CM Yogi Adityanath: लखनऊ के सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के लिए श्रद्धेय लालजी टण्डन जी और स्व0 श्री आशुतोष टण्डन जी का असमय जाना अपूरणीय क्षति
केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह एवं उत्तर प्रदेश के CM Yogi Adityanath यहां इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में स्व0 श्री आशुतोष टण्डन ‘गोपाल जी’ की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर ‘राजनीति में शालीनता, शुचिता एवं सेवा’ विषयक परिचर्चा में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय रक्षा मंत्री तथा मुख्यमंत्री जी ने स्व0 श्री आशुतोष टण्डन ‘गोपाल जी’ के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने स्व0 श्री आशुतोष टण्डन जी को नमन करते हुए कहा कि आज हम सभी उनकी प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर यहां उपस्थित हुए हैं। मुख्यमंत्री जी ने स्व0 श्री आशुतोष टण्डन जी की स्मृतियां से आपको अवगत कराया है। स्व0 लालजी टण्डन जी से मेरा गहरा रिश्ता था। उनसे बातचीत एवं हंसी-मजाक होती रहती थी। गोपाल जी हमेशा मेरा लिहाज करते थे। गोपाल जी जब कभी आते थे, उनका मुस्कुराता चेहरा होता था। उनके मुस्कुराते चेहरे को देखकर व्यक्ति के अन्दर अनुकूल संवेदना पैदा होती थी। यह मुझे भी अच्छा लगता था। वह बहुत संकोची स्वभाव के थे। उनमें लोगों के साथ अपनेपन का रिश्ता बना लेने
की एक अद्भुत कला थी। उसका भी मैं प्रशंसक था। केन्द्रीय रक्षा मंत्री ने कहा कि इस पूरी सृष्टि में सभी चीजें पूर्व निर्धारित होती हैं।
हमें प्रयत्न करना है, यह भी पूर्व निर्धारित होता है। इस सृष्टि में जो आया है, सभी को जाना है। जो कल थे, आज नहीं हैं। जो आज हैं, कल नहीं रहेंगे। लेकिन हम हैं और हम ही रहेंगे, यह भ्रम पलता रहेगा। परन्तु उन्नत सोच के लोग बहुत शीघ्र ही इस भ्रम
का निराकरण कर लेते हैं।
केन्द्रीय रक्षा मंत्री ने कहा कि गोपाल जी छोटी आयु में चले गए। जिन लोगों के साथ गोपाल जी का रिश्ता रहा है, उनके स्मृति पटल पर श्री आशुतोष टण्डन जी की मुस्कुराहट, उनकी सदाशयता, उनके अपनत्व का व्यवहार सदैव अंकित रहेगा। गोपाल जी सक्रिय राजनीति में रहे, लेकिन उन्होंने अपनी सक्रियता का कभी एहसास नहीं कराया। श्री लालजी टण्डन और श्री गोपाल जी ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन मूल्यों एवं सिद्धान्तों को पूरी शिद्दत के साथ जीने का कार्य किया था। यह बड़े मन के लोग थे। अटल जी ने कहा है कि छोटे मन से कोई बड़ा नहीं हो सकता, टूटे मन से कोई खड़ा नहीं हो सकता। इस तरह जीवन जीने वाले लाल जी टण्डन एवं गोपाल जी दोनों थे।
केन्द्रीय रक्षा मंत्री ने कहा कि स्व0 श्री आशुतोष टण्डन ‘गोपाल जी’ को लखनऊ वालों ने अपने परिवार का सदस्य माना। उन्होंने भी लखनऊ वालों को अपने परिवार का सदस्य माना था। पुराने एवं नये लखनऊ के लोग गोपाल जी से प्यार करते हैं। लालजी जी टण्डन ने लखनऊ के चौक में निर्माण कार्य कराया था, जिसकी खूबसूरती आज भी देखने लायक है। उनमें दृढ़ इच्छा शक्ति थी। अब वह हमारे बीच नहीं हैं। अमित टण्डन, फाउण्डेशन बनाकर कार्य कर रहे हैं। हम लोग भी इसमें सहयोग करेंगे। इस फाउण्डेशन को सही तरीके से चलाते हुए