका तत्काल निदान करने की दिशा में काम करने हेतु अधिकारियों को निर्देश देते हैं। 6 दिसंबर 2022 को मनिहारी अनुमंडल के देवड़ा घाट को गंगा नदी के कटाव से हुए नुकसान को हम देखने आए थे। 5 जनवरी 2023 को समाधान यात्रा के क्रम में मैं यहां आकर लोगोंसे मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुआ था। उस समय तक कोसी और गंगा नदी केकटाव से विस्थापित हुए परिवारों को आवासीय भूमि उपलब्ध कराने हेतु जमीन चिन्हित नहीं की गई थी लेकिन आज इस कार्यक्रम के माध्यम से विस्थापित एवं भूमिहीन गरीब परिवारों
को आवासीय भूमि का बंदोबस्ती का पर्चा प्रदान कर मुझे बेहद सुखद अनुभूति हो रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष के अगस्त महीने में भी आई बाढ़ से भी काफी लोग प्रभावित हुए, इन्हें सरकार की तरफ से हरसंभव मदद पहुंचाई गई। बाढ़ प्रभावित इलाकों में सामुदायिक किचन, पशुओं के लिए चारा आदि का प्रबंध किया गया। वर्ष 2005 से जब हमें काम करने का मौका मिला तब से हमलोग आपदा प्रभावित इलाकों में लोगों को मदद पहुंचाने का काम कर रहे हैं। आपदा से जो भी नुकसान होता है उसका आकलन कराकर हर प्रकार की सहायता लोगों को दी जाती है। प्रारंभ से ही हम यह कहते रहे हैं कि राज्य के खजानेपर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है। हमलोगों ने इस वर्ष हुए बाढ़ से नुकसान को देखते हुए साढ़े सात लाख से भी अधिक प्रभावित परिवारों को प्रति परिवार 7 हजार रुपये की आर्थिक मदद से सीधे उनके बैंक खाता में भेजा है। अन्य प्रकार से भी प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाई जा रही है। हमने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बाढ़ से हुई फसल क्षति का जल्द से जल्द आकलन कर दीपावली के पहले फसल क्षति का मुआवजा किसानों को उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि यहां की जरूरतों और लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए बरारी, कुर्सेला और समेली में नए प्रखंड सह अंचल कार्यालय स्थापित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। यहां के लोगों ने बताया है कि बरारी प्रखंड के देवड़ा घाट के नजदीक पुल की आवश्यकता है। इसके लिए भी हमने अधिकारियों को निर्देश दे दिया है। आज आपके बीच आकर मुझे बहुत खुशी हुई है। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा बिहार के हर क्षेत्र का विकास किया जा रहा है। लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उन्हें बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। यह हमलोगों का फर्ज है कि विकास कार्य इस प्रकार से किया जाए कि लोगों को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो। वर्ष 2005 में जब हमने बिहार की कमान संभाली, उसके बाद ही वर्ष 2007 में 22 जिलों में आपदा से काफी नुकसान हुआ था। प्रभावित लोगों को हर प्रकार से मदद पहुंचाई गई। हमलोग हर प्रकार से] बिना किसी भेदभाव के बिहार की तरक्की के लिए प्रारंभ से ही काम कर रहे हैं। वर्ष 2005 के पहले जिनको मौका मिला वे बिहार के विकास के लिए कोई काम नहीं किये। वर्ष 2004-05 में बिहार का बजट जहां करीब 24 हजार करोड़ रुपये था। वहीं अब बढ़कर 2 लाख 82 हजार करोड़ रुपये हो गया है। हमलोगों ने पूरे बिहार में बड़ी संख्या में विद्यालय भवन बनाया।
महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक काम किए गए। बच्चे-बच्चियों को पढ़ाने एवं उन्हें आगे बढ़ाने के लिए हर प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है। दलित-महादलित, पिछड़ा-अति पिछड़ा, अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति, हिन्दू-मुस्लिम सहित सबके विकास के लिए निरंतर काम किए जा रहे हैं। वर्ष 2005 से पहले बिहार में हिन्दू-मुस्लिम विवाद की खबरें अक्सर मिलती थी। अब चारों तरफ शांति और सौहार्द्र का वातावरण है। हमारी सरकार सबके हित में काम करती है, यह उसी का परिणाम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दो बार गलती से हमलोग उधर चले गये लेकिन अब यह गलती कभी दोबारा नहीं करेंगे। हम लोग पूरी मजबूती के साथ एकजुट रहकर बिहार की तरक्की और जनता की भलाई के लिए काम करते रहेंगे। आप सभी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। पुनः