CM Yogi Adityanath: प्रदेश में नये राजगार्माें के निर्माण हेतु भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही तेजी से पूर्ण की जाए
CM Yogi Adityanath ने यहां अपने सरकारी आवास पर केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रयागराज महाकुम्भ-2025 से सम्बन्धित राष्ट्रीय राजमार्गाें के कार्याें व सड़क परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गये कि सम्बन्धित राष्ट्रीय राजमार्गाें, बाईपास, इनर रिंग रोड व सेतु निर्माण के शेष कार्याें को हर-हाल में आगामी 25 दिसम्बर तक पूर्ण कर लिया जाए। इन निर्माण कार्याें की गुणवत्ता पूर्णतः सुनिश्चित की जाए तथा सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए।
ज्ञातव्य है कि इन निर्माण कार्याें में 63.17 किलोमीटर रायबरेली से प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण का कार्य व 04 स्थानों पर 04-लेन बाईपास के निर्माण, 7.6 किलोमीटर प्रयागराज इनर रिंग रोड (प्रथम चरण, पैकेज-थर्ड), 10.98 किलोमीटर 02-लेन प्रतापगढ़ बाईपास, 5.10 किलोमीटर 04-लेन जसरा बाईपास तथा 24.2 किलोमीटर प्रयागराज, फाफामऊ में गंगा नदी पर बने सेतु के समानान्तर नये 06-लेन सेतु एवं पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य प्रमुख हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (रायबरेली से प्रयागराज खण्ड) में 04 स्थानों-जगतपुर, बाबूगंज, ऊंचाहार, आलापुर पर निर्माणाधीन बाईपास में से 02 पूर्ण हो चुके हैं, शेष दो को भी समय से पूरा करा लिया जाए। ऊंचाहार बाईपास पर निर्माणाधीन आर0ओ0बी0 के काम में अनावश्यक विलम्ब न हो। फाफामऊ में गंगा नदी पर बने सेतु के समानान्तर नये 06-लेन सेतु एवं पहुँच मार्ग को तय समय में पूर्ण किया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रयागराज महाकुम्भ-2025 भारत की धार्मिक, सांस्कृतिक व सामाजिक विरासत का समागम है। महाकुम्भ में देश और दुनिया से करोड़ों श्रद्धालुओं व पर्यटकों का आगमन होगा। श्रद्धालुओं व पर्यटकों की सुविधाओं व व्यवस्थाओं के दृष्टिगत केन्द्र व राज्य सरकार इन्फ्रास्ट्रक्चर को विकसित कर रही हैं। राष्ट्रीय राजमार्गाें में 20 किलोमीटर पर एम्बुलेन्स और रिकवरी व्हीकल तथा विशेष परिस्थितियों से निपटने के लिए पेट्रोलिंग वाहन तथा क्रेन की व्यवस्था की जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर घटनाओं के मामले में त्वरित राहत के लिए मौजूदा घटना प्रबंधन प्रणाली के साथ सभी नजदीकी अस्पतालों की मैपिंग होनी चाहिए। प्रयागराज की ओर आने वाले सभी राजमार्गाें में सी0सी0टी0वी0 तथा स्ट्रीट लाइट्स की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। महत्वपूर्ण स्थानों पर अतिरिक्त स्ट्रीट लाइट्स भी लगायी जाएं। महाकुम्भ जाने वाले मार्गों पर टोल प्लाजा के पास अतिरिक्त शौचालय और राष्ट्रीय राजमार्गों पर पेयजल सुविधाएं, पर्याप्त चिकित्सा एवं यातायात सहायता पोस्ट की व्यवस्था कराई जाए। महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं/पर्यटकों के सुखद अनुभव के लिए यह सुनिश्चित किया जाए कि राष्ट्रीय राजमार्ग गड्ढा मुक्त हों।
