CM Yogi Adityanath: राजकीय कृषि विश्वविद्यालय, चरगावां अन्नदाता किसानों को प्रशिक्षण के माध्यम से आधुनिक तकनीक तथा नवाचार सुविधा उपलब्ध करायेगा
CM Yogi Adityanath ने जनपद गोरखपुर में 1,533 करोड़ रुपये की 09 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी लोगों को ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के साथ जोड़ते हुए कार्य कर रहे हैं। शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को प्राप्त हो रहा है। यह डबल इंजन की सरकार में ही हो सकता है, क्योंकि हमारी सरकार नवसृजन एवं विकास का कार्य करती है। आधुनिक भारत का आधुनिक उत्तर प्रदेश तथा आधुनिक उत्तर प्रदेश का आधुनिक गोरखपुर आने वाले दिनों में एक आदर्श के रूप में दिखाई देगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने 07 किसानों को टैªक्टर वितरित किए। वहां लगे स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों को अन्नप्राशन कराया, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की तथा उन्हें पोषण पोटली और प्रगतिशील किसानों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि गोरखपुर तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के अन्नदाता किसानों को ट्रैक्टर मिले हैं। किसानों को शासन की योजनाओं से जोड़ा गया है, जिसमें रोटावेटर, पावर लेटर, सोलर पम्प, थ्रेशर, स्ट्रारीपर, कम्बाइन हार्वेस्टर, स्माल गोदाम, मानव रहित चीफ कटर सहित अन्य योजनाएं शामिल हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्ष 1932 मंे स्थापित राजकीय कृषि विद्यालय, चरगावां जीर्ण-शीर्ण हो गया था। आज नये स्वरूप में एक भव्य भवन का निर्माण हुआ है, जो अन्नदाता किसानों को प्रशिक्षण के माध्यम से आधुनिक तकनीक तथा नवाचार सुविधा उपलब्ध करायेगा। केवल खेती ही नहीं, बल्कि वैज्ञानिक तकनीक से फसलों, सब्जी व आधुनिक प्रशिक्षण के माध्यम से कैसे किसानों की आमदनी बढ़े, इसके बारे में पूरा प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। सभी प्रकार की कृषि सुविधाओं का लाभ एक ही जगह पर प्राप्त होगा।
नये-नये तरीके किसानों के प्रशिक्षण का माध्यम बनेंगे। इन्हें आधुनिक नवाचार से जोड़ने के लिए कुशीनगर में कृषि विश्वविद्यालय आने वाले सत्र में कार्य करेगा। गोरखपुर में 04 विश्वविद्यालय काम कर रहे हैं। वेटरनरी कॉलेज भी बन रहा है, जहां पर अच्छी नस्लों की गाय, भैंस, बकरी, मुर्गीपालन का प्रशिक्षण प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि लोकार्पित परियोजनाओं में नौसढ़ से कालेसर तक राप्ती नदी के तटबंध का सुदृढ़ीकरण शामिल है। वर्ष 1998 की बाढ़ में नौसढ़ तटबंध टूट जाने से बहुत जनहानि हुई थी। अब उसका सुदृढ़ीकरण कर दिया गया है। आज गोरखपुर सहित प्रदेश के सभी तटबंधों का सुदृढ़ीकरण हो गया है। बाढ़ की समस्या का स्थायी रूप से समाधान करने की दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है। साथ ही, विकास की अन्य योजनाओं पर भी कार्य किया जा रहा है। राप्ती नदी पर दो नये पुल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया है, जिससे विपरीत से विपरीत परिस्थतियों में ट्रैफिक जाम की नौबत नहीं आने पायेगी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि 04 लेन गोरखपुर-पिपराइच मार्ग की कनेक्टिविटी के साथ पिपराइच गोरखपुर शहर से सीधे जुड़ जायेगा। पहले पिपराइच जाने में 20 से 25 मिनट लगते थे। 