लखनऊ के पीड़ित, शोषित एवं पिछड़े क्षेत्रों के विकास कार्य में भागीदार होते हुए कार्य करें, यही उन दोनों लिए सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि स्व0 श्री आशुतोष टण्डन ‘गोपाल जी’ की प्रथम पुण्यतिथि है। वास्तव में, लखनऊ के सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के लिए श्रद्धेय लालजी टण्डन जी और स्व0 श्री आशुतोष टण्डन जी का असमय जाना अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि हम सबकी एक सीमा है। जन्म सच्चाई है, तो मृत्यु भी सच्चाई है। जीवन के इस सत्य को हर व्यक्ति को स्वीकार करना पड़ता है। जन्म और मृत्यु की सच्चाई को समझ जाने पर हम सम्भवतः हमेशा अपने चेहरे पर वह खुशहाली लाने में सफल हो सकते हैं, जिसके लिए स्व0 श्री आशुतोष टण्डन ‘गोपाल जी’ जाने जाते थे। स्व0 श्री आशुतोष टण्डन ‘गोपाल जी’ की स्मृतियों को नमन करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वे अत्यन्त शालीनता के साथ बिना किसी हो-हल्ले के कार्य करते थे। स्व0 श्री आशुतोष टण्डन की कार्यपद्धति आज की पीढ़ी द्वारा अपना ली जाए, तो हम प्रधानमंत्री जी के वर्ष 2047 तक भारत को दुनिया में विकसित भारत के रूप में स्थापित करने के विजन को साकार करने में सफल हो सकते हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि स्व0 श्री आशुतोष टण्डन जी से मेरा परिचय उनके पिता स्व0 श्री लालजी टण्डन ने गोरखपुर में कराया था। उस समय वे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री का दायित्व सम्भाल रहे थे। हमारी घनिष्ठता उनके लखनऊ पूर्व विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव में प्रत्याशी बनने के साथ बढ़ी। उस समय प्रशासन की नाकेबन्दी के बावजूद उनके आग्रह पर मैं एक दूसरा रास्ता लेकर उनकी एक सभा में सम्मिलित हुआ। गोपाल जी वह चुनाव जीतकर विधायक के रूप में आगे बढ़े।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्ष 2017 में मेरे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में दायित्व सम्भालने के बाद गोपाल जी चिकित्सा शिक्षा और प्राविधिक शिक्षा विभाग के मंत्री बने। उन्होंने पूरी तन्मयता से कार्य किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन और रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी के अभियान को धरातल पर उतारने के लिए लखनऊ के चिकित्सा संस्थानों, एस0जी0पी0जी0आई0, आर0एम0एल0, के0जी0एम0यू0 सहित स्थानीय चिकित्सालयों के विकास के लिए स्व0 श्री आशुतोष टण्डन जी ने पूरे समर्पण के साथ कार्य किया। आर0एम0एल0 के एक सेण्टर का नाम पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 श्री राम प्रकाश गुप्त के नाम तथा एक विंग का नाम लखनऊ के पूर्व मेयर स्व0 श्री एस0सी0 राय के नाम पर हो, इसके लिए भी वे सदा प्रयत्नशील रहे।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों की जड़ता को तोड़कर प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के लिए स्व0 श्री आशुतोष टण्डन जी पूरी शालीनता के साथ बिना किसी प्रोप्रोगेण्डा के कार्य करते रहे। प्रदेश में नगर विकास मंत्री का दायित्व मिलने के बाद उन्होंने स्मार्ट सिटी मिशन को आगे बढ़ाने के साथ ही, विभिन्न अन्य कार्यक्रमों को साकार करने में भूमिका निभायी। वर्ष 2019 के चुनाव में वाराणसी में उनके चुनाव प्रचार के तरीके की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वे प्रातः 06 बजे से लेकर 11 बजे तक वाराणसी की गलियों में कहीं चाय पीते हुए, कहीं खाते हुए, वहां के छोटे-छोट स्ट्रीट वेण्डर्स के बीच चुनाव प्रचार करते थे।\