मैं आपका अभिनंदन करता हूं और आप सबके प्रति आभार प्रकट करता हूं। कार्यक्रम को जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण सह बिहार जिला के प्रभारी मंत्री श्री नीरज कुमार बबलू, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्रीमती लेषी सिंह, विधायक श्री तारकिशोर प्रसाद एवं विधायक श्री विजय सिंह ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री मनेश कुमार मीना, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नेताओं ने मुख्यमंत्री को पौधा, पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र तथा मखाना का माला पहनाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण एवं कटिहार जिला के प्रभारी मंत्री श्री नीरज कुमार बबलू, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्रीमती लेषी सिंह, विधायक श्री तारकिशोर प्रसाद, विधायक श्री विजय सिंह, विधायक श्रीमती कविता देवी, विधायक श्रीमती निशा सिंह, विधायक श्री महबूब आलम, विधान पार्षद श्री अशोक कुमार अग्रवाल, पूर्व मंत्री श्री हेमराज सिंह, पूर्व सांसद श्री दुलाल चंद्र गोस्वामी, पूर्व सांसद श्री अशफाक करीम, जदयू जिला अध्यक्ष श्री सूरज प्रकाश राय, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मनोज राय, लोजपा (रामविलास) जिलाध्यक्ष श्रीमती संगीता देवी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, आयुक्त पूर्णिया प्रमंडल श्री संजय दूबे, पूर्णिया के पुलिस महानिरीक्षक श्री राकेश राठी, जिलाधिकारी श्री मनेष कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक श्री वैभव शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, वरीय
अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।
SOURCE: https://state.bihar.gov.in
Related Articles
-
सीआरपीएफ ने मणिपुर ड्यूटी के लिए छत्तीसगढ़ से नक्सल विरोधी बटालियन को हटाया
-
महादेव सट्टेबाजी ऐप मामला: सीबीआई ने पिछले कुछ दिनों में पंजाब समेत 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापेमारी की
-
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य युवाओं को रोजगार देने वाला नहीं बनाना है।
-
एनसीआर में उद्योगों को सर्दियों में प्रदूषण पर अंकुश
-
भिवानी में 18 फुट गहरे कुएं से कोबरा के बच्चे को बचाया गया
-
रेवाड़ी में नशा मुक्त अभियान के तहत खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं
-
हिसार: एचएयू मारपीट मामले में चालान दाखिल करने में देरी पर पुलिस को कार्रवाई का सामना करना पड़ा
-
‘अगर खिलाफ हैं होने दो, किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है..’ धमकियों के बीच इंदौर के मंच से दिलजीत दोसाझं का करारा जवाब
-
दोस्त के दादा के घर चोरी की कोशिश में लगा चाकू, रतलाम के जंगल में छोड़कर भाग गए साथी; 2 हफ्ते बाद मिला कंकाल
-
ग्वालियर के फर्जी कॉल सेंटर से हर दिन हो रही थी छह लाख की ठगी, दो गिरफ्तार
-
तोड़ा जाएगा भोपाल का जनता क्वार्टर, 490 परिवारों के सामने संकट
-
कटनी ज्वेलरी शोरूम लूटकांट: झारखंड गैंग का बदरुद्दीन कोलकाता से गिरफ्तार; करोड़ों के गहने अब भी गायब
-
अब घर या बिल्डिंग बनाने से पहले जान लें बिहार सरकार के नए नियम, बुजुर्गों को मिलेंगी खास सुविधाएं
-
केवल रक्षाबंधन या भैया दूज नहीं, बिहार में 8 दिनों तक चलता है भाई-बहन के प्यार का अनोखा पर्व
-
एक ही छत के नीचे जुटीं 4 पीढ़ियां, 95 सदस्य और एक रसोई…छठ महापर्व पर रोहतास में दिखा अद्भुत नजारा
-
छठ का प्रसाद जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला, समस्तीपुर में दिल दहला देने वाली वारदात
-
बिहार के साहेबगंज MLA राजू सिंह की सदस्यता बची, सुप्रीम कोर्ट ने हर्ष फायरिंग केस में दी बड़ी राहत
-
ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा पर बढ़ेगा मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट देने का दबाव? एक्सपर्ट से जानिए
-
क्या हरिशंकर तिवारी के बेटे को टिकट देंगे अखिलेश यादव? चिल्लू पार विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले के बने आसार
-
CM योगी के साइन वाली BJP की चिट्ठी ने चौंकाया, 209 टिकटों की लिस्ट पर आया खंडन, चुनाव से पहले क्या चल रहा सियासी खेल?