04 लेन मार्ग बन जाने पर 07 मिनट में गोरखपुर से पिपराइच की दूरी तय की जा सकेगी। विकास इसी रूप में आगे बढ़ता है। चार फाटक से लेकर असुरन तक का मार्ग 04 लेन हो जायेगा। इसकेे अतिरिक्त अन्य विभिन्न योजनाओं को इसके साथ जोड़ा जा रहा है, जिसमें गोरखपुर-खजनी-सिकरीगंज मार्ग को भी 04 लेन कनेक्टिविटी से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है, जो आने वाले समय में एक नये गोरखपुर का स्वरूप दिखायेगा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पहले गोरखपुर में बिजली और स्वास्थ्य सुविधा अन्नदाता किसानों को नहीं मिलती थी। फर्टिलाइजर कारखाना बंद हो गया था। गोरखपुर का मेडिकल कॉलेज स्वयं बीमार था। पिपराइच की चीनी मिल बंद हो गयी थी। सड़कें खराब थीं। रामगढ़ताल गंदगी का ढेर था। बरसात के समय जनता इण्टर कॉलेज में तीन-चार फिट पानी भर जाता था, किन्तु आज रामगढ़ताल पयर्टन का एक नया केन्द्र बन गया है। पिपराइच की चीनी मिल शुरू हो गयी है। फर्टिलाइजर कारखाना फिर से चालू हो गया है। मेडिकल कॉलेज अति सुंदर बन गया है। एम्स भी बन गया है। सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य हो रहा है। सड़केें 02 लेन, 03 लेन, 04 लेन तथा 06 लेन हो गयी हैं। चौड़े मार्ग विकास के लिए नये गोरखपुर का दर्शन करा रहे हैं। साथ ही, जल-जमाव की समस्या का समाधान भी कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि अब गोरखपुर में इंसेफ्लाइटिस से मौतें नहीं होती हैं। इससे मरने वाले बच्चे समाज व देश की अमानत थे। इस लड़ाई को डबल इंजन सरकार ने समझा और प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में आज इंसेफ्लाइटिस की बीमारी हमेशा के लिए समाप्त हो गयी है। अब कोई भी बच्चा इंसेफ्लाइटिस जैसी बीमारी से भयभीत नहीं होगा। कार्य करने का एक जज्बा होना चाहिए। आज गोरखपुर में हर तरफ कनेक्टिविटी है और गोरखपुर के लोगों के लिए रोजगार के नये-नये अवसर जुटाये जा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश का नौजवान उत्तर प्रदेश में ही नौकरी व रोजगार पायेगा। इस विश्वास के साथ प्रदेश सरकार आगे बढ़ रही है। अकेले गोरखपुर में पिछले 05 वर्ष के अन्दर 15 हजार से 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश धरातल पर उतारा गया है। हजारों नौजवानों को रोजगार की गारंटी मिली है। विकास में उत्तर प्रदेश अब पीछे नहीं रहने वाला है। हम नयी सोच व नई गति के साथ आगे बढ़ेंगे। नये वर्ष की शुरुआत गोरखपुर में विकास के साथ हो रही है। आप सभी का विश्वास और समर्थन ही हमारी प्रेरणा है। हम उत्तर प्रदेश को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। कोई भी कार्य अनुशासित ढंग से किए जाने पर उसके अच्छे परिणाम मिलते हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि 13 जनवरी से 26 फरवरी, 2025 तक प्रयागराज में महाकुम्भ का आयोजन होने जा रहा है। 144 वर्षों के बाद शुभ मुहूर्त में महाकुम्भ में देश व दुनिया के श्रद्धालु आयेेंगे, जो पूरी दुनिया को आकर्षित करेंगे। उत्तर प्रदेश उस आकर्षण का केन्द्र बिन्दु होगा। भारत की विरासत लोगों को दिखेगी। महाकुम्भ और अयोध्या में भगवान श्रीरामलला का मंदिर हमारी सांस्कृतिक धरोहर को विश्व स्तर पर पहचान दिलायेगा। यह नये उत्तर प्रदेश की तस्वीर प्रस्तुत करेगा, जो विरासत और विकास का प्रतीक होगी।
इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश का कायाकल्प हो रहा है। पिछले 07 वर्षों से चौमुखी विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में किसानों को वैज्ञानिक व तकनीकी नवाचार के अवसर मिल रहे हैं। किसानों को निरंतर प्रशिक्षण, प्राकृतिक खेती तथा कृषक उत्पादक संगठनों के माध्यम से व्यावसायिक बनाने की दृष्टि से उन्हें कृषि यंत्रों से सुसज्जित किये जाने का कार्य आगे बढ़ाया जा रहा है। 1,500 करोड़ रुपये का अनुदान कृषि यंत्रों पर दिया गया है। इसके अन्तर्गत 50 से 80 प्रतिशत तक कृषि यंत्रों पर अनुदान मिल रहा है। किसानों की पराली की समस्या का समाधान किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी ने नए वर्ष में करोड़ों किसानों को राहत दी है। लगातार पिछले अनेक वर्षांे से डी0ए0पी0 पर अनुदान दिया जा रहा है। अन्नदाताओं की आय दोगुना करने तथा लागत को कम करने का जो प्रधानमंत्री जी का संकल्प है, उसके लिए सस्ती दर पर उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही, बड़े पैमाने पर बीज वितरण किया गया है। लगभग 7.50 लाख कुन्तल बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर दिया गया है। 11 लाख किसानों को सरसों व राई के बीज उपलब्ध कराये गये हैं। तिलहन का उत्पादन 12 लाख मी0 टन से बढ़ाकर 28.50 लाख मी0 टन किया गया है, जो 128 प्रतिशत की वृद्धि है।
कृषि मंत्री ने कहा कि चरगावां कृषि प्रशिक्षण विद्यालय की भांति प्रदेश में 04 अन्य ,प्रशिक्षण विद्यालय स्थापित हैं। इसमें से 01 बुलंदशहर, 02 झांसी तथा 01 लखनऊ में संचालित है। प्रदेश सरकार 350 विकास खण्डों को एकीकृत करके किसानों को ऑनलाइन प्रशिक्षण देने का कार्य करने जा रही है। 4,000 करोड़ रुपये की योजना के माध्यम से पूर्वी उत्तर प्रदेश, बुन्देलखण्ड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अन्नदाताओं की आय को बढ़ाने के लिए सभी विकास खण्डों में ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन लगाये जा रहे हैं। इसके साथ-साथ सभी न्याय पंचायतों में ऑटोमेटिक वाटर गेज स्टेशन स्थापित किए जायेंगे।
ज्ञातव्य है कि लोकार्पित परियोजनाओं में राप्ती नदी पर नौसढ़ से कालेसर तक गोरखपुर रोड के समानान्तर स्थित तटबंध के 06 कि0मी0 दूरी तक सुदृढ़ीकरण, चरगावां स्थित राजकीय कृषि विद्यालय का प्रशासनिक भवन एवं छात्रावास भवन, नथमलपुर स्थित क्षेत्रीय जनविश्लेषक प्रयोगशाला का विस्तारीकरण/निर्माण का कार्य शामिल है। शिलान्यास होने वाली परियोजाओं में लखनऊ-गोरखपुर मार्ग (अपस्ट्रीम) पर स्थित राप्ती नदी सेतु एन0एच0-28 (वर्तमान में अन्य जिला मार्ग) राजघाट पर अतिरिक्त 02 लेन के नदी सेतु, पहुंच मार्ग, सुरक्षात्मक कार्य एवं भूमि अध्याप्ति कार्य लखनऊ-गोरखपुर मार्ग (डाउनस्ट्रीम) पर स्थित राप्ती नदी सेतु एन0एच0-28 (वर्तमान में अन्य जिला मार्ग) राजघाट पर