मुख्यमंत्री जी ने निर्देशित करते हुए कहा कि प्रदेश में नये राजगार्माें के निर्माण हेतु भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही तेजी से पूर्ण की जाए, ताकि निर्माण कार्य समय से पूर्ण हो सकें। निर्माण कार्याें से सम्बन्धित एन0ओ0सी0 की कार्यवाही भी समय से पूरी की जाएं। रोड एक्सीडेन्ट की घटनाआंे को कम करने के लिए समन्वित प्रयास किये जाएं।
मुख्यमंत्री जी ने लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग और बाँदा-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग, गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग के मरम्मत की आवश्यकता बताई, जिस पर केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने एन0एच0ए0आई0 के अधिकारियों को इनके सुदृढ़ीकरण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जनपद सिद्धार्थनगर के नौगढ़ से शोहरतगढ़ होते हुए तुलसीपुर (जनपद बलरामपुर) तक के मार्ग का सुदृढ़ीकरण आवश्यक है, जिस पर सहमति जताते हुए केन्द्रीय मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने अलीगढ़, देवीपाटन, झांसी, मीरजापुर व सहारनपुर मण्डल में रिंग रोड का प्रस्ताव तैयार किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 53 जनपदों में बाईपास उपलब्ध हैं तथा 08 बाईपास निर्माणधीन हैं। प्रदेश के 10 जनपद-औरैया, बुलन्दशहर, मैनपुरी, बहराइच, बागपत, भदोही, सम्भल, कौशाम्बी, चन्दौली व श्रावस्ती में बाईपास बनाये जाने हेतु प्रस्ताव तैयार किये जाएं। उन्हांेने गोरखपुर-शामली मार्ग व कानपुर-गाजियाबाद मार्ग के डी0पी0आर0 शीघ्र बनाने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के सम्बन्ध में भी अपने आवश्यक सुझाव व दिशा-निर्देश दिये। बरेली में एन0एच0 530 बी के सुदृढ़ीकरण, प्रतापगढ़ जिले में 01 बाईपास, प्रयागराज-दोहरीघाट मार्ग को 02 लेन से 04 लेन, बाराबंकी-जरवल-बहराइच मार्ग (एन0एच0 927) के निर्माण, कबरई-कानपुर कॉरिडोर के निर्माण के सम्बन्ध में डी0पी0आर0 तैयार करने की प्रक्रिया समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि शामली-गोरखपुर कॉरिडोर तथा अलीगढ़-मुरादाबाद-बिजनौर कॉरिडोर की डी0पी0आर0 बिड प्राप्त कर ली गयी है, जबकि अयोध्या (उतरौला)-प्रयागराज के बीच बेहतरीन कनेक्टिविटी के लिए बिड आमंत्रित की गयी है। साथ ही, प्रयागराज-वाराणसी-आरा-पटना कॉरिडोर के लिए भी बिड आमंत्रित की गयी है। गाजीपुर-जमनिया-सैयदराजा कॉरिडोर तथा गोरखपुर-किशनगढ़-सिलीगुड़ी कॉरिडोर के लिए डी0पी0आर0 तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है।
इस अवसर पर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दयाशंकर सिंह, लोक निर्माण राज्य मंत्री श्री बृजेश सिंह, मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री श्री एस0पी0 गोयल, प्रमुख सचिव लोक निर्माण श्री अजय चौहान, प्रमुख सचिव सिंचाई श्री अनिल गर्ग, प्रमुख सचिव वन श्री अनिल कुमार, प्रमुख सचिव राजस्व श्री पी0 गुरु प्रसाद, सचिव मुख्यमंत्री श्री अमित सिंह, सलाहकार मुख्यमंत्री श्री अवनीश कुमार अवस्थी, केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, एन0एच0ए0आई0 एवं लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Source: https://information.up.gov.in
Related Articles
-
अशोकनगर जिला अस्पताल में नवजात बच्ची की संदिग्ध मौत से सनसनी, मुंह से निकल रहा था खून; गले पर मिले निशान
-