-
यूपी के यात्रियों के लिए रेलवे की 2 स्पेशल ट्रेनें, जानें गाजियाबाद, प्रयागराज, गोरखपुर और बरेली में ठहराव का टाइम
-
गाजियाबाद PMLA कोर्ट ने सुनाया फैसला, डासना जेल भेजे गए आजम खान, 26 नवंबर को अगली सुनवाई
-
एक्यूआई में मामूली सुधार के कारण दिल्ली में राहत की सांस न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर
-
दिल्ली: पहाड़गंज बिल्डिंग के मालिक, ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर, निर्माण के दौरान ढहने के बाद एफआईआर; 8 घायल
-
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छठ के अंतिम दिन हाथी घाट पर श्रद्धालुओं के साथ चढ़ाया अर्घ्य
-
दिल्ली में कपड़े की दुकान के ट्रायल रूम में 18 साल की लड़की की हत्या कर दी गई। आरोपी गिरफ्तार
-
विदेशी नेता के ‘वोट चोरी’ के नारे को लेकर बीजेपी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
-
पारिवारिक संबंध नहीं, जीतने की योग्यता से टिकट का फैसला होगा: परगट सिंह
-
कनाडा के सरे में सेंधमारी और वाहन चोरी के मामले में पंजाब मूल के व्यक्ति पर 6 आरोप
-
कनाडा गुरुद्वारा विवाद: जूते पहनकर परिसर में घुसी पुलिस, मचा आक्रोश
-
मुक्तसर जिले में घने स्मॉग को झकझोर कर देखा गया राजस्थान के बीजेपी विधायक
-
एटीएस एस्टेट से कहा गया है कि चंडीगढ़ फ्लैट खरीदने वाले को 9 फीसदी ब्याज और 75 हजार रुपये का मुआवजा
-
ब्रिटेन की 3 अदालतों के आदेश, 2 देश और 1 बच्ची को सौंपने का आदेश
-
यूके में बिहारी पति के साथ छठ पूजा का जश्न पंजाबी महिला ने मनाया, वीडियो ने जीता दिल
-
पंजाब चुनाव: पूनिया ने बीजेपी के घोषणापत्र की पहली बैठक की अध्यक्षता की पार्टी की नजर ‘जनता संकल्प पत्र’ पर
-
खनन प्रभावित पंजाब पुल 3 साल बाद फिर खुला, 100 गांवों को फिर से जोड़ा
-
26 नवंबर को मोगा से पंजाब चुनाव का बिगुल फूकेगी आम आदमी पार्टी
-
पंजाब स्टेट मास्टर्स एथलेटिक्स मीट में 35 से 104 साल के एथलीट
-
बठिंडा फूलगोभी उत्पादकों को नुकसान, 3-5 रुपये प्रति किलो तक लुढ़कने से
-
कुलचा से लेकर क्रोइसैन तक: अमृतसर की नई फूड स्टोरी
-
चुनाव नजदीक आते ही पार्टियां डेरा बल्लान के आसपास दलितों तक पहुंच बनाने की योजना बना रही हैं
-
जालंधर से साइकिल यात्रा शुरू होने के बाद ‘ब्रांड चन्नी ‘ को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया
-
पंजाब सरकार ने उठाया कदम, कार्मिक विभाग को बनाया नोडल एजेंसी
-
आरएसएस खुलकर पंजाब चुनाव में क्यों शामिल हो रहा है?
