राज्यदिल्ली

CM Rekha Gupta का राहत वाला आदेश, दिल्ली में गजरते बुलडोजरों के बीच

दिल्ली की CM Rekha Gupta ने झुग्गियों में रह रहे लाखों लोगों की चिंता दूर करने के लिए जंगपुरा के मद्रासी कैंप और वजीरपुर में रेलवे लाइन किनारे बुलडोजर ऐक्शन के बीच एक बड़ा आदेश दिया है।

दिल्ली की CM Rekha Gupta ने झुग्गियों में रह रहे लाखों लोगों की चिंता दूर करने के लिए जंगपुरा के मद्रासी कैंप और वजीरपुर में रेलवे लाइन किनारे बुलडोजर ऐक्शन के बीच एक बड़ा आदेश दिया है। CM Rekha Gupta  ने अधिकारियों से कहा है कि ‘स्थायी निवास दिए जाने से पहले’ झुग्गियों को ना गिराया जाए। ध्वस्तीकरण को लेकर झूठ फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। CM Rekha Gupta कार्यालय की ओर से एक बयान जारी करके यह जानकारी दी गई है।

सीएमओ ने बताया कि CM Rekha Gupta  ने दिल्ली सचिवालय में डीयूएसआईबी, पीडब्ल्यूडी, डीडीए और एमसीडी के अधिकारियों के साथ एक बैठक में अफवाह फैलाने वालों पर एफआईआर दर्ज करने का भी आदेश दिया। CM Rekha Gupta  ने सीएमओ से जारी एक बयान में कहा, ‘कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं कि झुग्गियों को तोड़ा जा रहा है, जबकि सरकार ने आश्वासन दिया है कि स्थायी आवास दिए बिना झुग्गियों को नहीं तोड़ा जाएगा.”

झुग्गियों में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने पर भी बैठक में चर्चा हुई। सीएमओ ने कहा, “सभी विभागों को झुग्गियों में जरूरी सुविधाएं जैसे सीवर, ड्रेनेज, पीने का पानी, रोड, स्ट्रीट लाइट्स, सामुदायिक शौचालय और कचरा प्रबंधन की व्यवस्था करने को कहा है।” झुग्गियों में बेहतर सुविधाओं के लिए सरकार ने 700 करोड़ रुपये का बजट दिया है।’

CM Rekha Gupta ने कहा, ‘हर झुग्गी निवासी को स्वाभिमान से जीने का अधिकार है। हमारा काम है कि उन्हें भी शहर के अन्य लोगों की तरह सुविधाएं मिलें। दिल्ली की सभी झुग्गियों को फेजवाइज तरीके से रीडिवेलप किया जाएगा।’

सीएमओ ने बताया कि समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है जो ट्रैफिक को रोक रहे हैं। CM Rekha Gupta ने कहा कि स्ट्रीट वेंडर्स को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थी के रूप में वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। दिल्ली में बुलडोजर ऐक्शन को लेकर आम आदमी पार्टी भाजपा सरकार पर हमलावर है।

Related Articles

Back to top button