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि गाजियाबाद प्रदेश का पहला म्युनिसिपल कॉरपोरेशन था, जिसका बॉण्ड जारी होना था। इसके लिए हम लोग मुम्बई गए थे। नगर विकास मंत्री के रूप में स्व0 श्री आशुतोष टण्डन जी थे। साथ ही, उस समय प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री श्री सिद्धार्थनाथ सिंह भी थे। मुम्बई में भी खाने-पीने के सामान वाली गलियों में श्री टण्डन जी की घूमकर आए। श्री सिद्धार्थनाथ सिंह जी से खान-पान की चर्चा पर उन्होंने कहा कि उन्हें कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक किस जनपद में कहां क्या मिलता है, इसकी जानकारी है। श्री सिद्धार्थनाथ सिंह जी ने कहा कि मेरा एक परिचित कन्याकुमारी जाना चाहता है। आप त्रिची से कन्याकुमारी के बीच में कोई होटल बताइये। श्री टण्डन जी ने उन्हें शुद्ध, सात्विक भोजन देने वाले होटल की जानकारी दी, जो एकदम सटीक थी। यह उनकी रुचि को दर्शाता है। स्व0 श्री आशुतोष टण्डन जी जितने समर्पण भाव से विचारधारा के लिए कार्य करते थे, जिस तरह दोस्ती निभाते थे, उसी तरह से जीवन को उन्मुक्त भाव से बिना तनाव के जीते थे। यह उनकी बड़ी खूबी थी। यह खूबी किसी भी व्यक्ति के जीवन की सफलता का मंत्र भी है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि स्व0 टण्डन जी को कैंसर की शिकायत होने पर डॉ0 राकेश कपूर ने मुझे यह जानकारी दी। मैंने उनसे पूछा कि क्या टण्डन जी को इसके बारे में बता दिया गया है। उन्होंने कहा कि हाँ, बता दिया गया है। मैं टण्डन जी को देखने मेदान्ता अस्पताल गया। उनके चेहरे पर कोई तनाव नहीं था। मैंने उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा, तो उन्होंने बताया कि मैं बिल्कुल ठीक हूं। मैंने कहा कि आप कुछ दिन आराम कीजिए। उन्होंने कहा कि आप कह रहे हैं तो मैं रेस्ट ले लूंगा। लेकिन वैसे, कोई समस्या नहीं है। स्व0 आशुतोष टण्डन जी के चेहरे पर कभी कोई तनाव नहीं झलका।
मुख्यमंत्री जी ने स्व0 श्री आशुतोष टण्डन ‘गोपाल जी’ को विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि लालजी टण्डन फाउण्डेशन द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। फाउण्डेशन द्वारा स्व0 श्री लालजी टण्डन एवं स्व0 श्री आशुतोष टण्डन जी की स्मृतियों
को जीवन्त बनाने वाले ऐसे ही अलग-अलग प्रकार के रचनात्मक कार्यक्रम निरन्तर आयोजित किए जाने चाहिए। इन कार्यक्रमों में जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोगों को आमंत्रित किया जाना चाहिए, क्योंकि स्व0 श्री लालजी टण्डन और स्व0 श्री आशुतोष टण्डन जी केवल राजनीति से नहीं जुड़े थे, बल्कि समाज सेवा के बड़े आयाम के साथ भी उनका जुड़ाव था।
कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक, पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राज्य सभा सदस्य डॉ0 दिनेश शर्मा, विधान परिषद सदस्य श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय रक्षा मंत्री तथा मुख्यमंत्री जी ने राजनीति एवं समाज सेवा में शुचिता बनाए रखने में उल्लेखनीय कार्य करने वाले स्व0 श्री भगवती नारायण शुक्ला की पत्नी श्रीमती उर्मिला शुक्ला, स्व0 डॉ0 एस0सी0 राय की पत्नी श्रीमती मधु राय तथा स्व0 श्री प्रदीप भार्गव की पत्नी श्रीमती अचला भार्गव को सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्व0 श्री आशुतोष टण्डन जी के जीवन वृत्त पर आयोजित एक वृत्त चित्र प्रदर्शित किया गया।
इस अवसर पर समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री असीम अरुण, लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री जी के सलाहकार श्री अवनीश कुमार अवस्थी तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Related Articles
-
रोहतास में स्कूल जा रहे 9वीं के छात्र को सीने में मारी गोली, बाइक सवार बदमाशों ने की 3 राउंड फायरिंग
-
NH-80 की जमीन पर कब्जा करने वालों पर चला बुलडोजर! लखीसराय के सूर्यगढ़ा में तीसरे दिन भी कार्रवाई, कई पक्के निर्माण ध्वस्त
-
थाने के गेट पर ही बन गई गन-गोली वाले गाने पर रील, सीतामढ़ी पुलिस की चौकसी पर उठे सवाल
-
किसान की बेटी प्रिया रानी ने छोड़ी लाखों की कॉरपोरेट नौकरी, 4 प्रयासों में बनीं IAS; अब सासाराम में एक्शन की चर्चा
-
यूपी के होमगार्ड ने लखनऊ में पत्नी और बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी है। और रूप
-
सीजेपी के प्रदर्शन से पहले नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षा जांच बीएसएफ तैनात
-
उत्तर प्रदेश से भाजपा और सपा के दो उम्मीदवार राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए
-
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखा जाएगा
-
फटे जूतों से लेकर एशियाई स्वर्ण तक: करनाल की बहू नेहा की नजरें ओलंपिक गौरव पर टिकी
-
फरीदाबाद में नूंह बाउंसर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, 24 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज सीसीटीवी फुटेज वायरल
-
हरियाणा के पूर्व मंत्री के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज करा रहे एथलीट को मिली सुरक्षा
-
35.98 करोड़ रुपये के ऋण मामले में सीबीआई अदालत ने कारोबारी को बरी किया
-
यौन उत्पीड़न के आरोप में जेएनयू के प्रोफेसर को आंतरिक जांच के बाद बर्खास्त किया गया
-
सीजेपी के विरोध में दिल्ली में 10 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस
-
‘वोट चोरी’ को लेकर राष्ट्रपति भवन तक मार्च करने से पहले संसद के सेंट्रल हॉल पहुंचे इंडिया ब्लॉक के सांसद
-
चिराग पासवान ने कहा, ‘आप कितनी ट्रेनों को रोक सकते हैं’, 10 अक्टूबर को दिल्ली के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द
-
डेरा बल्लान प्रमुख के राजबीर सिंह घुम्मन के सहयोगी से मिलने से मची हड़कंप
-
ओंटारियो छात्र सहायता कार्यक्रम की चिंताओं पर निजी कैरियर कॉलेजों की जांच करता है; पंजाबी छात्रों को अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है
-
कांग्रेस नफरत की राजनीति में विश्वास नहीं करती है, पंजाबियत को कायम रखना चाहती है: परगट सिंह
-