-
पंजाब सरकार ने नलकूपों के अतिरिक्त भार पर नई राहत दी
-
पंजाब में जन्मे सिख विधायक ने गुरु नानक देव के समानता के संदेश को पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की संसद तक पहुंचाया
-
तरनतारन बस हादसा: एनएचआरसी ने सुरक्षा उल्लंघन को लेकर पंजाब के मुख्य सचिव को तलब किया
-
पंजाब 2027 चुनाव: पटियाला में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तर की जांच शुरू
-
आसपास की पहाड़ियों में बारिश से पंजाब की वायु गुणवत्ता में सुधार में मदद मिली, लेकिन खेतों में आग लगना अभी भी चिंता का विषय है
-
पंजाब भाजपा के पुराने नेता ने अकाली दल के साथ नए गठबंधन का विरोध किया
-
चरण कौर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अमृतपाल के परिवार को उठाना पड़ेगा, सांसद और 5 पुलिसकर्मियों का हवाई किराया
-
छह साल बाद, पंजाब ने 630 करोड़ रुपये के रोपड़ अवैध खनन मामले में बाधा दूर की
-
एसएडी ने आम आदमी पार्टी के मुफ्त बिजली के दावों पर उठाए सवाल; पूछा कि 25 लाख उपभोक्ताओं ने 2,516 करोड़ रुपये का बकाया कैसे जमा किया
-
2027 के चुनावों से पहले, पंजाब ने अतिरिक्त ट्यूबवेल लोड के नियमितीकरण के लिए शुल्क में कटौती की
-
बेअदबी विरोधी कानून विवाद: अकाल तख्त विशेषज्ञ समिति ने पंजाब सरकार से पूछा स्पष्टीकरण
-
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन 18 नवंबर को पंजाब का दौरा, जालंधर से संत रविदास यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे
-
2027 के चुनावों से पहले, पंजाब ने 1 करोड़ रुपये के शीर्ष पुरस्कार के साथ युवाओं के लिए क्विज शुरू किया
-
आज छपरा के मांझी पहुंचेंगे CM सम्राट चौधरी, अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण
-
जालंधर में शादी समारोह में मेयर की मौजूदगी में गोलियों की आवाज
-
साबुन-पानी की स्लाइड से लेकर पंजाब गौरव तक: 7 साल के बच्चे की स्केटिंग यात्रा
-
अमृतसर: घर के पास एक स्टेडियम, सपनों के लिए एक नई पिच
-
पंजाब में एक दिन में खेतों में पराली जलाने की 500 से अधिक घटनाएं, पिछले साल की तुलना में अधिक हो सकती हैं
-
सिद्धू मूसेवाला की फिल्म ‘फैंटम फेरारी’ रिलीज के राइट्स विवाद में मचा गया है। पिता ने दी कानूनी कार्रवाई की धमकी
-
पंजाब: 1992 के लापता होने के मामले में पूर्व एसएसपी को 5 साल की सजा सुनाई गई है।
-
पंजाब मौसम: पश्चिमी विक्षोभ से 48 घंटे तक प्रदूषण से राहत मिल सकती है, लेकिन चंडीगढ़ में बारिश नहीं नवंबर गर्म रहेगा
-
कनाडा में सिखों के खिलाफ नफरत का अपराध: 3 किशोरों पर आरोप लगाया गया है, जिस पर बीयर डालकर उसकी पगड़ी उतारी गई
-
पंजाब में शुक्रवार को चंडीगढ़ में होगी आरएसएस के शीर्ष नेताओं की चुनावी रणनीति की बैठक
-
चन्नी की लुधियाना रैली में शामिल होंगे राजा वारिंग? पंजाब में पार्टी मतभेदों की चर्चा के बीच कांग्रेस सांसद पर सबकी निगाहें
-
हिमांशु जैन ने पटियाला के डीसी के रूप में कार्यभार संभाला
-
पंजाब कांग्रेस ने साइकिल, बस रैलियों, पैदल मार्च के माध्यम से पहुंच बनाने की योजना बनाई
-
गुरदासपुर के ट्री मैन – उम्मीद लगा रहे हैं, मानवता की सेवा कर रहे हैं
-
युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल के बुनियादी ढांचे में निवेश कर रही है सरकार: भगवंत मान
-
यात्रा को लेकर आप-भाजपा के श्रद्धालुओं के झगड़े में फंसे डेरा बल्लन
-
लुधियाना में 978 कम मूल्य के बिक्री विलेख जांच के दायरे में
-
न्यूयॉर्क गुरुद्वारे में दिवाली पर आतिशबाजी की घटना के बाद सिख कल्चरल सोसाइटी के अध्यक्ष ने मांगी माफी
-
चंडीगढ़ का अगला एसएसपी कौन होगा? पंजाब में अधिकारियों का पैनल बनाने की प्रक्रिया शुरू
-
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी आज जारी कर सकती है उम्मीदवारों की दूसरी सूची
-
सशस्त्र माओवादी चले गए, लेकिन ‘दिमागी नक्सली’ लोगों को संविधान के खिलाफ भड़का रहे हैं: पीएम मोदी
-
गुरुग्राम में तालाब में डूबने से 2 नाबालिग बच्चियां
-
गुरुग्राम दिवाली पर एक्यूआई सिर्फ 6 फीसदी बढ़ा, 3 साल में सबसे कम
-
सोनीपत के ओपी जिंदल विश्वविद्यालय के छात्रों ने ऑनलाइन परीक्षा की मांग की
-
हरियाणा में एसआईआर के लिए भाजपा की तैयारी, 33.83 लाख मतदाताओं को निशाना बनाया
-
गुरुग्राम तलाक की याचिका को 2 लाख रुपये की गुजारा भत्ता याचिका बताया गया है। उच्च न्यायालय ने ‘त्रुटियों’ का संज्ञान लिया
-
‘किसान 3 महीने मेहनत करते हैं, 9 महीने ताश खेलते हैं’; रीवा के BJP सांसद के विवादित बोल
-
मध्य प्रदेश: मंदसौर में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, बरगद के खोखले तने से मिला शव; आरोपी गिरफ्तार
-
भोपाल में 14 नवंबर को जुटेंगे कमल नाथ के समर्थक, नकुल नाथ को मजबूत करने की तैयारी
-
मध्य प्रदेश में नर्मदा किनारे मिला दांतों वाला रहस्यमयी पत्थर, ग्रामीणों ने की विशेषज्ञ जांच की मांग
-
जबलपुर में प्रधान आरक्षक ने सरकारी आवास में लगाई फांसी, पारिवारिक विवाद में जान देने की आशंका
-
किशनगंज पावर हाउस के ट्रांसफार्मर वर्कशॉप में लगी भीषण आग; दमकल का पानी खत्म, इलाके में मची अफरातफरी
-
सम्राट चौधरी पर हमलावर हुए तेजस्वी यादव, मुख्यमंत्री के लिए इस्तेमाल किए असंसदीय शब्द
-
किसान की बेटी अर्चना ने नेशनल स्कूल गेम्स में जीता कांस्य पदक, बढ़ाया बिहार का मान
-
हाजीपुर में बारिश-जलजमाव से बर्बाद हुई केले की फसल, छठ से पहले ₹1000 तक पहुंचा घौद
-
सोनपुर मेले में अद्भुत संगम: एक ही जगह होंगे अयोध्या के रामलला और रामेश्वर धाम के दर्शन, जानिए इस बार क्या है खास
-
गाजीपुर में समोसा खाते मोहम्मद कौसेन को गोलियों से भूना, शुभम चौबे ने पब्लिक के सामने किया कांड
-
बागपत में गोली लगने से घायल हुए राष्ट्रपति के अंगरक्षक सौरभ तोमर अब खतरे से बाहर, अस्पताल से जारी किया Video
-
यूपी में सिपाही से दारोगा बने जवानों को योगी सरकार की राहत, 8 लाख रुपये तक की रिकवरी माफ
-
चंद्रशेखर आजाद ने बता दी BJP की ताकत बढ़ने की वजह, जयंत चौधरी का भी लिया नाम
-
यूपी चुनाव से पहले सपा-बसपा को झटका, बीजेपी में शामिल हुए पूर्व सांसद अरविंद चौधरी और अनिल यादव
-
कौन हैं अनस खान? दिलजीत दोसांझ शो में एनआरआई के साथ महिलाओं को ‘व्हाट्सएप ऑफर’ के बाद डीयू की छात्रा निलंबित
-
दिल्ली हाईकोर्ट और अधीनस्थ अदालतों ने छठ पूजा के लिए 16 नवंबर की छुट्टी घोषित की