‘बहन-बेटियां अकेली न आएं’, बागेश्वर धाम में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर धीरेंद्र शास्त्री की अपील, बोले- सेवादार पर भी आंख मूंद न करें भरोसा
-
मैहर की हिनौती माइंस में भर रहा बिहरागंज का पानी, धान के खेतों पर मंडरा रहा खतरा; किसानों की चिंता बढ़ी
-
काले जादू से जमानत? छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में तांत्रिक अनुष्ठान करते हुए पकड़ा गया शख्स: चीफ जस्टिस
-
सरकार से ₹10 लाख लेकर नहीं लगाई इंडस्ट्री, गोपालगंज में 315 लाभुकों से वसूली करेगा उद्योग विभाग
-
जितिया के दौरान नालंदा में नदी में डूबने से 3 बच्चों की मौत, पर्व की खुशी मातम में बदली
-
‘हर पंचायत में बनेगा जिम, खिलाड़ियों को मिलेगा नया मंच’, मुंगेर में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने किया एलान
-
जमुई सदर अस्पताल में डॉक्टर की लापरवाही से 2 मौतें, मंत्री श्रेयसी सिंह का फूटा गुस्सा; FIR दर्ज कराने के निर्देश
-
यूपी प्रेस मीट में विवाद: सपा प्रमुख अखिलेश ने गोरखपुर में पार्टी इकाइयों को भंग किया
-
मेरठ में ‘गर्लफ्रेंड’ के साथ मोमो खाते हुए पति को पकड़ा पत्नी, उसे कुचलने की ‘कोशिश’ करता है
-
सैनिक के शव को लेकर जा रही सेना की एंबुलेंस ट्रक से टकराई परिवार के 3 और ड्राइवर की मौत
-
भदोही का नाम बदलकर संत रविदास नगर भदोही कर दिया गया है, योगी आदित्यनाथ ने किया ऐलान
-
अबोहर शोरूम मालिक की हत्या, हिसार में 5 लाख रुपये का इनाम पकड़ा गया
-
इन्फ्लुएंसर बॉबी कटारिया ने हैक किए गए इंस्टाग्राम अकाउंट के बाद मौत के दावे का खंडन किया
-
रोहतक विश्वविद्यालय ने सीएएस के तहत लंबे समय से लंबित 92 शिक्षक पदोन्नति मामलों को निपटाया
-
पालमपुर के पास 7.92 ग्राम चिट्टा के साथ हरियाणा के पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया
-
वकील पर ‘हमला’: दिल्ली की रोहिणी अदालत के वकील 5 अक्टूबर को हड़ताल करेंगे, पुलिस के प्रवेश पर रोक
-
वीडियो विवाद में दिल्ली की भाभी चोटिल
-
आइसा सदस्यों का दावा, नेहा बोरा को पुलिस ने उठाया, नरेला में रिहा किया
-
दिल्ली पुलिस के एसीपी विवेक भगत के खिलाफ कथित छेड़छाड़ की शिकायत क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दी गई है।
-
सीईसी दिवस 3 के खिलाफ प्रदर्शन: भारी बैरिकेडिंग के बीच आइसा कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर तक पहुंचने की कोशिश की
-
बीकेयू उग्राहन ने 25 रुपये के एमएसपी में बढ़ोतरी को ‘क्रूर मजाक’ बताया, ‘स्वामीनाथन’ फॉर्मूले की मांग की
-
अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या
-
एनजीटी ने रोपड़ में सतलुज, सरहिंद नहर प्रदूषण को जांच के दायरे में रखा
-
अबोहर शोरूम मालिक की हत्या, हिसार में 5 लाख रुपये का इनाम पकड़ा गया
-
कुब्बे गांव में गुरुद्वारे विवाद दो गुटों के बीच झड़प, बढ़ा
-
हाईकोर्ट ने 25 साल पुराने मामले में तीसरी नाकामी पर 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, पंजाब के मुख्य सचिव को अवमानना नोटिस
-
अमृतसर पुलिस ने अवैध हथियारों के नेटवर्क को ध्वस्त किया, एके-47 राइफल और 2 हथगोले बरामद
-
क्या भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता चंडीगढ़, पंजाब के लिए दरवाजे खोल सकता है क्योंकि उत्तर इंग्लैंड पहुंच गया है?