संगरूर में स्टेडियम के लिए मार्ग प्रशस्त करने के लिए मोर आवास को साफ करने के कदम का कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
-
पंजाब बिजली संकट: राज्य की मुफ्त 300 यूनिट बिजली योजना ने घरेलू बिजली लोड को 40% बढ़ाया
-
पीसीसी प्रमुख परगट सिंह के अमृतसर दौरे से कांग्रेस को फिर से शुरू होने का मौका मिला
-
डोपिंग प्रतिबंध हटाया, जुडोका हर्षदीप ’28 एलए ओलंपिक की राह पर वापस
-
मलेशिया में एशिया-प्रशांत बधिर चैम्पियनशिप में लुधियाना के पैडलर ने जीते 4 पदक
-
पंजाब के सीएम मान ने कहा, ओएसडी राजबीर घुम्मन को समन किए जाने पर सीबीआई जांच में शामिल होने के लिए तैयार
-
वारिस पंजाब के चुनाव का बिगुल बज रहा है, लंबे समय से ‘पैंथिक स्पेस’ पर शिअद का कब्जा
-
दिग्विजय सिंह ने ‘सीहोर वाले कथावाचक’ पर कसा तंज, बोले- दो साल में क्या से क्या हो गए
-
केंद्रीय मंत्री शिवराज फिर बने दादा, छोटे बेटे कुणाल के घर पुत्र का जन्म; नन्हे ‘अहान’ को गोद में लेकर पढ़ा गायत्री मंत्र
-
झारखंड परीक्षा में अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और सीबीआई को नोटिस जारी किया
-
पटना गेस्ट हाउस देह व्यापार मामला: नाबालिग लड़की मिलने पर लगा पॉक्सो एक्ट, संचालक व मालिक समेत 4 पर FIR
-
भागलपुर बियाडा घाट पर गंगा किनारे मिला नवजात का शव, पास से गुजरते रहे जहाज व मुसाफिर, घंटों नहीं पहुंची पुलिस
-
Nana Patekar Death: नाना पाटेकर की बिहार से जुड़ी हैं कई यादें, मोकामा में जवानों के बीच पहुंचे और खेत में चलाया था हल
-
3 दिन भी नहीं टिक सका प्रशासन का बैरियर! जर्जर भलजोर पुल पर भारी वाहनों की एंट्री से हड़कंप, ड्राइवर पर FIR की तैयारी
-
पटना से लखनऊ जा रहे इंडिगो के विमान की 17,000 फीट की ऊंचाई पर बिजली गिरने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग की गई है। नाक क्षतिग्रस्त
-
यूपी के इन जिलों में आज तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
-
आगरा में शादीशुदा प्रेमी ने बीच सड़क प्रेमिका को मारी गोली, पूरा मामला हिलाकर रख देगा
-
अखिलेश यादव के प्रत्याशी धनराज नाथवानी ने की पीएम मोदी की तारीफ, UP राज्यसभा चुनाव से पहले क्या पक रही कोई सियासी खिचड़ी?
-
हरियाणा के मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा, सरकार एक-एक दाने की खरीद करेगी
-
खरीद की धीमी गति से करनाल के किसान संकट में बिक्री में पड़ रहे हैं
-
यमुनानगर: धान उठाने को लेकर किसानों ने व्यासपुर अनाज मंडी के गेट पर लगाया ताला
-
सिंगापुर में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंजाब, हरियाणा के प्रवासियों को लुभाया
-
हरियाणा सिख पैनल के प्रशासन ने लगा गतिरोध
-
जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रदर्शन के लिए छात्र समूहों ने जुटाया समर्थन, चुनाव सुधारों की मांग
-
सीमापुरी ढहने के बाद मलबे के नीचे से पानी मांगने के लिए गर्भवती महिला ने परिवार को फोन किया, अस्पताल में मौत
-
बारापुल्ला-3 मेस: दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री ने ‘आप’ को दोषपूर्ण डिजाइन, योजना बनाने का आरोप लगाया
-
दिल्ली में नई सीमापुरी इमारत ढहने के पीछे भूकंप से कई तरह के झटके
-