अतिरिक्त 02 लेन के नदी सेतु, पहुंच मार्ग, सुरक्षात्मक कार्य एवं भूमि अध्याप्ति कार्य गोरखपुर-खजनी-सिकरीगंज मार्ग (प्रमुख जिला मार्ग संख्या-49) के चैनेज 22.700 से 35.775 तक (लम्बाई 13.075 कि0मी0) का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण गोरखपुर-पिपराइच मार्ग (प्रमुख जिला मार्ग) लम्बाई 19.485 कि0मी0 का 04 लेन में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण तथा चार फाटक-असुरन चौक मार्ग (अन्य जिला मार्ग) का 04 लेन में (लम्बाई 2.60 कि0मी0) चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण शामिल है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Source: https://information.up.gov.in
Related Articles
-
रोहतास में स्कूल जा रहे 9वीं के छात्र को सीने में मारी गोली, बाइक सवार बदमाशों ने की 3 राउंड फायरिंग
-
NH-80 की जमीन पर कब्जा करने वालों पर चला बुलडोजर! लखीसराय के सूर्यगढ़ा में तीसरे दिन भी कार्रवाई, कई पक्के निर्माण ध्वस्त
-
थाने के गेट पर ही बन गई गन-गोली वाले गाने पर रील, सीतामढ़ी पुलिस की चौकसी पर उठे सवाल
-
किसान की बेटी प्रिया रानी ने छोड़ी लाखों की कॉरपोरेट नौकरी, 4 प्रयासों में बनीं IAS; अब सासाराम में एक्शन की चर्चा
-
यूपी के होमगार्ड ने लखनऊ में पत्नी और बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी है। और रूप
-
सीजेपी के प्रदर्शन से पहले नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षा जांच बीएसएफ तैनात
-
उत्तर प्रदेश से भाजपा और सपा के दो उम्मीदवार राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए
-
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखा जाएगा
-
फटे जूतों से लेकर एशियाई स्वर्ण तक: करनाल की बहू नेहा की नजरें ओलंपिक गौरव पर टिकी
-
फरीदाबाद में नूंह बाउंसर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, 24 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज सीसीटीवी फुटेज वायरल
-
हरियाणा के पूर्व मंत्री के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज करा रहे एथलीट को मिली सुरक्षा
-
35.98 करोड़ रुपये के ऋण मामले में सीबीआई अदालत ने कारोबारी को बरी किया
-
यौन उत्पीड़न के आरोप में जेएनयू के प्रोफेसर को आंतरिक जांच के बाद बर्खास्त किया गया
-
सीजेपी के विरोध में दिल्ली में 10 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस
-
‘वोट चोरी’ को लेकर राष्ट्रपति भवन तक मार्च करने से पहले संसद के सेंट्रल हॉल पहुंचे इंडिया ब्लॉक के सांसद
-
चिराग पासवान ने कहा, ‘आप कितनी ट्रेनों को रोक सकते हैं’, 10 अक्टूबर को दिल्ली के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द
-
डेरा बल्लान प्रमुख के राजबीर सिंह घुम्मन के सहयोगी से मिलने से मची हड़कंप
-
ओंटारियो छात्र सहायता कार्यक्रम की चिंताओं पर निजी कैरियर कॉलेजों की जांच करता है; पंजाबी छात्रों को अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है
-
कांग्रेस नफरत की राजनीति में विश्वास नहीं करती है, पंजाबियत को कायम रखना चाहती है: परगट सिंह
-
संगरूर में स्टेडियम के लिए मार्ग प्रशस्त करने के लिए मोर आवास को साफ करने के कदम का कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