-
9 महीने में 850 किलो हेरोइन जब्त की गई। पंजाब बॉर्डर पर ड्रग्स की बरामदगी दोगुनी
-
लुधियाना गांव में गोलीबारी, पूर्व सरपंच की मौत, जमीन विवाद के मामले में 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
-
MP CM डॉ. यादव ने पीएम मोदी से मुलाकात की, उन्हें ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 में आमंत्रित किया
-
इंदौर में पानी से होने वाली मौतों को रोका जा सकता है, पाइपलाइन टेंडर में देरी से त्रासदी हुई: न्यायिक पैनल
-
छत्तीसगढ़ के चट्टानी इलाके में चाय की खेती से आर्थिक बदलाव आता है
-
पटना में ‘स्कूटी दीदी’ से बदसलूकी और मारपीट, गश्त के दौरान महिला पुलिसकर्मी को जड़ा थप्पड़
-
‘पापा ने बुलाया तो आ गई’, 11 महीने बाद पटना लौटीं रोहणी, लालू और राबड़ी को देखते ही भर आईं आंखें
-
सासाराम में तिरंगे में लौटा BSF का लाल, ड्यूटी के दौरान थमी सांस; अंतिम दर्शन को उमड़ा गांव
-
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर नींद में सवार यात्रियों पर टूटा कहर, ट्रेलर से भिड़ी दिल्ली-दरभंगा AC बस; चार की मौत
-
मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने पार्टी से निकाले जाने के बाद मांगा एक और मौका
-
मथुरा में मंदिर ट्रस्ट धातु दान की शुद्धता का परीक्षण करने के लिए कम्प्यूटरीकृत मशीन का उपयोग करेगा
-
यूपी के बहराइच होटल में फांसी पर लटकी मिली 46 साल की शादीशुदा महिला और उसका 27 वर्षीय साथी
-
6.37 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामला: लखनऊ की सीबीआई अदालत ने एलआईसी के पूर्व सहायक को 10 साल की सजा सुनाई
-
चंडीगढ़: ट्राइसिटी में मौसम में फिर से बदलाव, शहर में पंजाब में दूसरा सबसे गर्म दिन दर्ज
-
2 बैंक घोटालों के बाद, हरियाणा के नए ऑडिट कानून ने अधिकारियों को अवैध भुगतान, नुकसान के लिए हुक में डाल दिया
-
वाडा के प्रतिबंध और ओलंपिक कोटा हारने के बाद, रोहतक की परवीन हुड्डा ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता
-
हर 50 मीटर पर चार कूड़ेदान: हरियाणा में पर्यटकों, तीर्थ स्थलों पर कचरा प्रबंधन के साथ हाईटेक किया जाएगा
-
दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशन बंद, सीईसी के खिलाफ प्रस्तावित विरोध से पहले धारा 163 लागू
-
दिल्ली सरकार ने उत्तरी रिज में 277 एकड़ के लिए ‘आरक्षित वन’ का दर्जा दिया
-
महात्मा गांधी की जयंती पर पीएम मोदी और कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
-
जंतर-मंतर प्रदर्शन: मतदाता सूची विवाद के बीच छात्र समूहों ने सीईसी ज्ञानेश कुमार को निशाना बनाया
-
भ्रष्टाचार के शिकायतकर्ता ने ऑडियो क्लिप में पंजाब के निलंबित डीआईजी एचएस भुल्लर की आवाज की पहचान की
-
संगरूर के सांसद गुरमीत हेयर ने शिअद और कांग्रेस को दी चुनौती
-
ब्रिटिश नागरिक जगतार सिंह जौहल नौ साल बाद तिहाड़ से बाहर
-
कनाडा में फोन पर गेम खेलते हुए हुई जानलेवा दुर्घटना में पंजाब मूल के ट्रक चालक को 6 साल की सजा
-
सुखबीर बादल 6 अक्टूबर को डोर-टू-डोर ड्राइव के साथ शिअद के पंजाब चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे
-
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि 36.87 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 1,262 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए
-
पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए दिल्ली में करेंगे राहुल गांधी की मुलाकात
-
मर्चेंट बैंकर के जरिए 10,000 करोड़ रुपये का कर्ज नहीं उठाएगी पंजाब पावर कॉरपोरेशन
-