प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर ‘मारपीट’ और ‘बाधा डालने’ के आरोप में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
-
आम आदमी पार्टी, अकाली दल ने जालंधर में जनसंपर्क कार्यक्रम शुरू किए
-
पंजाब के सरकारी स्कूलों में आज मेगा पीटीएम
-
पंजाब में आप सरकार के ‘भ्रष्टाचार के खेल’ के लिए समय आ गया : सुनील जाखड़
-
अमृतपाल सिंह ने बीमार दादी के साथ 10 मिनट की वीडियो कॉल की अनुमति दी
-
मनी लॉन्ड्रिंग केस: पंजाब के पूर्व डीआईजी भुल्लर के खिलाफ नया पेशी वारंट, जेल अधिकारियों को 9 अक्टूबर को पेश करने को कहा
-
पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन सीबीआई के सामने पेश नहीं हुए
-
कनाडा के वैंकूवर में पंजाब मूल के 23 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या
-
बठिंडा की नरुआना पंचायत ने नशीली दवाओं की तस्करी और चोरी को लेकर एनर्जी ड्रिंक की बिक्री पर लगाई रोक
-
कांग्रेस नेताओं ने नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह के नेतृत्व में एकता दिखाने के लिए अमृतसर में रैली की
-
राजबीर सिंह घुमान के खिलाफ 251 पन्नों की सीबीआई एफआईआर में नीतिगत बदलाव, तबादले के लिए कथित रिश्वत का विवरण
-
इंदौर में फिर धंसी सड़क, चैंबर के पास लटका स्लैब; एक साल में दूसरी बार हुआ हादसा
-
भोपाल: बदमाश के विवाह में वर्दी में जाना पड़ा भारी, वायरल फोटो के बाद SI और ASI सस्पेंड
-
बिहार में जन्म और मृत्यु पंजीकरण के नियम बदले, एक वर्ष बाद रजिस्ट्रेशन के लिए SDM या DM की मंजूरी जरूरी
-
नवादा में इंडस्ट्रियल हब के लिए जमीन अधिग्रहण शुरू, 249 रैयतों को नोटिस; मुआवजे के लिए लगा विशेष शिविर
-
RJD विधायक भाई वीरेंद्र को नहीं मिला वेतन, बोले-सरकार का खजाना खाली, नीतीश-निशांत को किया सचेत
-
बिहार की बेटी ने मॉस्को तक भरी उड़ान, देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक बनीं अंजलि
-
…तो क्या भाजपा से अलग हो जाएंगे ये पू्र्व सांसद? राज्यसभा टिकट नहीं मिलने पर बुरी तरह भड़के
-
कौन हैं यूपी की यशोदा लोधी? अंग्रेजी टीचर जिसका वीडियो प्रियंका चोपड़ा जोनस ने शेयर किया था
-
यूपी एक्सप्रेस-वे पर कार ने ट्रक से टकराई, 3 खिलाड़ियों की मौत, 3 घायल
-
‘पिल्लू गोगिंस को बनाएं वायरल’: मैराथन ग्रुप के साथ 38 किमी दौड़ा कानपुर, बना इंटरनेट स्टार
-
अंबाला में इमारत ढहने पर मानवाधिकार समिति ने मांगी रिपोर्ट
-
पंचकूला में पीएनडीटी उल्लंघन के आरोप में 3 केमिस्ट दुकानें, नर्सिंग होम और 2 लैब को नोटिस
-
‘गुरुग्राम इंफ्रा प्रोजेक्ट सालों से लंबित क्यों?’ सीएमओ जानना चाहता है
-
पंचकूला में अनाधिकृत लाल-नीली बत्ती वाली कार का डीसीपी ने 5 किमी तक पीछा किया
-
अपने जीवन की ऐतिहासिक घटना पर पीएम मोदी ने गुरु लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की
-
चुनाव आयोग के विरोध प्रदर्शन के दौरान आकाशवाणी भवन में प्रवेश करने पर राहुल गांधी और प्रियंका के खिलाफ एफआईआर
-
दिल्ली के सीमापुरी में इमारत गिरी, 8 घायल
-
दिल्ली शोडाउन के दूसरे दिन: जंतर-मंतर के रास्ते में राहुल और प्रियंका समेत भारतीय कांग्रेस के सांसदों को हिरासत में लिया गया
-
एचएंडएम ने खरड़ के वीआर पंजाब मॉल को अदालत में ले लिया; प्रबंधन को संपत्ति बेचने, स्थानांतरित करने से रोका गया