-
पंजाब बिजली संकट: राज्य की मुफ्त 300 यूनिट बिजली योजना ने घरेलू बिजली लोड को 40% बढ़ाया
-
पीसीसी प्रमुख परगट सिंह के अमृतसर दौरे से कांग्रेस को फिर से शुरू होने का मौका मिला
-
डोपिंग प्रतिबंध हटाया, जुडोका हर्षदीप ’28 एलए ओलंपिक की राह पर वापस
-
मलेशिया में एशिया-प्रशांत बधिर चैम्पियनशिप में लुधियाना के पैडलर ने जीते 4 पदक
-
पंजाब के सीएम मान ने कहा, ओएसडी राजबीर घुम्मन को समन किए जाने पर सीबीआई जांच में शामिल होने के लिए तैयार
-
वारिस पंजाब के चुनाव का बिगुल बज रहा है, लंबे समय से ‘पैंथिक स्पेस’ पर शिअद का कब्जा
-
दिग्विजय सिंह ने ‘सीहोर वाले कथावाचक’ पर कसा तंज, बोले- दो साल में क्या से क्या हो गए
-
केंद्रीय मंत्री शिवराज फिर बने दादा, छोटे बेटे कुणाल के घर पुत्र का जन्म; नन्हे ‘अहान’ को गोद में लेकर पढ़ा गायत्री मंत्र
-
झारखंड परीक्षा में अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और सीबीआई को नोटिस जारी किया
-
पटना गेस्ट हाउस देह व्यापार मामला: नाबालिग लड़की मिलने पर लगा पॉक्सो एक्ट, संचालक व मालिक समेत 4 पर FIR
-
भागलपुर बियाडा घाट पर गंगा किनारे मिला नवजात का शव, पास से गुजरते रहे जहाज व मुसाफिर, घंटों नहीं पहुंची पुलिस
-
Nana Patekar Death: नाना पाटेकर की बिहार से जुड़ी हैं कई यादें, मोकामा में जवानों के बीच पहुंचे और खेत में चलाया था हल
-
3 दिन भी नहीं टिक सका प्रशासन का बैरियर! जर्जर भलजोर पुल पर भारी वाहनों की एंट्री से हड़कंप, ड्राइवर पर FIR की तैयारी
-
पटना से लखनऊ जा रहे इंडिगो के विमान की 17,000 फीट की ऊंचाई पर बिजली गिरने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग की गई है। नाक क्षतिग्रस्त
-
यूपी के इन जिलों में आज तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
-
आगरा में शादीशुदा प्रेमी ने बीच सड़क प्रेमिका को मारी गोली, पूरा मामला हिलाकर रख देगा
-
अखिलेश यादव के प्रत्याशी धनराज नाथवानी ने की पीएम मोदी की तारीफ, UP राज्यसभा चुनाव से पहले क्या पक रही कोई सियासी खिचड़ी?
-
हरियाणा के मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा, सरकार एक-एक दाने की खरीद करेगी
-
खरीद की धीमी गति से करनाल के किसान संकट में बिक्री में पड़ रहे हैं
-
यमुनानगर: धान उठाने को लेकर किसानों ने व्यासपुर अनाज मंडी के गेट पर लगाया ताला
-
सिंगापुर में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंजाब, हरियाणा के प्रवासियों को लुभाया
-
हरियाणा सिख पैनल के प्रशासन ने लगा गतिरोध
-
जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रदर्शन के लिए छात्र समूहों ने जुटाया समर्थन, चुनाव सुधारों की मांग
-
सीमापुरी ढहने के बाद मलबे के नीचे से पानी मांगने के लिए गर्भवती महिला ने परिवार को फोन किया, अस्पताल में मौत
-
बारापुल्ला-3 मेस: दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री ने ‘आप’ को दोषपूर्ण डिजाइन, योजना बनाने का आरोप लगाया
-
दिल्ली में नई सीमापुरी इमारत ढहने के पीछे भूकंप से कई तरह के झटके
-
प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर ‘मारपीट’ और ‘बाधा डालने’ के आरोप में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