ओंकारेश्वर में नर्मदा के बीच नाव के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; नाविक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
-
जबलपुर में कार की टक्कर से पलटी स्कूल वैन, आठ बच्चे घायल; सड़क पर मची अफरा-तफरी
-
छत्तीसगढ़ में दूल्हे को नशे में पाया गया, दुल्हन ने तोड़ी शादी पुलिस ने उनके रुख का सम्मान किया
-
पहाड़ों के बीच बंजर जमीन पर उगाई सफलता: गया की सुषमा ने खेती, डेयरी और मत्स्य पालन से रची नई इबारत
-
बिहार के लिए अगले 48 घंटे अहम, उफान पर नदियां; मानसून को लेकर IMD का अपडेट
-
रोहतास में पत्थर खदानों की बंदोबस्ती शुरू, बिहार समेत कई राज्यों के मजदूरों को मिलेगा रोजगार
-
औरंगाबाद में 288 करोड़ की लागत से बनेगा 8 KM लंबा फोरलेन बाईपास, 8 मौजों में जमीन का होगा अधिग्रहण
-
लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े शख्स की लॉ डिग्री रद्द
-
सुप्रीम कोर्ट ने आरोपियों को ‘बचाने’ के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस को फटकार लगाई; समन अधिकारी
-
यूपी में मॉनसून की विदाई की उल्टी गिनती शुरू, अगले 7 दिनों के मौसम को लेकर IMD ने दिया ये अपडेट
-
चलती फ्लाइट में को-पायलट ने किया हमला, घायल होकर कैप्टन स्मित मच्छार ने बचाई 174 यात्रियों की जान, CM योगी तारीफ करते नहीं थके!
-
सोहना एलिवेटेड रोड पर चलती कार में लगी आग, चालक बाल-बाल बचा
-
11 अक्टूबर से लागू होंगी संपत्ति कर की नई दरें
-
ग्रेटर फरीदाबाद में नाबालिग के साथ उसके दोस्त के सामने ‘गैंगरेप’ 3 गिरफ्तार
-
2 महीने की सैलरी में देरी से करनाल एमसी दफ्तर के बाहर सफाई कर्मचारियों का विरोध
-
फर्जी ई-चालान मैसेज से बैंक खाते खाली हो सकते हैं: पंचकूला पुलिस ने वाहन मालिकों को दी चेतावनी
-
टीवी से प्रेरणा लेने से लेकर एशियाई खेलों में रजत पदक तक, आशिमा अहलावत का निशानेबाजी सफर
-
दिल्ली पीडब्ल्यूडी के 23 करोड़ रुपये के रोड टेंडर में ‘अनियमितताओं’ को लेकर आम आदमी पार्टी ने एसीबी का दरवाजा खटखटाया
-
दिल्ली की एक अदालत ने यासीन मलिक और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप तय करने का आदेश दिया है।
-
बारापुला फेज-3 के खुलने के अगले दिन दिल्ली में सूर्यघाड़ी, आश्रम में जाम
-
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को पंजाब के नांगल में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता विकास प्रभाकर की हत्या से कथित तौर पर जुड़े एक प्रमुख व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी हरविंदर कुमार उर्फ सोनू संयुक्त अरब अमीरात में रहता था और कहा जाता है कि उसने अपराधियों को रसद सहायता और वित्तपोषण प्रदान किया था। उसे एनआईए ने वांछित घोषित कर दिया था। एनआईए ने एक बयान में कहा कि कुमार को कूटनीतिक प्रयासों के बाद गुरुवार को भारत प्रत्यर्पित किया गया। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद कुमार को एनआईए ने गिरफ्तार कर लिया था। उसे कानूनी कार्यवाही के लिए यहां विशेष एनआईए अदालत में पेश किया गया। यह मामला प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के सदस्यों द्वारा प्रभाकर की लक्षित हत्या से संबंधित है। एनआईए ने हत्या के संबंध में 9 मई, 2024 को एक मामला दर्ज किया था। इस मामले में अब तक तीन चार्जशीट दाखिल की जा चुकी हैं। नवीनतम गिरफ्तारी 13 अगस्त को यूएई के एक अन्य आरोपी मनवीर राम को पकड़ने के बाद की गई है। अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियारों की आपूर्ति में कथित तौर पर शामिल मनवीर