-
नया नांगल में थार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, 2 की मौत, 6 महीने की बच्ची बाल-बाल बच गई
-
सुप्रीम कोर्ट ने पटियाला, बाघापुराना, धरमकोट में नामांकन बाधित होने के आरोप के बाद फिर से चुनाव कराने का आदेश दिया
-
एनसीएससी पुश: बैंक क्रेडिट योजनाओं के तहत अनुसूचित जाति के लाभार्थियों की रिपोर्ट करेंगे
-
मोगा में जनरल जेडएस से मिले सुखबीर बादल, शिअद के सत्ता में आने पर मुफ्त शिक्षा, 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य कवर देने का वादा
-
पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी घुम्मन सीबीआई के सामने पेश नहीं हुए कोई सम्मन नहीं: सीएमओ
-
चंडीगढ़ ट्राइसिटी में दोपहर की बारिश ने गर्मी को तोड़ा; पंचकूला में 16 मिमी बारिश दर्ज की गईचंडीगढ़ ट्राइसिटी में दोपहर की बारिश ने गर्मी को तोड़ा; पंचकूला में 16 मिमी बारिश दर्ज की गई
-
मनी लॉन्ड्रिंग केस: भुल्लर के खिलाफ नया प्रोडक्शन वारंट, जेल अधिकारियों को 9 अक्टूबर को पेश करने को कहा
-
पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी राजबीर घुम्मन ने सीबीआई अदालत का रुख कर जांच टीम के खिलाफ अवमानना कार्रवाई की मांग की
-
पंजाब के सीएम के ओएसडी पर छापेमारी: सीबीआई के लिए फूल, एसएचओ के लिए निलंबन; संगरूर में 2 हिरासत में लिए गए
-
पटना में दुर्गा पूजा पंडालों को अब नहीं मिलेगी सब्सिडी, बिजली कनेक्शन के लिए देनी होगी पूरी फीस
-
पटना में पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, डूबने से दो लोगों की मौत
-
चंपारण तटबंध नहीं बना तो चुनाव नहीं लड़ूंगा, BJP विधायक का बड़ा एलान
-
हाइवे पर रफ्तार की सवारी पड़ेगी भारी, बक्सर में अब स्पीड गन से ऑटोमेटिक कटेगा चालान
-
यूपी में बीजेपी के 8 राज्यसभा उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन, सीएम योगी ने शक्ति प्रदर्शन की अगुवाई की
-
लखीमपुर खीरी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से ट्रायल जज के खिलाफ लगे आरोपों पर कार्रवाई करने को कहा
-
यूपी चुनाव में जीत, हरदीप पुरी को बीजेपी की राज्यसभा सूची से बाहर रखा गया
-
शिष्य रसिक दुलारी की मौत की बात पहुंची सीएम योगी तक! प्रेमानंद महाराज के लिए किसने की Z+ सुरक्षा की मांग
-
सोनीपत ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला-पुरुष हॉकी चैंपियन का स्वागत किया
-
हरियाणा ट्रैफिक चालान में गुरुग्राम में सबसे ऊपर, 7 लाख से अधिक उल्लंघन दर्ज
-
एचएसजीएमसी के कार्यकारी सदस्यों ने एकल-एजेंडा बजट बैठक को हरी झंडी दिखाई; भ्रष्टाचार पर बहस की मांग करें, मिरी पिरी संस्थान
-
हरियाणा में नेक्स्ट जेन ई-चालान सिस्टम: यह कैसे काम करेगा, 3 दिन के नोटिस से लेकर ऑटोमैटिक स्वीकृति तक
-
विधानसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल ने रोपड़ में घर-घर जाकर ‘पंजाब बचाओ’ अभियान शुरू किया
-
बीजेपी ने राहुल गांधी पर पत्रकार, दिल्ली पुलिस से जुड़े फर्जी एआई वीडियो को बढ़ावा देने का आरोप लगाया
-
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश के खिलाफ भारत के नेताओं ने कहा, राहुल और प्रियंका चुनाव आयोग कार्यालय के पास धरने पर बैठे; कई नेताओं को हिरासत में लिया गया