-
आम आदमी पार्टी, अकाली दल ने जालंधर में जनसंपर्क कार्यक्रम शुरू किए
-
पंजाब के सरकारी स्कूलों में आज मेगा पीटीएम
-
पंजाब में आप सरकार के ‘भ्रष्टाचार के खेल’ के लिए समय आ गया : सुनील जाखड़
-
अमृतपाल सिंह ने बीमार दादी के साथ 10 मिनट की वीडियो कॉल की अनुमति दी
-
मनी लॉन्ड्रिंग केस: पंजाब के पूर्व डीआईजी भुल्लर के खिलाफ नया पेशी वारंट, जेल अधिकारियों को 9 अक्टूबर को पेश करने को कहा
-
पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन सीबीआई के सामने पेश नहीं हुए
-
कनाडा के वैंकूवर में पंजाब मूल के 23 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या
-
बठिंडा की नरुआना पंचायत ने नशीली दवाओं की तस्करी और चोरी को लेकर एनर्जी ड्रिंक की बिक्री पर लगाई रोक
-
कांग्रेस नेताओं ने नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह के नेतृत्व में एकता दिखाने के लिए अमृतसर में रैली की
-
राजबीर सिंह घुमान के खिलाफ 251 पन्नों की सीबीआई एफआईआर में नीतिगत बदलाव, तबादले के लिए कथित रिश्वत का विवरण
-
इंदौर में फिर धंसी सड़क, चैंबर के पास लटका स्लैब; एक साल में दूसरी बार हुआ हादसा
-
भोपाल: बदमाश के विवाह में वर्दी में जाना पड़ा भारी, वायरल फोटो के बाद SI और ASI सस्पेंड
-
बिहार में जन्म और मृत्यु पंजीकरण के नियम बदले, एक वर्ष बाद रजिस्ट्रेशन के लिए SDM या DM की मंजूरी जरूरी
-
नवादा में इंडस्ट्रियल हब के लिए जमीन अधिग्रहण शुरू, 249 रैयतों को नोटिस; मुआवजे के लिए लगा विशेष शिविर
-
RJD विधायक भाई वीरेंद्र को नहीं मिला वेतन, बोले-सरकार का खजाना खाली, नीतीश-निशांत को किया सचेत
-
बिहार की बेटी ने मॉस्को तक भरी उड़ान, देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक बनीं अंजलि
-
…तो क्या भाजपा से अलग हो जाएंगे ये पू्र्व सांसद? राज्यसभा टिकट नहीं मिलने पर बुरी तरह भड़के
-
कौन हैं यूपी की यशोदा लोधी? अंग्रेजी टीचर जिसका वीडियो प्रियंका चोपड़ा जोनस ने शेयर किया था
-
यूपी एक्सप्रेस-वे पर कार ने ट्रक से टकराई, 3 खिलाड़ियों की मौत, 3 घायल
-
‘पिल्लू गोगिंस को बनाएं वायरल’: मैराथन ग्रुप के साथ 38 किमी दौड़ा कानपुर, बना इंटरनेट स्टार
-
अंबाला में इमारत ढहने पर मानवाधिकार समिति ने मांगी रिपोर्ट
-
पंचकूला में पीएनडीटी उल्लंघन के आरोप में 3 केमिस्ट दुकानें, नर्सिंग होम और 2 लैब को नोटिस
-
‘गुरुग्राम इंफ्रा प्रोजेक्ट सालों से लंबित क्यों?’ सीएमओ जानना चाहता है
-
पंचकूला में अनाधिकृत लाल-नीली बत्ती वाली कार का डीसीपी ने 5 किमी तक पीछा किया
-
अपने जीवन की ऐतिहासिक घटना पर पीएम मोदी ने गुरु लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की
-
चुनाव आयोग के विरोध प्रदर्शन के दौरान आकाशवाणी भवन में प्रवेश करने पर राहुल गांधी और प्रियंका के खिलाफ एफआईआर
-
दिल्ली के सीमापुरी में इमारत गिरी, 8 घायल
-
दिल्ली शोडाउन के दूसरे दिन: जंतर-मंतर के रास्ते में राहुल और प्रियंका समेत भारतीय कांग्रेस के सांसदों को हिरासत में लिया गया
-
एचएंडएम ने खरड़ के वीआर पंजाब मॉल को अदालत में ले लिया; प्रबंधन को संपत्ति बेचने, स्थानांतरित करने से रोका गया
-