राम को अमृतसर हवाई अड्डे पर रोका गया। एनआईए की जांच में खुलासा हुआ है कि प्रभाकर को खत्म करने की साजिश कथित तौर पर जर्मनी स्थित बीकेआई के गुर्गों हरजीत सिंह उर्फ लाडी और कुलबीर सिंह उर्फ सिद्धू ने रची थी। बयान में कहा गया है कि जांच में यह भी स्थापित हुआ है कि कुमार ने संयुक्त अरब अमीरात से काम करते हुए विदेशों में स्थित बीकेआई के गुर्गों के लिए एक रसद प्रदाता और फाइनेंसर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसमें कहा गया है कि वह एक भर्तीकर्ता और हैंडलर के रूप में काम करता था, हथियारों की व्यवस्था करता था और प्रभाकर की हत्या में शामिल शूटरों को उनकी डिलीवरी की सुविधा प्रदान करता था। आतंकवाद निरोधक एजेंसी ने कहा कि हरजीत सिंह और कुलबीर सिंह के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए कुमार ने साजिश के संबंध में आतंकवाद के लिए धन भी प्राप्त किया और उसे हस्तांतरित किया। एजेंसी ने कहा कि कुमार का प्रत्यर्पण भगोड़ों की भारत वापसी में शामिल विभिन्न एजेंसियों के प्रयासों के कारण किया गया है।
-
पंजाब विहिप नेता की हत्या के मामले में एनआईए ने यूएई के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया
-
बाबा फरीद विश्वविद्यालय ने एमबीबीएस, बीडीएस काउंसलिंग के तीसरे दौर के कार्यक्रम में संशोधन किया
-
पंजाब चुनाव पर बीजेपी ने आज से 2 दिन की मंथन, बीएल संतोष करेंगे नेतृत्व
-
ईडी ने उद्योगपति एसपी ओसवाल को 7 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया
-
आम आदमी पार्टी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने नंगल संयंत्र में भूजल प्रदूषण का आरोप, जांच की मांग की
-
पंजाब के सीमावर्ती जिले में 7 महंगी पिस्तौल के साथ 4 गिरफ्तार
-
राजा वारिंग के बाद, कौन? राहुल और खड़गे से मिलने के लिए दिल्ली में कैंप पंजाब के नेता
-
मोगा, मुक्तसर और फरीदकोट में तीन महीने में 47,000 से अधिक चालान जारी किए गए
-
राहुल के विश्वासपात्र विजय इंदर सिंगला पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में राजा वारिंग की जगह लेंगे
-
राजा वारिंग ने नए प्रमुख की घोषणा से पहले एक्स बायो को ‘पूर्व पीपीसीसी अध्यक्ष’ में बदल दिया
-
पश्चिम चंपारण के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, राहत सामग्री का करेंगे वितरण
-
बिहार के लाल ने हासिल किया खास मुकाम, LIC म्यूचुअल फंड के MD-CEO बने आशीष कुमार
-
पत्थर खनन को लेकर रोहतास प्रशासन ने उठाया कदम, करवंदिया पहाड़ी के दो ब्लॉक की बंदोबस्ती जल्द
-
गंडक के बढ़ते जलस्तर से सारण के पानापुर में तटबंध पर बढ़ा दबाव, दो जगह रिसाव; अलर्ट मोड में विभाग
-
ब्लू ड्रम मर्डर केस: सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में मुस्कान और साहिल दोषी करार पालन करने के लिए सजा
-
राज्यसभा के लिए रिलायंस के कार्यकारी धनराज नाथवानी और प्रोफेसर राम गोपाल के साथ समाजवादी पार्टी को हैरानी
-
आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर को ‘बदनाम’ करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हत्या का आरोप लगाया गया
-
यूपी के बदायूं में तेज रफ्तार माइनिंग ट्रक और स्कूल वाहन की टक्कर से 6 बच्चे घायल
-
कुशल के तीरंदाजी लक्ष्य से गोहाना के सिवांका गांव में एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक
-
सोनीपत के डाबरपुर गांव से आइची-नागोया तक: सुनील कुमार ने अपने पिता के लिए कांस्य पदक जीता
-
2 दिन में 3 मेडल: शादी से पहले चुना मेडल हरियाणा की निशानेबाज नीरू ढांडा