नया नांगल में थार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, 2 की मौत, 6 महीने की बच्ची बाल-बाल बच गई
-
सुप्रीम कोर्ट ने पटियाला, बाघापुराना, धरमकोट में नामांकन बाधित होने के आरोप के बाद फिर से चुनाव कराने का आदेश दिया
-
एनसीएससी पुश: बैंक क्रेडिट योजनाओं के तहत अनुसूचित जाति के लाभार्थियों की रिपोर्ट करेंगे
-
मोगा में जनरल जेडएस से मिले सुखबीर बादल, शिअद के सत्ता में आने पर मुफ्त शिक्षा, 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य कवर देने का वादा
-
पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी घुम्मन सीबीआई के सामने पेश नहीं हुए कोई सम्मन नहीं: सीएमओ
-
चंडीगढ़ ट्राइसिटी में दोपहर की बारिश ने गर्मी को तोड़ा; पंचकूला में 16 मिमी बारिश दर्ज की गईचंडीगढ़ ट्राइसिटी में दोपहर की बारिश ने गर्मी को तोड़ा; पंचकूला में 16 मिमी बारिश दर्ज की गई
-
मनी लॉन्ड्रिंग केस: भुल्लर के खिलाफ नया प्रोडक्शन वारंट, जेल अधिकारियों को 9 अक्टूबर को पेश करने को कहा
-
पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी राजबीर घुम्मन ने सीबीआई अदालत का रुख कर जांच टीम के खिलाफ अवमानना कार्रवाई की मांग की
-
पंजाब के सीएम के ओएसडी पर छापेमारी: सीबीआई के लिए फूल, एसएचओ के लिए निलंबन; संगरूर में 2 हिरासत में लिए गए
-
पटना में दुर्गा पूजा पंडालों को अब नहीं मिलेगी सब्सिडी, बिजली कनेक्शन के लिए देनी होगी पूरी फीस
-
पटना में पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, डूबने से दो लोगों की मौत
-
चंपारण तटबंध नहीं बना तो चुनाव नहीं लड़ूंगा, BJP विधायक का बड़ा एलान
-
हाइवे पर रफ्तार की सवारी पड़ेगी भारी, बक्सर में अब स्पीड गन से ऑटोमेटिक कटेगा चालान
-
यूपी में बीजेपी के 8 राज्यसभा उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन, सीएम योगी ने शक्ति प्रदर्शन की अगुवाई की
-
लखीमपुर खीरी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से ट्रायल जज के खिलाफ लगे आरोपों पर कार्रवाई करने को कहा
-
यूपी चुनाव में जीत, हरदीप पुरी को बीजेपी की राज्यसभा सूची से बाहर रखा गया
-
शिष्य रसिक दुलारी की मौत की बात पहुंची सीएम योगी तक! प्रेमानंद महाराज के लिए किसने की Z+ सुरक्षा की मांग
-
सोनीपत ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला-पुरुष हॉकी चैंपियन का स्वागत किया
-
हरियाणा ट्रैफिक चालान में गुरुग्राम में सबसे ऊपर, 7 लाख से अधिक उल्लंघन दर्ज
-
एचएसजीएमसी के कार्यकारी सदस्यों ने एकल-एजेंडा बजट बैठक को हरी झंडी दिखाई; भ्रष्टाचार पर बहस की मांग करें, मिरी पिरी संस्थान
-
हरियाणा में नेक्स्ट जेन ई-चालान सिस्टम: यह कैसे काम करेगा, 3 दिन के नोटिस से लेकर ऑटोमैटिक स्वीकृति तक
-
विधानसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल ने रोपड़ में घर-घर जाकर ‘पंजाब बचाओ’ अभियान शुरू किया
-
बीजेपी ने राहुल गांधी पर पत्रकार, दिल्ली पुलिस से जुड़े फर्जी एआई वीडियो को बढ़ावा देने का आरोप लगाया
-
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश के खिलाफ भारत के नेताओं ने कहा, राहुल और प्रियंका चुनाव आयोग कार्यालय के पास धरने पर बैठे; कई नेताओं को हिरासत में लिया गया